Atul Advertisement Pvt. Ltd.

Atul Advertisement Pvt. Ltd. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Atul Advertisement Pvt. Ltd., Advertising agency, 93, Laxmibai Colony, Gwalior.

मैं और मेरी मम्मी जी
19/02/2024

मैं और मेरी मम्मी जी

*ग्वालियर-चंबल संभाग में व्यापारिक हितों के लिए कैट की गतिविधियां बढ़ाई जायेंगी**-मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों, राष...
12/12/2023

*ग्वालियर-चंबल संभाग में व्यापारिक हितों के लिए कैट की गतिविधियां बढ़ाई जायेंगी*

*-मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों एवं स्टेट एडवाईजरी बोर्ड के सदस्यों की बैठक संपन्न*

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों एवं स्टेट एडवाईजरी बोर्ड के सदस्यों की एक बैठक होटल सेन्ट्रल पार्क में कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के मुख्यातिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में सेन्ट्रल जोन चेयरमेन मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे, जबकि बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री रवि गुप्ता ने किया।
बैठक में निर्णय हुआ कि ग्वालियर-चंबल संभाग के आठों जिलों में कैट की गतिविधियों को विस्तार रूप देने के लिए हर माह, हर जिले में बैठक आयोजित की जायेगी और प्रदेश के पदाधिकारी उन जिलों के प्रभारी होने के नाते बैठक में शामिल रहेंगे एवं व्यापारिक समस्याओं को स्थानीय स्तर पर, प्रदेश स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठायेंगे। कैट के सेन्ट्र जोन चेयरमेन मुकेश अग्रवाल ने सभी जिलों में कैट की बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कविता जैन ने हर माह अलग-अलग जिलों में जाकर उन्हें कैट की जानकारी देने की बात कही। कैट के प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता ने आठों जिलों की वर्तमान गतिविधियों से सदन को अवगत कराया। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुकरेजा ‘‘राजू‘‘ ने एक संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट कराने हेतु सहमति प्रदान की। आज की बैठक में यूथ विंग प्रभारी आकाश जैन, प्रदेश सचिव ललित नागपाल, प्रदेश संयुक्त सचिव रीना गांधी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता डाबर, एडवाईजरी बोर्ड के सदस्य रामकुमार गोयल, महिला विंग की स्टेट कोर्डिनेटर निरुपमा मालपानी, कैट टीम ग्वालियर के पूर्व महामंत्री मुकेश जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष जे.सी. गोयल, वर्तमान कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, प्रिया दास प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को बधाई देते हुए बैठक का आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता द्वारा किया गया।

14/04/2019
व्यापारीबन्धुओं के सुख-दुख में एक फोन पर 24 घण्टे सबसे पहले रहूंगा हाजिर - भूपेन्द्र जैन                                ...
14/03/2019

व्यापारीबन्धुओं के सुख-दुख में एक फोन पर 24 घण्टे सबसे पहले रहूंगा हाजिर - भूपेन्द्र जैन
व्हाइट हाउस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी को व्यापारी वर्ग से मिल रहा चौतरफा समर्थन
ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में व्हाइट हाउस की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेन्द्र जैन ने संकल्प जताया है कि उनका जीवन ग्वालियर और इस अंचल के व्यापारियों व उद्यमियों की सेवा के लिए समर्पित है और वे चेम्बर अध्यक्ष पद पर सभी व्यापारी बन्धुओं का आशीर्वाद व समर्थन मिलने के बाद और अधिक पुरजोर ताकत के साथ व्यापारी भाइयों की सेवा, उनकी समस्याओं के निराकरण तथा देश के व्यापार-उद्योग पटल पर ग्वालियर को उपलब्धिपूर्ण ढंग से प्रतिस्थापित करने के लिए जी-जान लगा देंगे।
चेम्बर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपेन्द्र जैन ने नगर के विभिन्न प्रमुख बाजारों में व्यापारीबन्धुओं के बीच सघन जनसंपर्क करते हुए यह आत्मीय वादा किया। जनसंपर्क के दौरान भूपेन्द्र जैन को सभी वर्ग के व्यापारीबन्धुओं, चेम्बर के मतदाताओं का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। स्थिति यह है कि भूपेन्द्र जैन जिस भी बाजार में जनसंपर्क के लिए जाते हैं, उन्हें व्यापारीबन्धुओं द्वारा फूलमालाओं से लाद दिया जाता है। अपने जनसंपर्क के दौरान भूपेन्द्र जैन व्यापारी भाइयों की समस्याएं भी सुनते हैं तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल ही प्रयास भी प्रारंभ कर देते हैं। व्यापारी भाई भी उनसे मिलकर न सिर्फ उनके प्रति समर्थन जता रहे हैं बल्कि उनके नेतृत्व में चेम्बर के माध्यम से ग्वालियर अंचल में व्यापार उद्योग जगत के विकास के सपने भी संजो रहे हैं।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी भूपेन्द्र जैन का कहना है कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 2400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इस धन का उपयोग शहर के पुराने पारम्परिक बड़े बाजारों के व्यवस्थापन, पुनर्वास, इन्हें अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा व्यापारियों की बढ़ती आवश्यकताओं के अनुरूप नए बाजारों के निर्माण में किया जाना चाहिए, वे इसी दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दालबाजार, नयाबाजार व लोहिया बाजार को इस पुनर्व्यवस्थापन की सर्वाधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि चेम्बर चुनाव संपन्न होते ही वे तथा उनकी टीम सबसे पहले लोहिया बाजार के व्यवसायियों को नई लोहामंडी में उनकी जमीन पर काबिज कराने के लिए प्राथमिकता से प्रयास करेगी। श्री भूपेन्द्र जैन ने भावुक होते हुए व्यापारीबन्धुओं से वादा किया कि वे जब भी किसी परेशानी में होंगे, पुलिस या फायर ब्रिगेड जब भी आए लेकिन वे सबसे पहले पहुंचेंगे, बस व्यापारिभाईयों को उनके मोबाइल नम्बर 94251-15201 पर फोन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चेम्बर में 24 घण्टे कार्यशील रहने वाली एक टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर डेस्क बनाई जाएगी।
श्री भूपेन्द्र जैन के समर्थन में व्यापारिभाई तो जनसंपर्क कर ही रहे हैं, नगर के कई अन्य सामाजिक संगठन भी उनके समर्थन में वोट मांगने चेम्बर के मतदाताओं के यहां डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर रहे हैं, यही वजह है कि भूपेन्द्र जैन सहित व्हाइट हाउस के समस्त प्रत्याशियों की स्थिति काफी मजबूत हो गई है।

Address

93, Laxmibai Colony
Gwalior
474002

Opening Hours

Monday 10am - 9pm
Tuesday 10am - 9pm
Wednesday 10am - 9pm
Thursday 10am - 9pm
Friday 10am - 9pm
Saturday 10am - 9pm
Sunday 10am - 9pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Atul Advertisement Pvt. Ltd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Atul Advertisement Pvt. Ltd.:

Share