30/01/2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को धमकी भरा संदेश भेजा है. इस चिट्ठी में ट्रंप ने कहा कि उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया है, इसलिए शांति उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं रह गई. ट्रंप ने नॉर्वे को कहा है कि वो डेनमार्क से कहे कि ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंप दिया जाए.