26/08/2026
नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
नेपाल के रेसुवा जिले में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
संकट की इस घड़ी में भारत ने नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं अभिनेता Sonu Sood ने भी नेपाल की मदद का भरोसा दिलाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।
सोनू सूद ने लिखा—
“नेपाल, आप अकेले नहीं हैं। हम भोजन, शेल्टर और पुनर्निर्माण में आपकी मदद करने के लिए पूरी शक्ति लेकर आ रहे हैं।”
उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एक बार फिर ‘रियल हीरो’ बताया और उनके मानवीय प्रयासों की सराहना की।
#नेपाल