HBN 24

HBN 24 देश का तेजी से उभरता डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म HBN 24 ( हिंदुस्तान_ब्रेकिंग_न्यूज़ )

Call & WhatsApp पर खबरें भेजने के लिए संपर्क करें " ( 9875222666 )
(1)

  | नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 24 अगस्त को 20 सीटों पर लग सकती है मुहरहनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव 2026 को ल...
22/08/2026

| नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 24 अगस्त को 20 सीटों पर लग सकती है मुहर

हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की संभावित उम्मीदवारों की सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार 24 अगस्त को करीब 20 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। फिलहाल सामने आ रही संभावित सूची में 11 वार्डों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा पार्टी स्तर पर होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

◆ संभावित उम्मीदवारों की सूची ◆

1. वार्ड नंबर 1 – बलविंदर कौर बराड़, पुत्र ( अपारजोत बराड़ )
2. वार्ड नंबर 17 – हिमांशु महर्षि
3. वार्ड नंबर 15 – नगीना बाई
4. वार्ड नंबर 48 – अंजना जैन, पत्नी गौरव जैन
5. वार्ड नंबर 18 – मीना चावला
6. वार्ड नंबर 16 – सोनू मीणा या कमल अग्रवाल
7. वार्ड नंबर 50 – जीतू सोनी या सुरेंद्र यादव
8. वार्ड नंबर 44 – नितिन कुमार बंसल
9. वार्ड नंबर 10 – परितोष कुमार
10. वार्ड नंबर 13 – सुमित्रा पारीक, पुत्र ( आशीष पारीक )
11. वार्ड नंबर 30 – शिमला मेहंदीरत्ता, पत्नी ( राकेश मेहंदीरत्ता )

सूची में कुछ वार्डों में एक से अधिक नामों पर मंथन चलने की बात सामने आ रही है। खासकर वार्ड नंबर 16 और 50 में संभावित दावेदारों के बीच अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा किए जाने की चर्चा है। हालांकि यह सूची संभावित और चर्चित नामों पर आधारित है, इसलिए अंतिम उम्मीदवारों के नामों में बदलाव संभव है। अब सभी की नजरें 24 अगस्त पर टिकी हैं, जब पार्टी की ओर से करीब 20 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही नगर परिषद चुनाव में स्थानीय स्तर पर राजनीतिक मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Bhajanlal Sharma Bharatiya Janata Party (BJP) Amit Choudhary

  | जयपुर में AIAPGET परीक्षा रद्द, 1 सितंबर को री-एग्जामजयपुर के सत्य साईं PG कॉलेज में 22 अगस्त को आयोजित AIAPGET परीक...
22/08/2026

| जयपुर में AIAPGET परीक्षा रद्द, 1 सितंबर को री-एग्जाम

जयपुर के सत्य साईं PG कॉलेज में 22 अगस्त को आयोजित AIAPGET परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से कई अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NTA के अनुसार, केंद्र पर 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 49 अभ्यर्थी पावर फेलियर के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर पाए। छात्रों के अनुसार, बिजली जाने के बाद जनरेटर में डीजल नहीं था और कंप्यूटर बंद हो गए। परीक्षा का समय खत्म होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। अब NTA ने प्रभावित 49 अभ्यर्थियों के लिए 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया है।

22/08/2026

| जयपुर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा

जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस और CST टीम ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹4 लाख 30 हजार 500 के नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने नकली नोटों के परिवहन में इस्तेमाल दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोटों की बड़ी खेप हरियाणा के रोहतक निवासी मुख्य सरगना से लाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, आगामी नगर निगम चुनाव में इन नकली नोटों को खपाने की तैयारी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

  :जंक्शन पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता,जंक्शन थाने के गेट पर काऊ केचर बना बुजुर्ग दिव्यांग की राह में बाधा
22/08/2026

:जंक्शन पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता,जंक्शन थाने के गेट पर काऊ केचर बना बुजुर्ग दिव्यांग की राह में बाधा

  | दिनांक 22.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी र...
22/08/2026

| दिनांक 22.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


  नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने नगर निकायवार संयोजक एवं सह-संयोजक किए नियुक्तहनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी  के जिला...
22/08/2026

नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने नगर निकायवार संयोजक एवं सह-संयोजक किए नियुक्त

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के
जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ऐडवोकेट दवारा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए हनुमानगढ़ जिले की विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

पार्टी द्वारा निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—

- हनुमानगढ़ नगर परिषद: संयोजक — ओम सोनी, सह-संयोजक — आशीष पारीक एवं सुमन चावला
- संगरिया नगर पालिका: संयोजक — जगदीश सागर, सह-संयोजक — कुलदीप कटारिया
- टिब्बी नगर पालिका: संयोजक — महंगा सिंह ढिल्लों, सह-संयोजक — जगदीश कस्वां
- पीलीबंगा नगर पालिका: संयोजक — विजय सहगल, सह-संयोजक — पवन मित्तल
- गोलूवाला नगर पालिका: संयोजक — अनिल महला
- रावतसर नगर पालिका: संयोजक — दलीप छिम्पा, सह-संयोजक — गोपीराम रैगर
- नोहर नगर पालिका: संयोजक — रामकिशन भाकर, सह-संयोजक — राजू बचवानी
- भादरा नगर पालिका: संयोजक — प्रेम स्वामी, सह-संयोजक — सिद्धार्थ झोरड़

मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि भाजपा द्वारा नियुक्त सभी संयोजकों एवं सह-संयोजकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें तथा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को प्रभावी एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

| |
| |

22/08/2026

विधायक गणेशराज बंसल के लिए क्या बोले भाजपा नेता अमित चौधरी ,सुनिए

  हरदयालपुरा गांव में 50 वर्षीय धनपत मेघवाल की मौत मामला ...
22/08/2026

हरदयालपुरा गांव में 50 वर्षीय धनपत मेघवाल की मौत मामला ...

22/08/2026

नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 1 पर बढ़ा सियासी पारा,निर्दलीय विधायक के गढ़ में राजनीतिक गरमाई

| | | | | |

21/08/2026

नशा तस्कर का 1.25 करोड़ का मकान फ्रीज, एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में हुई कार्रवाई

Address

Worad Number 15 Bhatta Colony
Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HBN 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HBN 24:

Shortcuts

Share