The Insider Point - Magazine

The Insider Point - Magazine द इनसाइडर पॉइंट - राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका
(2)

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की छाई धूम, धूमधाम से मना नंदोत्सव #कछौना  #हरदोई  #श्रीमद्भागवत_कथा  #कृष्...
24/05/2026

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की छाई धूम, धूमधाम से मना नंदोत्सव

#कछौना #हरदोई #श्रीमद्भागवत_कथा #कृष्ण_जन्मोत्सव #नंदोत्सव #भगवान_श्रीकृष्ण #धार्मिक_कार्यक्रम #वृंदावन #भागवत_कथा

 #हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई:  #बिहार भेजी जा रही अवैध शराब  #कछौना पुलिस ने पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार    #हरदोई_पुलिस  ...
24/05/2026

#हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: #बिहार भेजी जा रही अवैध शराब #कछौना पुलिस ने पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार

#हरदोई_पुलिस #शराब_तस्करी #हरदोई_समाचार #उत्तरप्रदेश_समाचार #अवैध_शराब #तस्कर_गिरफ्तार

24/05/2026

माँ के दर्द पर फूटा जवानों का गुस्सा…कानपुर में ITBP के जवानों ने कमिश्नरेट को घेरा

#उत्तरप्रदेश #कानपुर #मेडिकल_लापरवाही #न्याय_की_मांग

सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: हफ्तेभर मौत से लड़ते रहे संतोष तिवारी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का सायारिपोर्ट: सौरभ श्र...
24/05/2026

सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: हफ्तेभर मौत से लड़ते रहे संतोष तिवारी, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव

#हरदोई: कछौना से दर्दनाक खबर हरदोई जिले के कछौना कस्बा में एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। तिलक नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार तिवारी के पुत्र संतोष तिवारी का लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार 16 मई को संतोष तिवारी अपने लखनऊ-पलिया हाईवे स्थित घर के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी हादसे में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। कान से खून बहने लगा और जबड़ा भी टूट गया था।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र #कछौना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बीते एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

संतोष तिवारी अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। बेटे की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में भी शोक की लहर है।

मृतक का अंतिम संस्कार मेहंदी घाट पर किया जाएगा। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही हर दिन लोगों की जान ले रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन गंभीरता से नहीं कर रहे हैं।

#हरदोई #कछौना #सड़क_हादसा #यातायात_नियम #उत्तरप्रदेश

हरदोई: चाकूबाजी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा मेंरिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव  #हरदोई जिले के थ...
23/05/2026

हरदोई: चाकूबाजी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव

#हरदोई जिले के थाना #सण्डीला क्षेत्र में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम जाम निवासी रमेश ने थाना सण्डीला में तहरीर देकर बताया कि 21 मई 2026 की सुबह उसका 14 वर्षीय पुत्र शिवा बकरी चराने खेत गया था। इसी दौरान गांव के पंकज मौर्य और उसके साथियों ने किसी बात को लेकर शिवा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

बताया गया कि शाम को शिवा अपने भतीजे आयुष के साथ गांव के बाहर आयोजित भण्डारे में खाना खाने गया था, जहां आरोपियों ने फिर विवाद कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान आयुष के पेट में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को सीएचसी सण्डीला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।

इस मामले में थाना सण्डीला में मुकदमा संख्या 185/26 धारा 115(2), 118(2), 333 एवं 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

23 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पंकज मौर्य पुत्र जमुना प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम जाम थाना सण्डीला जनपद हरदोई को जाम तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कटियार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल विशाल प्रताप सिंह शामिल रहे।

23/05/2026

#हरदोई: बड़े भाई ने बाईक फूंकी …. छोटे भाई ने ख़ुद को ज़िंदा जलाया

सोशल मीडिया ट्रेंड पर भाजपा नेता विकास राजपूत का हमला, बोले — “भारत का युवा कॉकरोच नहीं, शेर है”                        ...
22/05/2026

सोशल मीडिया ट्रेंड पर भाजपा नेता विकास राजपूत का हमला, बोले — “भारत का युवा कॉकरोच नहीं, शेर है”

हरदोई पुलिस ने काटे 863 चालान, 97 लाख 25 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला #हरदोई: जनपद हरदोई में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम...
22/05/2026

हरदोई पुलिस ने काटे 863 चालान, 97 लाख 25 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला

#हरदोई: जनपद हरदोई में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों, हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई।

अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 611 दोपहिया चालकों के चालान किए, जबकि तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 133 लोगों पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 42 चालकों, सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले 17 वाहन चालकों तथा गलत या टूटी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 32 लोगों के चालान किए गए। ओवर स्पीडिंग के मामलों में भी 32 चालान काटे गए।

पूरे अभियान के दौरान कुल 863 चालान किए गए, जबकि 97 लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही 82 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग दें।

घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम #हरदोई। जिले के  #सुरसा थाना क्षेत्र के  #सेमरा गांव ...
21/05/2026

घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

#हरदोई। जिले के #सुरसा थाना क्षेत्र के #सेमरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अवनीश पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अवनीश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी काजल और एक बेटा ऋतांश हैं।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद अवनीश घर से कुछ दूरी पर बने अहाते में सोने चला गया था। देर रात जब कुछ रिश्तेदार वहां वाहन खड़ा करने पहुंचे तो उन्होंने नीम के पेड़ पर अवनीश का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि अवनीश और उसकी पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि पत्नी काजल के मायके पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है।

थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#हरदोई #सुरसा #सेमरा_गांव #आत्महत्या #घरेलू_कलह #युवक_की_मौत #फांसी_लगाकर_आत्महत्या #हरदोई_समाचार

21/05/2026

हरदोई में बंद कार बनी मौत का जाल: खेलते-खेलते मासूम अभय की थम गईं सांसें, हर माता-पिता के लिए बड़ा सबक

#हरदोई #उत्तरप्रदेश #बच्चों_की_सुरक्षा #मासूम_की_मौत #दर्दनाक_हादसा #कार_में_दम_घुटने_से_मौत #गर्मी_का_कहर #सावधान_रहें

पृथ्वी बहुत छोटी है। भविष्य अंतरिक्ष में है।मानव सभ्यता अभी सूरज की ऊर्जा का बहुत ही छोटा हिस्सा इस्तेमाल करती है।अगर इं...
21/05/2026

पृथ्वी बहुत छोटी है। भविष्य अंतरिक्ष में है।

मानव सभ्यता अभी सूरज की ऊर्जा का बहुत ही छोटा हिस्सा इस्तेमाल करती है।

अगर इंसान आज से 10 लाख गुना ज्यादा ऊर्जा भी इस्तेमाल करे, तब भी वह सूरज की ताकत के मुकाबले बहुत छोटी होगी।

पूरा सौरमंडल लगभग सूरज के इर्द-गिर्द ही है, क्योंकि कुल द्रव्यमान का करीब 99.8% हिस्सा सिर्फ सूरज में है।

सूरज के सामने बाकी सभी ग्रह और चीजें बहुत छोटी और लगभग नगण्य हैं।

धरती पर आधारित सभ्यता की अपनी सीमाएं हैं, क्योंकि हमारे ग्रह के संसाधन अंतरिक्ष की तुलना में बहुत कम हैं।

अगर मानव सभ्यता को वास्तव में आगे बढ़ना है, तो उसे पृथ्वी से बाहर निकलकर अंतरिक्ष में विस्तार करना होगा।

लंबे समय तक विकास और अस्तित्व के लिए अंतरिक्ष में जाना कोई विकल्प नहीं, बल्कि मानव सभ्यता का अगला कदम है।

: एलन मस्क

Address

Kachhauna Hardoi (UP)
Hardoi
241126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Insider Point - Magazine posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Insider Point - Magazine:

Share