07/03/2024
फ्री सिलाई मशीन योजना की सच्चाई क्या है?
पीआईबी फैक्ट चेक के द्वारा Free Silai Machine Yojana को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी प्रदान की गई है, कि सोशल मीडिया पर इस योजना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रही है वह वीडियो झूठी है। PIB Fact चेक द्वारा इस योजना को फ़र्ज़ी बताया गया है, और देश के नागरिको से कहा गया है कि इस योजना से सावधान रहे क्योकि यह ठगी की कोशिश है। वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को ना तो आरंभ किया गया है और न ही किसी सरकारी विभाग द्वारा इस योजना को लेकर किसी प्रकार की जानकारी को सार्वजानिक किया गया है। पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना को यदि सरकार द्वारा आरंभ किया जाता तो किसी ना किसी विभाग द्वारा इस योजना को लेकर कोई घोषणा जरूर की जाती। अब PIB Fact चेक द्वारा इस योजना की सत्यता की जाँच के बाद यह दावा झूठा साबित ही गया है
Free Silai Machine पर आई बड़ी खबर
किसी भी योजना की जानकारी सोशल मीडिया की वजह से आसानी से वायरल हो जाती है, और देश के नागरिक उसकी सच्चाई जाने बिना ही उस योजना के तहत आवेदन कर देते है। इस कारण बहुत से नागरिको के साथ ठगी हो जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली PM Free Silai Machine Yojana की सच्चाई का पता चल गया है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान समय में इस प्रकार की किसी भी योजना का संचालन नहीं किया जा रहा है। ठगी का काम करने वाले नागरिको के द्वारा ही इस प्रकार की योजनाओ की वीडियो बनाई जाती है, इसके अतिरिक्त नागरिको को किसी भी प्रकार की योजना के तहत आवेदन करने से पूर्व मंत्रालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी को वेरिफाई करना चाहिए। यदि किसी भी योजना हेतु जानकारी वेरिफाई नहीं होती है तो उस स्थिति में किसी भी नागरिक को उस योजना के तहत आवेदन नहीं करना चाहिए।
बताते चले की केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की कोई स्कीम लांच नहीं की गयी है। सोशल मीडिया में वीडियोज के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इस तरह की एक स्कीम तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य स्तर पर चलायी गयी थी जिसको केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है। यहा तमिलनाडु की फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन का तरीका बताया गया है। वह नागरिक जो तमिलनाडु के स्थायी निवासी है केवल वह ही आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है।
सबसे पहले आपको तमिलनाडु सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।