13/10/2026
हरियाणा सरकार नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साइबर जांच, ड्रग कार्टेल की वित्तीय गतिविधियों की निगरानी और त्वरित अभियोजन पर जोर दे रही है। प्रदेश में अब तक 71 ड्रग कार्टेल की पहचान की जा चुकी है।
जनवरी से सितंबर 2026 तक हरियाणा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 3,809 मामले दर्ज कर 6,824 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही, वर्ष 2022 से सितंबर 2026 तक 167 नशा तस्करों से संबंधित 176 अनधिकृत अथवा अवैध कब्जे वाली संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है।