Haryana Breaking Times

Haryana Breaking Times "अपणी बोली, अपणे रीति-रिवाज, अपणा गौरव।
हरियाणवी संस्कृति का आईना – हरियाणा ब्रेकिंग टाइम्स।"

14/09/2026

जींद:- कैबिनेट मंत्री कृष्ण पवार बोले मुकरने वाला नहीं हूं। 2014 से आज तक जो भी मने घोषणाएं की सबको मैंने पूरा किया।

सीआईए स्टॉफ सफीदों पुलिस कि सतर्क कार्यवाही* ।   *सट्टा खाईवाल मामले में  10,120 रुपये  सहित आरोपी गिरफ्तार* ।  पुलिस अध...
13/09/2026

सीआईए स्टॉफ सफीदों पुलिस कि सतर्क कार्यवाही* ।

*सट्टा खाईवाल मामले में 10,120 रुपये सहित आरोपी गिरफ्तार* ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ सफीदों पुलिस ने सट्टा खाईवाल मामले में 10,120 रुपये सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।

सीआईए स्टॉफ सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधे श्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान गांव खेड़ी ढाठरथ रोड, जींद पब्लिक स्कूल के पास नहर पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौरव वासी ढाठरथ जींद नहर पुल के पास सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची । पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सौरव वासी ढाठरथ बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से ₹10,120 की नकदी व सट्टा सामग्री बरामद हुई ।
बरामद सामान को नियमानुसार कब्ज़ा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी सौरव के खिलाफ थाना पीलूखेड़ा में धारा 3(1) H.P.P.G. Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशे के कारोबार और सट्टा खाईवाल जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब की बिक्री, नशे की तस्करी अथवा सट्टा खाई वाली/ जुआखेलने/खिलाने जैसी कोई गैरकानूनी गतिविधि चल रही है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

डिटेक्टिव स्टाफ जींद की सतर्क कार्रवाई।* *अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित युवक काबू ।*पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलद...
12/09/2026

डिटेक्टिव स्टाफ जींद की सतर्क कार्रवाई।*

*अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित युवक काबू ।*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में ज़िला जींद में अवैध हथियार रखने व उनका प्रयोग करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम ने गांव खरकरामजी के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

डिटेक्टिव स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम दौराने गश्त पड़ताल गांव सिंधवी खेड़ा अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जगदीप उर्फ भुंडू वासी मनोहरपुर अवैध असलहा लेकर गांव खरकरामजी, रजवाहे के पास घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव खरकरामजी रजवाहे के पास पहुंचकर आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जींस की दाहिनी डब से एक देशी पिस्तौल .315 बोर बरामद हुई। पिस्तौल को चेक करने पर उसके अंदर एक जिंदा रौंद, बरामद हुआ।
आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस/परमिट पेश नहीं कर सका। बरामद देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया ।
तथा आरोपी जगदीप उर्फ भुंडू वासी मनोहरपुर के खिलाफ धारा 25(1) B-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर जींद में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने कहा कि जींद पुलिस अवैध हथियार रखने, नशा तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखना अथवा उनका इस्तेमाल करना कानूनन गंभीर अपराध है। ऐसे तत्वों के खिलाफ जींद पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने अथवा किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक और कारवाई* ।*कुण्डू नगर नरवाना का अफीम सप्लायर तस्कर काबू*।जिला...
12/09/2026

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक और कारवाई* ।

*कुण्डू नगर नरवाना का अफीम सप्लायर तस्कर काबू*।

जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुण्डू नगर नरवाना से एक अफीम सप्लायर तस्कर को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।

पकडे गए आरोपी की पहचान दीपक वासी कुण्डू नगर नरवाना के रुप में हुई है ।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की टीम ने स.उप.नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में दिनाँक 12.6.2026 को कुण्डू नगर नरवाना में रेड करके आरोपी गीता पत्नी जगलाल वासी कुण्डू नगर नरवाना को 250 ग्राम अफीम सहित काबू किया था । आरोपी के खिलाफ़ थाना शहर नरवाना में मुकदमा नंबर 154 दिनांक 12/08/2026 धारा 17B/61/85 NDPS के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया था कि वह बरामदा अफीम मीनू वासी कुण्डू नगर नरवाना से खरीद कर लाई है । सीआईए टीम ने आरोपिया मीनू को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने पूछताछ पर बताया था कि उसके लड़के दीपक ने उसे अफीम लाकर दी थी । आरोपी दीपक तभी से फरार चल रहा था।
सीआईए स्टाफ नरवाना को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दीपक कुण्डू नगर में अपने घर पर आने वाला है सीआईए टीम ने तुरंत कॉलोनी में निगरानी शुरू की जैसे ही आरोपी कॉलोनी में अपने घर की तरफ आया सीआईए टीम ने आरोपी को काबू कर लिया । आरोपी को आगामी कारवाई हेतु थाना शहर नरवाना के हवाले कर दिया जिसके खिलाफ आगामी कार्यवाही थाना शहर नरवाना द्वारा नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

*सी आई ए नरवाना की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक और कारवाई ।**23 बोतल अवैध ठेका शराब देसी सहित एक आरोपी काबू ।*...
12/09/2026

*सी आई ए नरवाना की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक और कारवाई ।*

*23 बोतल अवैध ठेका शराब देसी सहित एक आरोपी काबू ।*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सी आई ए नरवाना की टीम ने मखंड गांव से 23 बोतल ठेका शराब देसी सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल कि है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहताश उर्फ तोशा वासी मखण्ड जिला जींद के तौर पर हुई है ।

सी आई ए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए की एक टीम HC हरदीप सिंह के नेतृत्व में अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान मखण्ड गांव के बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रोहताश उर्फ तोशा वासी मखण्ड गांव में अपनी दुकान पर नाजायज शराब देसी ठेका लिए हुए है सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए टीम ने तुरंत दूकान पर रेड करके आरोपी को 23 बोतल अवैध नाजायज शराब देसी ठेका सहित काबू कर लिया।

आरोपी रोहताश उक्त के खिलाफ अभियोग नंबर 220 दिनांक 11-9-2026 धारा 61-4-20 आबकारी अधिनियम के तहत थाना उचाना में दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

*जींद पुलिस की सतर्क कार्यवाही । *घर से चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार ।*पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के...
12/09/2026

*जींद पुलिस की सतर्क कार्यवाही । *घर से चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में ज़िला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर जींद पुलिस ने घर से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि में औमप्रकाश वासी बोहतवाला ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 11 सितंबर 2026 को नवीन वासी बोहतवाला ने उसके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर जींद में धारा 305/331(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नवीन वासी बोहतवाला को नियमानुसार कर आरोपी कि निशानदेही पर चौरी शुदा गैस सिलेंडर को बरामद करके आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली चोरी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को नियमानुसार गोपनीय रखा जाता है।

अवैध हथियार रखने वालों पर जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई* *.315 बोर पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी काबू ।*पुलिस अधीक्षक ...
12/09/2026

अवैध हथियार रखने वालों पर जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*.315 बोर पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी काबू ।*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने एक युवक को अवैध देसी .315 बोर पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ जींद के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु बस अड्डा, घिमाणा के नजदीक मौजूद थीं इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर गांव घिमाणा से विशुद्धानन्द कुश्ती अकादमी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खड़ा है। अगर फौरी रेड की जावे तो आरोपी को काबू किया जा सकता है ।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान के नजदीक पहुंची। तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करना लगा । जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विरेंद्र वासी कसान (कैथल) बताया।
नियम अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी द्वारा पहनी हुई जींस की पैंट की दाहिनी डब से एक देसी .315 बोर डबल बैरल पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर चेक करने पर उसकी बैरल में एक जिंदा .315 बोर कारतूस लोड मिला। । आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका । बरामद अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर जींद में मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने, बेचने तथा इनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध हथियार अपराध का माध्यम बनते हैं और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने या किसी आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक और कारवाई* ।*12.50 ग्राम हैरोइन सहित थानेसर का एक नशा तस्कर व म...
11/09/2026

सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक और कारवाई* ।

*12.50 ग्राम हैरोइन सहित थानेसर का एक नशा तस्कर व महिला सप्लायर काबू*।

जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चमेला कॉलोनी नरवाना से एक नशा तस्कर को 12.50 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । सीआईए टीम ने इस मामले में चमेला कॉलोनी की महिला सप्लायर को भी काबू किया है ।

पकडे गए आरोपी की पहचान साहिल उर्फ सलिया वासी थानेसर जिला कुरुक्षेत्र व महिला सप्लायर किरण वासी चमेला कॉलोनी नरवाना के रुप में हुई है ।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम स. उप.नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में मितासो स्कूल के पास मौजूद थी कि टीम को मुखबरी मिली कि साहिल उर्फ सलिया वासी थानेसर जो नशा तस्करी का धंधा करता है और थोड़ी देर बाद चमेला कॉलोनी से हेरोइन लेकर कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाला है । सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए सुन्दरपुरा मोड़ के नजदीक नाकाबंदी करके आरोपी को उसकी मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स सहित मौका पर ही काबू कर लिया । सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी की हाजरी में आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी की पहनी लोअर की जेब से 12.50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई ।

जिस पर आरोपी के खिलाफ़ थाना शहर नरवाना में मुकदमा नंबर 180 दिनांक 10/9/2026 धारा 21B/61/85 NDPS के तहत मामला दर्ज करके मामले में महिला सप्लायर को भी चमेला कॉलोनी नरवाना से काबू कर लिया । आगामी कारवाई थाना शहर नरवाना द्वारा नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

Address

JIND
Haryana
126114

Telephone

+8221902837

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana Breaking Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share