SHABD MANCH

SHABD MANCH सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, समसामयिक जानकारी का विश्वसनीय मंच _शब्द मंच
(1)

18/09/2026
17/09/2026

विश्व शांति के प्रतीक हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, 25 साल जनसेवा को किए समर्पित: सुभाष बराला
-शिव नंदीशाला में गौ-सेवा कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, सांसद बराला ने हरे चारे से काटा केक
-सांसद सुभाष बराला ने रक्तदान शिविर और दिव्यांग बच्चों के साथ कार्यक्रमों में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
टोहाना, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वीरवार को टोहाना स्थित शिव नंदीशाला में गौ-सेवा एवं अन्य सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने क्षेत्रवासियों एवं गौ-सेवकों के साथ नंदीशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया तथा गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान हरे चारे से तैयार किए गए केक को काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन का अधिकांश समय राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित किया है।

सांसद बराला ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी की है। चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने सदैव राष्ट्र प्रथम के मंत्र को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है और युवाओं के लिए नए अवसरों का सृजन हुआ है।

गौ-सेवा से दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टोहाना और आसपास के क्षेत्र के लोग शिव नंदीशाला में एकत्रित हुए हैं। यहां गौ-पूजन कर गायों को हरा चारा खिलाया गया। उन्होंने कहा कि हरे चारे को ही केक का स्वरूप देकर मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ केक काटने की रस्म पूरी की गई। उन्होंने कहा कि यह चारा गौ-माता की सेवा में ही उपयोग किया जाएगा और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इससे बेहतर सेवा कार्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, फल व उपहार किए वितरित

17/09/2026

काश के तुम आ जाते ....कवि सुरेंद्र सैनी की पुस्तक का जल्द होगा विमोचन

14/09/2026

बालाघाट के पत्रकारों को सुना जाये
उनका सवाल कैसे मीडिया के विरोध में मीडिया को खड़ा किया जा रहा है

12/09/2026

फायर और सफाई कर्मचारी आंदोलन के दौरान टोहाना में 30 अगस्त से चले बाबा नानक के लंगर ने हरियाणा में कायम की पहल कदमी की एक मिसाल।
आइये इस लंगर सेवा की विशेष जिम्मेदारी लेने वाले साथियों से करते हैं सीधी बातचीत और जानते हैं आंदोलनकारियों की विशेषताओं और दु:ख तकलीफ़ों बारे:-

12/09/2026

जीत का जश्न

12/09/2026

व्यापारी नेताओं ने बताई मंच से अपनी तकलीफ

Address

Haryana

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SHABD MANCH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SHABD MANCH:

Shortcuts

Share