Surender Burdak Dangra

Surender Burdak Dangra Burdak Form Center

05/04/2026
03/04/2026
02/04/2026
02/04/2026
01/04/2026

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी काबू*-
— जाखल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में राहुल जिंदल को किया काबू; करोड़ों की जमीन हड़पने की थी साजिश*
जाखल, 01 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार धोखाधड़ी और भू-माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना जाखल पुलिस ने एक बेहद संगीन और फर्जीवाड़े के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल जिंदल पुत्र विनोद कुमार जिंदल, निवासी वार्ड नंबर 2, जाखल मंडी के रूप में हुई है।
थाना जाखल प्रभारी उप-निरीक्षक सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता लखवंत सिंह (निवासी तलवाड़ा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने और उनके भाइयों ने साल 1976 में गांव तलवाड़ा में 8 मरले का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर उनकी दुकानें बनी हुई हैं। प्रार्थी को हाल ही में पता चला कि कुछ लोगों ने मिलीभगत करके इस प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री 8 अप्रैल 2025 को किरणा रानी के नाम करवा ली है।
मामले में उप-तहसीलदार जाखल की रिपोर्ट और कानूनी राय के आधार पर थाना जाखल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मुकदमा नंबर 110/2025 दर्ज किया गया था। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी राहुल जिंदल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच जारी है ।
फतेहाबाद पुलिस की अपील: एसपी श्री सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील की है कि जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय दस्तावेजों की तहसील कार्यालय से अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी को भी फर्जी रजिस्ट्री या धोखाधड़ी की शंका हो, तो तुरंत पुलिस और राजस्व अधिकारियों को सूचित करें।

ABC Fatehabad

Address

Haryana
125120

Telephone

8708848413

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surender Burdak Dangra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share