TGK TV

TGK TV https://youtube.com/?si=vl4CdK3mexf0hnX6
सब्सक्राइब करें अपने यूट्यूब चैनल TGK TV

16/04/2026

ये वही लोग हैं जिन्होंने कासगंज में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की शोभा यात्रा नहीं निकालने दी थी और पुलिस पर पथराव किया था।

देखिए वीडियो में अधेड़ों को आगे खड़े हो गए और नए नए युवक पीछे हो गए हैं ताकि लगे कि ये बुजुर्ग क्या ही शोभा यात्रा रोकेंगे और क्या पत्थर मारेंगे।

13/04/2026

#विरोधियों_में_बसपा_डर_है_हमेशा_बना_रहेगा
बसपा का कितना खोप है आप इस वीडियो से समझ सकते हैं जिस तरह से जातिवादी और बसपा विरोधी बसपा के पोस्ट बैनरों को फाड़ना इनकी घ्रणित मानसिकता को दर्शाता है

13/04/2026
13/04/2026

*"दरोगा जी थाने के भीतर कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे हैं..."दो सिपाही मौजूद हैं"..!*

साहब ने फोन पर बतियाते हुए..युवक पर लात घूंसा..थप्पड़...पटा सब इस्तेमाल कर लिया.. मां बहन की सो अलग..!

ये वीडियो यूपी के उन्नाव जनपद के बिहार थाने से वायरल है...

*ऐसा सुनने में आ रहा है वीडियो थाने के अंदर के ही किसी व्यक्ति ने बनाया था अब किसी बात को लेकर उसकी दारोगा से कहा सुनी हो गई तो उसने वीडियो वायरल कर दी*

अंधविश्वास का शिकार हुआ एक और युवक : यूपी के अमरोहा में एक अमित नाम के लड़के को सांप ने काट लिया, परिजन अस्पताल ले जाने क...
11/04/2026

अंधविश्वास का शिकार हुआ एक और युवक : यूपी के अमरोहा में एक अमित नाम के लड़के को सांप ने काट लिया, परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसको सपेरा बाबा के पास ले गए

बाबाजी बोले युवक को 12 घंटे के लिए गंगा जी में लटका दीजिए अपने आप जहर उतर जाएगा और वह खुद ही चलकर पानी से बाहर आ जाएगा

जिस समय युवक को पानी में लटकाया गया वह बिल्कुल सही था उसकी सांसे भी चल रही थी, लेकिन अब वह निपट चुका है।

यह तो गुंडा निकला लोगों के प्लॉट पर कब्जा कर रहा है,पंकज धवरैया पुलिस प्रशासन से बचने के लिए जानबूझकर हड़ताल और नौटंकी क...
08/04/2026

यह तो गुंडा निकला लोगों के प्लॉट पर कब्जा कर रहा है,
पंकज धवरैया पुलिस प्रशासन से बचने के लिए जानबूझकर हड़ताल और नौटंकी करता है
असली मामला यह है कि लोगों की जमीन कब्जा करता है।

कांस्टेबल एस रेवती को जितना धन्यवाद् दिया जाए उतना कम है, यह महिला नारी शक्ति की मिसाल है, इनकी एक गवाही से 9 पुलिसकर्मि...
08/04/2026

कांस्टेबल एस रेवती को जितना धन्यवाद् दिया जाए उतना कम है, यह महिला नारी शक्ति की मिसाल है, इनकी एक गवाही से 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा हुई है, यह ऐतिहासिक घटना है जहां पुलिस की क्रूरता को उजागर किया है,

2020 में तमिलनाडु के Sathankulam पुलिस एक साधारण दुकान चलाने वाले बाप बेटे को कोरोना वायलेशन का बहाना बनाकर पुलिस थाने लेकर आती है जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है, जिसके बाद उनकी मौत हो जाती है,

इसकी प्रत्यक्षदर्शी थी रेवती, उसने बिना डरे कोर्ट में गवाही दी, उसपर डिपार्टमेंट का भयानक प्रेशर था, नौकरी जाने का भी ख़तरा था, लेकिन फ़िर भी उसने उन जल्लाद पुलिसवालों के खिलाफ़ बयान दिए,

मदुरै कोर्ट ने उन 9 पुलिसवालों को फांसी की सजा सुनाई है, इन दरिंदो ने बेकसूर पिता बेटे को निर्दयता से मार डाला, कांस्टेबल रेवती को नमन, आपकी हिम्मत और हौसले को सलाम 🙏

08/04/2026

लखीमपुर खीरी दिनदहाड़े कचहरी परिसर में अधिवक्ता को सीने में मारी गोली, मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी। जिले में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित कचहरी परिसर में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता को सीने में गोली मार दी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता के चचेरे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अधिवक्ता के सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कचहरी परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
जमीन हेरफेर को लेकर विवाद की चर्चा
सूत्रों का कहना है कि अधिवक्ता ने अपने चचेरे भाइयों की जमीन हेरफेर कर अपने नाम करवा ली थी, जिसके चलते परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी �

07/04/2026

मृत्यु भोज बंद अभियान

पीपल नगला, LBES के अध्यक्ष ज्ञान सिंह जी के गाँव से एक सराहनीय पहल सामने आई है —
“मृत्युभोज न खाएंगे और न ही खिलाएंगे”

मृत्युभोज जैसी कुप्रथा समाज पर एक अनावश्यक बोझ है। दुःख की घड़ी में परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर होता है, ऐसे में दिखावे और परंपरा के नाम पर खर्च करना न सिर्फ गलत है, बल्कि अमानवीय भी है।

अब समय आ गया है कि हम इस पुरानी और घटिया परंपरा को समाप्त करें और एक जागरूक समाज का निर्माण करें। सच्ची श्रद्धांजलि दिखावे में नहीं, बल्कि सादगी, सहानुभूति और सहयोग में होती है।

आइए हम सभी संकल्प लें —
मृत्युभोज न खाएंगे, न खिलाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

एक कदम बदलाव की ओर, एक बेहतर समाज की ओर 🙏🙏

Address

Hathras

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TGK TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share