The Hathras Post

Directions Website

The Hathras Post हाथरस की हर छोटी बड़ी खबरें सबसे पहले
सच आप तक

04/10/2026

हाथरस के ऐतिहासिक मेला श्री दाऊजी महाराज से जुड़ी बड़ी खबर! 🚨
​प्रशासन ने व्यापक लोकहित और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 अक्टूबर को होने वाले संगीत सम्मेलन से सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

​⚠️ विशेष ध्यान दें:

​संगीत सम्मेलन के बाकी सभी कलाकारों के कार्यक्रम तय समय के अनुसार यथावत रहेंगे।

​यह निर्णय केवल सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए लिया गया है।

​

30/09/2026

हाथरस गेट क्षेत्र के टुकसान के पास गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग। इगलास थाना क्षेत्र में डंपर ने बाइक को मारी थी भीषण टक्कर!

14/09/2026

हाथरस के कमला बाजार में दिनदहाड़े 17 साल के किशोर से मारपीट, 10-12 अज्ञात लोगों पर आरोप; सीसीटीवी फुटेज आया सामने.........

​
हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को एक दुकान पर काम कर रहे 17 वर्षीय किशोर (अनस, निवासी तेहरा, चंदपा) के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सामान खरीदने की बात को लेकर 10-12 अज्ञात युवकों ने दुकान में घुसकर उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और घेरकर पीटा।

​

13/09/2026

हाथरस में दर्दनाक हादसा: मृत गाय दफनाने आई जेसीबी ने ली 10 साल की मासूम की जान! 💔

​हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मृत गाय को दफनाने के लिए बुलाई गई नगर पालिका की जेसीबी ने बिना देखे दूसरी कक्षा की छात्रा नैना (11 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
​परिजनों ने जेसीबी चालक पर शराब के नशे में होने और भारी लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।
​📌 पूरी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें The Hathras Post के साथ।
​

13/09/2026

🚨 हाथरस में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान वायरल हुआ वीडियो! 🚨

हाथरस के ​चामड़ गेट इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेलमेट न होने पर एक वाहन चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी (मोहन सिंह) के बीच 500 रुपये के लेन-देन को लेकर बातचीत साफ सुनाई दे रही है।

​💬 क्या है पूरा मामला?

​आरोप है की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चालक से पैसे मांगने का जिक्र। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक विभाग हरकत में आ गया है।

​🔍 अधिकारियों का क्या कहना है?
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ट्रैफिक दुष्यंत सिंह ने जानकारी दी है कि उन्हें इस वायरल वीडियो की सूचना मिल गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​👇 आपकी क्या राय है?

क्या ट्रैफिक चेकिंग के दौरान इस तरह की बातचीत उचित है? हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं!
​

10/09/2026

हाथरस में भीषण अग्निकांड: MTC शोरूम की रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

​हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर स्थित MTC कपड़े वालों के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर कपड़ा फैक्ट्री में आज अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

25/08/2026

हाथरस में विद्युत संविदाकर्मी का बीयर पीते वीडियो वायरल, बिजलीघर को बनाया बीयर बार!

18/08/2026

हाथरस के सिकंदराराऊ में युवक से बेरहमी से मारपीट, VIDEO VIRAL

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर बाजार में पुरानी रंजिश के चलते शिव कुमार नामक युवक पर लोहे की रॉड और सरियों से हमला।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने गले में फंदा डालकर घसीटा और मारपीट की; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
परिजन घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले गए, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
पिता का आरोप है कि पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए यह हमला किया गया है और जान से मारने की धमकी दी गई है।

एक ओर जहाँ पूरा देश और हमारा अपना हाथरस आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में रोशनी की चकाचौंध और तिरंगे की रोशनी से जगमग...
16/08/2026

एक ओर जहाँ पूरा देश और हमारा अपना हाथरस आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में रोशनी की चकाचौंध और तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं दूसरी ओर शहर की ऐतिहासिक पहचान—घंटा घर—पर इस बार पहली बार लाइट तक नहीं लगाई गई।
जब हर गली, हर चौराहे और सरकारी-गैरसरकारी इमारतें स्वतंत्रता के इस पर्व पर रोशनी से नहाई हुई थीं, तब हमारे शहर का मुख्य केंद्र कहे जाने वाला घंटाघर सूना खड़ा रहा। क्या प्रशासनिक अधिकारियों या संबंधित विभागों की नजर इस ऐतिहासिक स्थल पर नहीं पड़ी? या फिर आजादी के जश्न में हाथरस के इस मुख्य प्रतीक के साथ यह अनदेखी जानबूझकर की गई?
एक ऐतिहासिक शहर के रूप में हाथरस की पहचान को इस तरह फीका देखना हर देशप्रेमी और शहरवासी को आहत करता है। उम्मीद है जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान देंगे और आगे से ऐसी उदासीनता दोबारा नहीं दोहराई जाएगी।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम!

10/08/2026

🇮🇳 तिरंगा हमारी आन, बान और शान है! 🇮🇳

​आइए, 'हर घर तिरंगा अभियान' से जुड़कर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत बनाएं। हाथरस जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स जी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें।
​
​तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव, एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर इस राष्ट्रीय महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें:

✔️ अपने घर पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं।
✔️ तिरंगे के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर/सेल्फी लें।
✔️ उसे और हैशटैग के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें।
✔️ अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
​आइए, हम सभी मिलकर अपने घर पर तिरंगा फहराएं और 'हर घर तिरंगा' के संकल्प को जन-जन का अभियान बनाएं। 🇮🇳
​

Address

Hathras
204104

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Hathras Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share