Jharkhand mail news 24×7 Live

Jharkhand mail news 24×7 Live मेरे फेसबुक चैनल झारखंड मेल न्यूज 24 ×7 में आपका स्वागत है । आपकी खबर जन जन की नजर

25/09/2026
*जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं*हजारीबाग। उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष...
25/09/2026

*जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं*

हजारीबाग। उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को भेजते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन मामलों का त्वरित स्तर पर समाधान संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा।

इस दौरान आमजनों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए पात्रता एवं नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा मामलों के निष्पादन में आवश्यक तत्परता बरतने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को सुनना और उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का सशक्त माध्यम है।

*राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता रथ रवाना, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा पोषण का संदेश*===============*उपायुक्त...
25/09/2026

*राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता रथ रवाना, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा पोषण का संदेश*
===============
*उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
===============

हज़ारीबाग. केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत संचालित नवम राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय भवन परिसर से उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि *09 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।* अभियान के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2026 तक प्रचार रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
दोनों प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख रूट मार्गों, बाजार-हाट, चिन्हित स्थलों तथा पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचेंगे। प्रचार रथ में एलईडी वॉल स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेशों का प्रदर्शन कर आमजनों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आँगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्म पका हुआ भोजन (HCM), बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जनभागीदारी, आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पोषणयुक्त एवं विविधतापूर्ण आहार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण, बच्चों के समुचित विकास तथा सरकारी पोषण एवं मातृत्व संबंधी योजनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा *“हमारी आँगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”* की भावना के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Address

Oriya For Line Over Breej Ranchi Patna Main Road
Hazaribag
825313

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand mail news 24×7 Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share