Live Hazaribagh

Live Hazaribagh Live Hazaribagh is a online web portal that runs in all around in Hazaribagh
(1)

यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को हड़ताली चौक पर धरना देगा सवर्ण एकता मंचLive Hazaribagh हजारीबाग। यूजीसी ...
12/03/2026

यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को हड़ताली चौक पर धरना देगा सवर्ण एकता मंच

Live Hazaribagh

हजारीबाग। यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस कानून को वापस लेने की मांग को लेकर पहले ही हजारीबाग सांसद और जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
मंच के नेताओं का कहना है कि यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून से छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को संशोधन कर कानून प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है।
सवर्ण एकता मंच ने घोषणा की है कि 16 मार्च को पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो सवर्ण समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य संयोजक मुकेश कुमार, संरक्षक दीपक नाथ सहाय, विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण दीपक सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा, प्रवक्ता आनंद शाही, प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा और बिजुल देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग विधायक श्री  prasad  जी हजारीबाग के इंटरनेशनल रामनवमी मे डीजी के प्रतिबंध को अविलंब हटाने व  राजकीय महोत्सव का ...
11/03/2026

हजारीबाग विधायक श्री prasad जी हजारीबाग के इंटरनेशनल रामनवमी मे डीजी के प्रतिबंध को अविलंब हटाने व राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की माँग की।

*जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश*हजारीबाग : उपायुक्त श्री ...
10/03/2026

*जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश*

हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर विधि-सम्मत जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में हजारीबाग शहर निवासी सरफराज अहमद ने शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश (नो-एंट्री) का समय बढ़ाने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने सदर एसडीओ, ट्रैफिक डीएसपी एवं सहायक नगर आयुक्त को मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं ग्राम पंचायत पांडु, केरेडारी की मुखिया सकिबा खातून ने अपने क्षेत्र के पुनर्वास स्थलों पर बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समग्र पुनर्वास परियोजना के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत खरना की मुखिया निर्मला देवी ने ग्राम गडरबारा स्थित चुंड़रमांड़ो के समीप सगधोवा नदी पर पुल निर्माण कराने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने डीडीसी एवं डीपीओ को विष्णुगढ़ बीडीओ से जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम हिंदेगीर निवासी कलेश्वरी देवी ने भूमि का सीमांकन कर मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने केरेडारी अंचलाधिकारी को मामले का निष्पादन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूमि मापी, दाखिल-खारिज, विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता तथा मुआवजा से संबंधित कई अन्य मामले भी प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा फरियादियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
DC Hazaribagh

*पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत ...
09/03/2026

*पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल*

आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।
*जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
Live Hazaribagh DC Hazaribagh Hemant Soren

09/03/2026

*नेमरा गांव में दीशुम गुरु को श्रद्धांजलि, विनोद कुशवाहा ने की सीएम हेमंत सोरेन से भेंट**झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव ...
10/08/2025

*नेमरा गांव में दीशुम गुरु को श्रद्धांजलि, विनोद कुशवाहा ने की सीएम हेमंत सोरेन से भेंट*

*झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने दिवंगत शिबू सोरेन को दी अंतिम विदाई, पारिवारिक संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात*

*रामगढ़ नेमरा गांव, झारखंड |* झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा आज नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दीशुम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

विनोद कुशवाहा ने कहा कि शिबू सोरेन जी का योगदान झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई में अमूल्य रहा है। उन्होंने न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे राज्य के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से झारखंड ने एक सच्चा जननायक खो दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मौके पर अपने पिता के संघर्षों और आदर्शों को याद किया और कहा कि राज्य की जनता उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में हमेशा साथ रहेगी।

नेमरा गांव में दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न दलों और क्षेत्रों से लोग लगातार पहुंच रहे हैं, जिससे यह स्थल इन दिनों भावनाओं और सम्मान का केंद्र बना हुआ है।
Kushwaha Binod Hemant Soren

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में गुपचुप भूमि पूजन पर विवादस्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम शीला पट्ट से गायब, प्रोटोकॉल उल्लंघ...
10/08/2025

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में गुपचुप भूमि पूजन पर विवाद

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम शीला पट्ट से गायब, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

हजारीबाग

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) हजारीबाग में 54 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन के भूमि पूजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति को पत्र लिखकर इस पर गंभीर आपत्ति जताई है।
मेहता का आरोप है कि 9 अगस्त को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने गुपचुप तरीके से भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में न तो विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल थे, न ही हजारीबाग के वे स्थानीय लोग जिन्हें विश्वविद्यालय की स्थापना में योगदान रहा है।सबसे गंभीर आरोप शीला पट्ट को लेकर है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि अनावरण की गई पट्टी में स्थानीय सांसद और विधायक का नाम न होना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, जबकि इसमें विश्वविद्यालय के कुलानुशासक और वित्त सलाहकार के नाम दर्ज हैं—जो न केवल इस फंड को लाने में भूमिका नहीं रखते थे, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे।
बटेश्वर प्रसाद मेहता ने आरोप लगाया कि यह कदम जातीय राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि पट्टी में दर्ज दोनों अधिकारी कुलपति के स्वजातीय बताए जाते हैं और इनमें से एक पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं।उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि भवन का निर्माण केंद्र सरकार के “मेरु” योजना के तहत हो रहा है, जिसके लिए कुल 99.6 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनमें से 54 करोड़ की लागत से यह भवन बनेगा। मेहता के अनुसार, सांसद और विधायक ने इस राशि को लाने में बड़ी भूमिका निभाई है, ऐसे में उनका नाम शीला पट्टी से हटाना निंदनीय है।
बटेश्वर मेहता ने राज्यपाल से मांग की है कि इस गुपचुप भूमि पूजन और विवादित शीला पट्टी पर संज्ञान लेते हुए पट्टी को हटाकर नई पट्टी लगवाने का आदेश दें, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम हों। साथ ही भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए जाएं।
#विनोबा #भावेविश्वविद्यालयहजारीबाग़
#विनोभावेयूनिवर्सिटी

Bateshwar Mehta
Bateshwer Mehta

*कुजू में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ फाइनल**प्लेंटी शूटआउट से ब्लू टाइगर, घाटो की टीम ...
10/08/2025

*कुजू में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ फाइनल*

*प्लेंटी शूटआउट से ब्लू टाइगर, घाटो की टीम बनी विजेता*

*खेल प्रतिभा को निखारना, उन्हें मैदान से जोड़ना और नशामुक्त जीवन का सन्देश देना ही है इस टूर्नामेंट के आयोजन का उद्वेश्य: मनीष जायसवाल*

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में हरेक भाजपा मंडल क्षेत्र में क्रमवार नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। रविवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू में पिछले 02 अगस्त से चल रहे छठे राउंड के नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पब्लिक हाई स्कूल मैदान, कुजू में खेला गया। इस टूर्नामेंट में इस क्षेत्र की कुल 48 टीमों ने भाग लिया था जिसमें सभी को पछाड़कर फाइनल मुकाबला में ब्लू टाइगर क्लब घाटो और जेएमसी क्लब सोनडीहा पहुंची। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त और बेहद रोमांचक संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। खेल के दौरान जीत-हार नहीं होने पर प्लेंटी शूटआउट के जरिए ब्लू टाइगर क्लब, घाटो की टीम ने इस टूर्नामेंट के खिताब पर अपना कब्जा कर लिया ।

टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुबाबले में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीसीएल कुजू एरिया के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, रामगढ़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, मांडू लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ़ खोखा सिंह, भाजपा नेता रंजीत सिन्हा, मांडू भाजपा मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और फाइनल मुकाबले का आनंद उठाया। टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुबाबले के विजेता टीम ब्लू टाइगर, घाटो को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से 25 हजार रुपए का चेक, आकर्षक नमो ट्रॉफी और चमकता मेडल एवं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का चेक, आकर्षक नमो ट्रॉफी और चमकता मेडल के साथ कई उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के उद्देश्य और इसके सोच पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि साल 2016 से हजारीबाग विधानसभा से शुरू हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का कारवां पूरे लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस टूर्नामेंट का एकमात्र उद्देश्य खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनका सम्मान करना और उन्हें उचित प्लेटफार्म की ओर अग्रसर करना है। वर्तमान दौर में जहां युवा मैदान से दूर जा रहे हैं वहीं उन्हें इस क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल खेल से जोड़कर उन्हें मैदान से जोड़ना और नशा मुक्त जीवन जीने को प्रेरित करना भी हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में यह खेल आयोजन सार्थक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कुजू उक्त खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए सकारात्मक स्वीकृति देने के लिए कुजू एरिया के सीसीएल महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा का आभार जताया और कहा कि यह इस क्षेत्र का इकलौता खेल मैदान है और इसका जिर्णोद्धार बेहद जरूरी है। सीसीएल कुजू एरिया के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने सांसद मनीष जायसवाल के खेल के प्रति किए जा रहे प्रयास की सराहना की और उनके चाहत पर कुजू खेल मैदान का विकास जल्द कराने की घोषणा भी की। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता और भाजपा नेता रंजीत सिन्हा सहित अन्य लोगों ने भी सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में फुटबॉल के विलुप्त होते स्वरूप को जीवंत करने का श्रेय उन्हें दिया।

मौके पर विशेष रूप से समाजसेवी सह पत्रकार धनेश्वर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद ,जागेश्वर प्रजापति, राजेश प्रसाद, रतन प्रसाद, पंकज शाह, राजेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार, रवि साहू, आशीष साहू, डिंपल प्रजापति, शंकर करमाली, विजय जायसवाल, मनोज गिरी, बलराम महतो, रंजन फौजी उर्फ छोटन सिंह, रामदेव प्रसाद, लखन प्रसाद, विवेक गुप्ता, संजय शाह, दशरथ प्रसाद केसरी, पवन साहू, आशीष केसरी, बसंत प्रजापति, गिरधारी महतो, रणधीर सिंह, बंटी तिवारी, जयप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Manish Jaiswal Ranjan Choudhary
Live Hazaribagh

*सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे  नेमरा, पूर्व सीएम शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके परिजनो...
10/08/2025

*सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे नेमरा, पूर्व सीएम शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना*

रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रांतर्गत रामगढ़ जिला जिला के बरलंगा प्रखंड स्थित ग्राम नेमरा पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी पुनीत आत्मा की शांति की कामना की।

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा समाज के लिए प्रेरक रहेगा। मौके पर विशेषरूप रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, भाजपा नेता छोटन सिंह, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, वरिष्ठ नेता मनोज महतो, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशू वेदिया, बबली सिंह, के.बी. सहाय, ललन कुशवाहा, सूरज वर्मा,संतोष कुशवाहा, बासुदेव, सुधीर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
Live Hazaribagh
Manish Jaiswal Ranjan Choudhary

10/08/2025

बोले मंगल पांडे ने स्वीकार किया 25 लख रुपए लिए दिलीप जायसवाल से तो अब बताएं कि बाकी पैसे का इंतजाम कहां से हुआ
Live Hazaribagh

हजारीबाग में लम्पी वायरस की दस्तक, गौशाला में दो मवेशी संक्रमितहजारीबाग: जिले में मवेशियों में फैलने वाली खतरनाक बीमारी ...
09/08/2025

हजारीबाग में लम्पी वायरस की दस्तक, गौशाला में दो मवेशी संक्रमित

हजारीबाग: जिले में मवेशियों में फैलने वाली खतरनाक बीमारी लम्पी स्किन डिजीज ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बीमारी की पहचान मवेशियों के शरीर पर उभरने वाली गांठें हैं, जो एक संक्रमित जानवर से दूसरे में तेजी से फैलती हैं। बीमारी के दौरान मवेशी बुखार से पीड़ित हो जाते हैं और चारा-पानी छोड़ देते हैं।
ताज़ा मामला हजारीबाग गौशाला का है, जहां दो मवेशी लम्पी की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये मवेशी बाहर से आए थे, जिन्हें उनके मालिकों ने छोड़ दिया था और बाद में वे गौशाला पहुंचे। संक्रमण की पुष्टि होते ही सदर प्रखंड के पशु चिकित्सक स्मृति सिन्हा को सूचना दी गई।

सूचना पर गौशाला सचिव श्रद्धानंद सिंह, सीओ सदर मयंक भूषण और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर मौके पर पहुंचे। गौशाला परिसर में नीम पत्तियों का घोल, चुना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। संक्रमित मवेशियों को तुरंत अलग कर उपचार शुरू किया गया है। गौशाला मैनेजर योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले मवेशियों के शरीर पर सैकड़ों गांठें दिखाई दी थीं, जिसके बाद जांच में लम्पी की पुष्टि हुई।
सीओ मयंक भूषण ने मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मवेशियों की सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

--------------------------
गांवों में भी पैर पसार रहा संक्रमण

सिर्फ गौशाला ही नहीं, बल्कि सदर प्रखंड सहित जिले के कई प्रखंडों से भी मवेशियों में गांठें निकलने और चारा-पानी छोड़ने की शिकायतें मिल रही हैं। वर्ष 2022 में कोविड-19 काल के दौरान भी लम्पी के मामले सामने आए थे, जिसके बाद मवेशियों का टीकाकरण कराया गया था। लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से, वैक्सीन लिए हुए मवेशियों में भी बीमारी पाई जा रही है। पशु चिकित्सकों ने अपील की है कि जैसे ही मवेशियों में लम्पी के लक्षण दिखें, उन्हें तुरंत अलग करें और पूरे परिसर को सेनेटाइज करें। नीम पत्तियों का घोल मवेशियों पर छिड़कें, चिकित्सक की सलाह लें और आवश्यक दवाएं दें। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सावधानी और वैक्सीनेशन से बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है को

09/08/2025

...आदिवासी है प्रकृति का प्रहरी अमर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!

Address

Hazaribagh
825301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live Hazaribagh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share