Sanjhi Khabar

Sanjhi Khabar खबर एवं विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 📱9802390009, पेज को फॉलो करें, शेयर करें 🙏
(2)

27/08/2026

हिसार में मस्जिद पर लगाया गया शैड /शहर वासियों ने की भाईचारे की मिसाल कायम / कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश में थे ।

27/08/2026

इनाम 50 हजार / 4 महीने से था फरार/हिसार पुलिस ने किया गि*रफ्तार ।

गुमशुदा की तलाश/ पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 🙏यह लड़का जिसका नाम पंकज सुपुत्र श्री शिव कुमार गांव मंगाली सुरतिया...
27/08/2026

गुमशुदा की तलाश/ पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 🙏
यह लड़का जिसका नाम पंकज सुपुत्र श्री शिव कुमार गांव मंगाली सुरतिया उम्र 18 साल घर से हिसार जाने के लिए सुबह 7:30 बजे तारीख 24 मई 2026 को गया था जो अभी तक घर पर नहीं पहुंचा किसी को भी यह लड़का दिखाई दे तो मंगाली चौकी प्रभारी से संपर्क करें 8814011331

हिसार 27 अगस्त*नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस — घर-घर पहुंचकर दवा, परामर्श और हौसला...
27/08/2026

हिसार 27 अगस्त

*नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस — घर-घर पहुंचकर दवा, परामर्श और हौसला दे रही नशा मुक्ति टीम : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 27 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान अब केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार से जोड़ने और उनके परिवारों का सहयोग करने तक पहुंच चुका है।

इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आजाद नगर एवं थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के गांव सातरोड खुर्द तथा माल कॉलोनी, कैमरी रोड हिसार में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने स्थानीय एमसी, ग्रामीणों एवं शहरवासियों से संवाद कर नशा पीड़ितों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उन्हें उपचार लेने और नशे की लत से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।

*जागरूकता के साथ उपचार तक पहुंच रही पुलिस*

अभियान के दौरान टीम ने नशा पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी लोगों से जानकारी जुटाई गई। अभियान के दौरान 3 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 2 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवा दिलवाई गई।

वहीं, जिला हिसार क्षेत्र के 6 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से दूसरी बार दवा दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त गांव सातरोड एवं कैमरी रोड क्षेत्र के 6 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति टीम द्वारा उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा दिलवाई गई।

इस प्रकार कुल 14 नशा पीड़ितों को घर पर तथा नागरिक अस्पताल के माध्यम से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया गया।

*पुलिस का संदेश—नशा पीड़ित को अपराधी नहीं, उपचार और सहयोग का जरूरतमंद समझें*

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों एवं शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई युवक नशे की लत का शिकार है तो उसे समाज से अलग करने के बजाय उपचार और मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। परिवारजन भी नशा पीड़ित को छिपाने के बजाय पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की सहायता लेकर उसका उपचार करवाएं।
टीम ने लोगों से नशा तस्करों के बारे में जानकारी देने की भी अपील की, ताकि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

*एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा*

“नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल नशा बेचने वालों तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि नशे की गिरफ्त में फंसे हर व्यक्ति को उपचार, परिवार का सहयोग और समाज में दोबारा सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। एक युवक का नशा छोड़ना केवल एक व्यक्ति की जिंदगी बचाना नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बचाना है।”

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशा मुक्त हिसार के अभियान में पुलिस का सहयोग करें, नशा तस्करों की सूचना दें और नशे से पीड़ित युवाओं को उपचार के लिए प्रेरित करें।
हिसार पुलिस का संकल्प —

“नशे के खिलाफ सख्ती, नशा पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता।”

हिसार 27 अगस्त*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई — SWAT टीम-2 ने 17 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार : एसपी...
27/08/2026

हिसार 27 अगस्त
*नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई — SWAT टीम-2 ने 17 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 27 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत SWAT कमांडो टीम-2 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण पुत्र बीरू निवासी दौलतपुर को 17 बोतल देसी शराब ‘माल्टा मस्ती’ सहित गिरफ्तार किया है।

*नशे एवं अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान*

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे या अवैध शराब की बिक्री/तस्करी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता के सहयोग से नशामुक्त एवं अपराधमुक्त हिसार बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिसार 27 अगस्त*थाना आजाद नगर पुलिस ने मारपीट एवं चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल* हिसार, 27...
27/08/2026

हिसार 27 अगस्त

*थाना आजाद नगर पुलिस ने मारपीट एवं चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

हिसार, 27 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी शशिल उर्फ तोता पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी मकान नंबर 1428, अमरदीप कॉलोनी, कैमरी रोड, पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल हिसार करवाया गया ।

मामले के संबंध में शिकायतकर्ता प्रदीप पुत्र सतबीर, निवासी माल कॉलोनी, कैमरी रोड, हिसार की शिकायत पर थाना आजाद नगर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया गया ।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महीपाल, द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी शशिल उर्फ तोता को काबू कर पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिसार 27 अगस्त*तलवंडी रुक्का हत्याकांड में CIA हिसार की बड़ी कार्रवाई — मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में शाम...
27/08/2026

हिसार 27 अगस्त

*तलवंडी रुक्का हत्याकांड में CIA हिसार की बड़ी कार्रवाई — मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में शामिल आरोपियों को शरण देने वाले 2 आरोपी भी काबू : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 27 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा थाना आजाद नगर क्षेत्र के तलवंडी रुक्का हत्याकांड में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी मनोज पुत्र तारचन्द निवासी चिड़ोद को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सीआईए हिसार ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुनीत पुत्र भागीरथ निवासी रावतखेड़ा तथा अंकित पुत्र जगदीश निवासी चिड़ोद को गिरफ्तार किया है।

इसके अतिरिक्त, मुख्य आरोपियों को वारदात के बाद शरण देने वाले आरोपी राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी असरांवा तथा सौरभ पुत्र देवीलाल निवासी खरखड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।

*घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर किया था तेजधार हथियारों से हमला*

सीआईए हिसार प्रभारी PSI कर्ण सिंह ने बताया कि बलवान सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी तलवंडी रुक्का ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके पिता महावीर सिंह पुत्र देवतराम रात के समय अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। उपचार के दौरान महावीर सिंह की मृत्यु हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए।

*अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर रंजिश का मामला*

पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि आरोपी पक्ष मृतक के पोते द्वारा एक युवती के साथ किए गए अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते महावीर सिंह पर हमला किए जाने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

*मुख्य आरोपियों को शरण देने वालों पर भी पुलिस की कार्रवाई*

सीआईए हिसार द्वारा गिरफ्तार किए गए राहुल तथा सौरभ पर मुख्य आरोपियों को वारदात के बाद शरण देने का आरोप है। हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों के साथ-साथ अपराधियों को शरण, सहयोग या अन्य किसी प्रकार की मदद देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों एवं हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

*एसपी सिद्धान्त जैन का कड़ा संदेश*

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस द्वारा मुख्य आरोपियों के साथ-साथ वारदात में सहयोग करने, हथियार उपलब्ध करवाने अथवा आरोपियों को शरण देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के समक्ष पेश किया जाएगा।

हिसार पुलिस की अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है कि अपराध करने या अपराधियों को किसी भी प्रकार का सहयोग देने वाला व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं सकता। अपराध में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

27/08/2026

हरियाणवी गीतकार अंकित बालियान की गो*लियां मा*रकर ह*त्या,
आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।

सोनिया आनंद हत्या मामले में हिसार पुलिस ने किया आरोपी सौरभ आनंद को काबू
27/08/2026

सोनिया आनंद हत्या मामले में हिसार पुलिस ने किया आरोपी सौरभ आनंद को काबू

*लापता 7 वर्षीय बच्चे को हिसार पुलिस ने तत्परता से मात्र 1 घंटे सकुशल बरामद किया**पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार “...
27/08/2026

*लापता 7 वर्षीय बच्चे को हिसार पुलिस ने तत्परता से मात्र 1 घंटे सकुशल बरामद किया*

*पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

हिसार, 26 अगस्त। महावीर कॉलोनी, हिसार से आज करीब दोपहर 1 बजे लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे यशु राज को हिसार पुलिस ने तत्परता और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए सकुशल बरामद कर लिया।

बच्चे के परिजनों द्वारा उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई तथा अपहरण की आशंका संबंधी सूचना भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी पुलिस चौकी 12 क्वार्टर ASI राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा बच्चे की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से करीब 10 किलोमीटर दूर बच्चे को सकुशल तलाश कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और हिसार पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया।

हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Address

Kamal Dubeta, Village/Dubeta/Dobeta, District-Hisar
Hisar
125005

Telephone

+919802390009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjhi Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sanjhi Khabar:

Shortcuts

Share