26/12/2025
#हरियाणा का किसान की मेहनत की फसल खून-पसीने की कमाई सड़कों पर बिक रही है औने-पौने दामों में! धान का MSP ₹2389/क्विंटल, बिका मात्र ₹2000 में।
बाजरा का ₹2775/क्विंटल, बिका सिर्फ ₹1600 में।
कपास का ₹8110/क्विंटल, बिका महज ₹6200 में। मूंग ओर मूंगफली का एक भी दाना आपने MSP पर खरीदा हो तो आंकड़े पेश करें। 2500 से लेकर बिक रहा है मंडियो में 4800 रुपए तक बिका है। ओर मूंग का MSP रेट लगभग 8800 रुपए है।किसान की कमर टूट रही है, कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है... और ऊपर से मोदी सरकार के सर्वे सर्वा देश के गृह मंत्री जी हरियाणा के मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं—“हरियाणा पहला राज्य है जो 24 फसलों पर MSP पर खरीद कर रहा है!” क्या बधाई?
ये तो किसान के जख्मों पर नमक छिड़कना है!
मंडी में दलाल राज कर रहे है.. सरकारी खरीद मे, नमी-वजन का बहाना बना कर फसल लौटा दी जाती है। किसान मजबूर होकर घाटे में बेच रहा है, और नेता स्टेज पर झूठ की माला जप रहे हैं! किसान भाइयो-बहनों, कब तक सहते रहोगे ये धोखा?
कब तक ये झूठे वादे, ये नकली बधाइयाँ?
किसान की आय दोगुनी का सपना दिखाकर उसकी जिंदगी चौगुनी मुश्किल कर दी!
अब बस!
#किसान_का_दर्द ोखा #हरियाणा_के_किसान #झूठ_बंद_करो। एक दुःखी किसान की कलम से। #किसान_एकता_जिंदाबाद। लड़ते लोग जिंदाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा।