10/01/2018
अभी अभी आए सबसे चोंकाने वाले नतीजे : भाजपा ने कांग्रेस से छीन लिया एक और राज्य, लोग बोले मोदी मोदी!
बीते दिनों हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत तो जरूर हासिल कर ली थी, लेकिन इस बार मोदी के गढ़ में बीजेपी को कांग्रेस ने कड़ी चुनौती दी थी। यहां बीजेपी को 99 सीटें ही मिली थीं, वह 100 का आकड़ा नहीं छू पाई थी , परंतु वो लगातार इतने साल से गुजरात पर क़ब्ज़ा जमाए हुए थी , और हर तरफ़ मोदी का ही जादू आज भी दिखाई दे रहा है।
यही नहीं अब बीजेपी के लिए एक बार फिर खुशी की खबर आ रही है। इस बार कांग्रेस के राज्य पंजाब और हरियाणा के भाजपा राज्य की राजधानी में बीजेपी ने फिर तगड़ी बाज़ी मारी है। चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में तीनों पदों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के देवेश मोदगिल महापौर पद पर विजयी हुए हैं। वहीं बीजेपी के ही गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप महापौर के पद पर जीत दर्ज की है। मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें महापौर होंगे। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तैयारी की थी। मोदगिल को 22 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बाबला को पांच मत मिले।
भाजपा के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं
चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं जबकि एक निर्दलीय और एक वोट भाजपा की मौजूदा सांसद किरण खेर का है। नौ मनोनीत पार्षद इस साल वोट नहीं कर पाए क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त 2017 को उनके वोट देने के अधिकार पर रोक लगा दी थी।