17/09/2026
अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़ी विधायक नौक्षम चौधरी
विधायक नौक्षम चौधरी ने घर-घर जाकर कस्बावासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बुज़ुर्गों से आत्मीयता के साथ गले मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।
विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि “मेरी पहली प्राथमिकता अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहना है। क्षेत्र की जनता मेरा अपना परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य के दुःख-दर्द में साथ रहना मेरा कर्तव्य है।”
उनकी इस आत्मीय मुलाकात के दौरान कस्बावासियों ने भी अपनापन जताया और विधायक से अपने सुख-दुःख साझा किए।