26/08/2024
मुझे तुमसे कुछ कहना होता है
वो दिन भर की बातें हों
या सपना हो कोई रात का
तुम कुछ कहो या न कहो
मेरी बातें सुनो या न सुनों
मुझे तुमसे कुछ कहना होता है
हर बात का ज़िक्र तुमसे करना
तुम्हारी ही बस फ़िक्र करना
कुछ हो या न हो कहने जैसा
मुझे हमेशा तुमसे कुछ कहना होता है ! ✅