Indorigram

Indorigram Indore on Instagram

अपना इंदौर अब सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि कारोबार और ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में भी बहुत तेज़ी से दौड़ रहा है! 📈🚚ई-...
06/08/2026

अपना इंदौर अब सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि कारोबार और ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में भी बहुत तेज़ी से दौड़ रहा है! 📈🚚

ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी के बढ़ते ट्रेंड के कारण शहर में हर दिन 550 से ज़्यादा नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। पिछले 7 महीनों में ही 10 हज़ार से ज़्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है!

वाहनों में कितनी बढ़ोतरी
गुड्स कैरियर : 3,143, जबकि पिछले साल पूरे वर्ष 4,726
मोटर कैब : 1,797, पिछले साल 2,105
थ्री-व्हीलर (पैसेंजर) : 2,322, पिछले साल 3,997
थ्री-व्हीलर (गुड्स) : 1,151, पिछले साल 1,499
हायर बाइक/स्कूटर : 46 से 83
कैश वैन : 12 से 20
स्कूली बसें भी 25 फीसदी तक बढ़ीं
ट्रैक्टर : 73 से 148
स्कूल बस : 57 से 71
एम्बुलेंस : 57 से 62 (जानकारी परिवहन विभाग के अनुसार)

06/08/2026

जल की मॉनिटरिंग कैसे करता है इंदौर नगर निगम सुनिए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से

06/08/2026

🎀 Rakhi Special Fiber to Silk Fab Exhibition 🎀
💖 इस रक्षाबंधन अपने स्टाइल को दें Royal Touch! 👑

✨ Banarasi | Kanjivaram | Patola | Designer Sarees | Cotton Suits | Boutique Collection
🔥 UP TO 50% OFF
📅 04 अगस्त – 10 अगस्त
⏰ 11 AM – 9 PM
📍 गांधी हॉल, महात्मा गांधी रोड, शास्त्री मार्केट, न्यू सियागंज, इंदौर

💃 सबसे शानदार कलेक्शन, सबसे बेहतरीन ऑफर्स…
अपनी बहन, माँ और दोस्तों को टैग करें और शॉपिंग की प्लानिंग अभी करें! 🛍️❤️

05/08/2026

भोपाल के सांदीपनि स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, क्लास में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया और सवाल भी पूछे

SANDIPANI SCHOOL
CM MOHAN YADAV

05/08/2026

सावन का महीना खत्म होने को है, लेकिन इस बार अपने इंदौर के आसमान से बादल बिना बरसे ही लौट रहे हैं! 🌧️😔

मानसून के 65 दिन बीत जाने के बाद भी इंदौर में अब तक सिर्फ 15 इंच बारिश हुई है, जो पिछले 10 सालों में सबसे कम है। हालत यह है कि शहर की प्यास बुझाने वाले बड़े तालाब—बिलावली और यशवंत सागर—अभी से गर्मी के दिनों (मई-जून) की तरह सूखने लगे हैं।

पूर्वी इंदौर में सबसे कम (13 इंच) बारिश हुई। पूरे MP में सामान्य से 18% कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश न होने से पेयजल और सोयाबीन-मक्का जैसी फसलों पर भारी संकट आ गया है।

अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में शहर को बड़े जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। पानी बचाना शुरू कर दें! 💧

क्या आपके इलाके में आज बादल बरसे या सिर्फ दर्शन देकर चले गए?

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) पेश किया है। उन्होंने बताया क...
05/08/2026

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड (Report Card) पेश किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब सिर्फ वर्तमान नहीं, बल्कि भविष्य के इंदौर को ध्यान में रखकर बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है।

📍 रिपोर्ट कार्ड की बड़ी बातें:

बिजली की बचत: जलूद में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट, निगम को हर महीने 5 करोड़ की बचत।

जल आपूर्ति: नर्मदा परियोजना के चौथे चरण का काम शुरू। 40 नई टंकियां और 2 लाख नए नल कनेक्शन।

हरियाली: इस साल 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, शहर को मिला ‘वेटलैंड सिटी’ का दर्जा।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर: 500 करोड़ से 24 मास्टर प्लान सड़कें और 22 नए पुलों का निर्माण।

कॉलोनियां वैध: 128 कॉलोनियों को किया गया वैध।

महापौर ने यह भी कहा कि भागीरथपुरा की घटना से सबक लेते हुए शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश और इंदौर के बस ऑपरेटर 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी मुख्य मांग नई परिवहन नीति को रोकना...
04/08/2026

मध्य प्रदेश और इंदौर के बस ऑपरेटर 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी मुख्य मांग नई परिवहन नीति को रोकना और बस का किराया ₹1.25 से बढ़ाकर सीधा ₹2.50 प्रति किलोमीटर करना है।

अगर हड़ताल हुई तो रोज़ाना अप-डाउन करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण इलाकों में जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।

📍 मुख्य बातें:

इंदौर की 1100 से ज्यादा बसें बंद रह सकती हैं। 40,000+ यात्रियों पर रोज़ाना असर पड़ेगा। ऑपरेटरों का तर्क है कि 2021 के बाद डीज़ल और मेंटेनेंस बहुत महंगा हो गया है।

Address

Indore
452001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indorigram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share