Gaurang krishna tiwari

Gaurang krishna  tiwari आपके लिए हर समय तत्पर
9340822950 (24×7)

14/04/2026
18 वर्ष का नवयुवक अख़बार लिए गांव में दौड़ता फिर रहा हैऔर दौड़ता इसलिए फिर रहा है किअख़बार के तीसरे पन्ने के चौथे कॉलम म...
04/07/2024

18 वर्ष का नवयुवक
अख़बार लिए गांव में दौड़ता फिर रहा है
और दौड़ता इसलिए फिर रहा है कि
अख़बार के तीसरे पन्ने के चौथे कॉलम में
उनका पूरा नाम छपा है
नाम इसलिए छपा है
क्योंकि किसी फलाने के यहां
युवक ने भागवत कथा वाची थी
युवक का नाम "पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री" था
अपने नाम की अख़बार कटिंग
गांव के हर बुर्जुग को उनने दिखाई
खुशी ऐसी मानो एवरेस्ट फतेह किया हो
अख़बार दिखा कर कहते...
कि कक्का हमाओ नाम छपों अखबार में..
फिर एक रोज़ उनकी अख़बार में
ब्लैक एन वाइट फोटो छपी
जिसकी भी अख़बार कटिंग पूरे गांव में घूमी
फिर धीरे-धीरे कलर फोटो... छपना शुरू हुईं
फिर अख़बार के फ्रंट पेज पर पूरा इंटरव्यू भी आया
फिर टीवी तक भी वो नाम पहुंच गया
फिर टीवी पर उस नाम पर बहस शुरू हुई
फिर टीवी पर हुई उनकी शक्तियों पर शंका
आखिर में जब बज गया डंका
गड़ गया झंडा
तो नाम सिर्फ "बागेश्वर धाम सरकार" रह गया
बागेश्वर वाले बाबा.... बाबा जिसके जो भाव
सिर्फ 25 साल के युवक ने
बाबा बनना स्वीकार कर लिया...
जब अख़बार पर पहली बार नाम आया था
और टीवी पर फुल 2 घंटे का बकायदा इंटरव्यू
तो दोनों में एक बात एक सी थी...
वो था उनका व्यहवार, उनका व्यहवार नहीं बदला
वही जुनून,जोश, ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास
से उनने अख़बार में जैसे लोगों को नाम दिखाया था
वैसे ही टीवी पर अपना इंटरव्यू भी दिखाए...
फिर धीरे धीरे धीरेंद्र... बागेश्वर बाबा बन गए
और अपने संकल्पों को पूरा करने में लग गए...
ये कोई लोकप्रियता पाने की लड़ाई नहीं थी
ये ज़िद थी जो धब्बा सनातन संस्कृति पर लग रहा था
उसे बदलना था... और उनने बदलना भी शुरू कर दिया
ये विश्वास था अपने इष्ट के प्रति भक्ति भाव रखने का..
उस नवयुवक ने बहन की शादी करते समय
जब कई कठिनाइयों का सामना करा था
तब उसने संकल्प लिया कि
ग़रीब की बेटी की शादी का जिम्मा वो लेगा
और जितना बन सकेगा उतना करेगा
फिर उसने कर दिए कई सैकड़ों विवाह
और रच दिया इतिहास...
जब उस युवक ने ग़ुरबतों के दौर में
पानी में पारले जी खाए
तो ज़िद पकड़ी की कोई भूखा न सोए
फिर क्या था... जय बोलो मां अन्नपूर्णा की...
हजारों..लाखों आदमियों को भंडारा कराया
लेकिन खुद पारले जी खाने से बाज न आया..
उनने संकल्प लिया कि गौशाला नहीं उपाएं
गौशाला नहीं उपाएं.. एक हिन्दू एक गाय...
जब उनने देखा कि बुंदेलखंड की पिछड़ी भूमि में
लोग कैंसर की मार झेल रहे,
इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे
तब उनने संकल्प लिया कि कैंसर अस्पताल बने
तो अपने इस सपने को साकार करने लग गए
जी जान लगा दी और काम शुरू कर दिए...
वो देश की राष्ट्रपति से लेकर लंदन, दुबई के
राजाओं को भी सनातन धर्म के उपदेश दे चुके
लेकिन फिर जब मिले एक दिव्यांग से तो ठीक वैसे
ही जैसे कि थी राष्ट्रपति, राजाओं से मुलाकात..
वही फक्कड़ता, विनम्रता और शालीनता से...
उनने ब्रिटेन की संसद से लेकर यूएई के किंग से
स्वीकारे कई सम्मान, और भारत लौट कर
कमरे के कीले पर टांग दिए...
लेकिन जब कोई भीड़ में
बूढ़ी अम्मा लिए हो हाथ से बुना हुआ स्वेटर
तो प्रोटोकॉल तोड़कर वो उसे भी अपनाएं...
ख़ुद सुरक्षा के घेरे में रहने के बावजूद
लोगों की सुरक्षा की फ़िक्र करे
रात रात भर जागे और सत्संग करे
ऐसा कोई साधारण पुरुष नहीं
कोई "दिव्य पुरुष" ही कर सके...

ऐसे ही "दिव्य पुरुष" का आज जन्मदिवस है, कामनाएं यही कि वे अपने सभी संकल्पों पर अडिग रहे... और आग्रह यही कि वे अपनी दिनचर्या पर भी थोड़ा ध्यान दें।

हमारे बुंदेलखंड एमपी और भारत के गौरव

बागेश्वर धाम सरकार 🙏❤️

परम पूज्य गुरुदेव भगवान
जन्मदिवस की मंगलकामनाएं आप पर बागेश्वर बालाजी सरकार की और हम सब भक्तो पर आप की कृपा बनी रहे

आप के चरणों की रज का सेवक
गौरांग लक्ष्मण तिवारी
MANGLAM ADVERTISING GAISABAD

(कुछ शब्द जैंसे युवक, दौड़ता आदि आदि लाइनों का आधार है मेरे लिए गुरुदेव भगवान के सर्वदा पूज्य सम्मानीय है)
श्री सीता राम
पूज्य गुरुदेव भगवान की जय

बागेश्वर धाम महिमाबुन्देलखण्ड में छतरपुर जिले के अंतर्गत ग्राम गढ़ा में स्थित है बागेश्वर धाम।इसे महान संत सन्यासी बाबा ज...
02/06/2024

बागेश्वर धाम महिमा
बुन्देलखण्ड में छतरपुर जिले के अंतर्गत ग्राम गढ़ा में स्थित है बागेश्वर धाम।इसे महान संत सन्यासी बाबा जैसे ऋषियों की तपोभूमि माना जाता है।
यहां भगवान शिव का एक चंदेलकालीन मन्दिर है जिनके नाम पर ही इसे बागेश्वर धाम कहा जाता है। कालांतर में यहां भगवान श्री बालाजी की सुंदर प्रतिमा का प्राकट्य हुआ जिन्हें कलयुग का देवता कहा जाता है।
भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के समीप ही भगवान बागेश्वर बालाजी का दिव्य मन्दिर और सन्यासी बाबा की समाधी भी स्थित है।
इन्हीं दिव्य देव स्थलों के दर्शन के लिए आज देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यहाँ पहुचते हैं और अपने दैहिक, दैविक,और भौतिक कष्टों का निवारण पाते हैं।
पिछले 13 वर्षों से भगवान बालाजी और सन्यासी बाबा की कृपा एवं अपने दादा गुरु के आशीर्वाद से पूज्य गुरुदेव और धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यहां बालाजी का दिव्य दरबार लगा रहे हैं। यह दरबार देश विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओ की आस्था का केंद्र है।
दुनिया से थक हार कर एक हारा और निराश इंसान जब यहां अपनी मनोकामना रूपी अर्जी को बालाजी के चरणों मे समर्पित करता है तो उसकी विपत्तियों का निवारण खुद संकट मोचक हनुमान जी करते हैं।

पूज्य गुरुदेव भगवान के संकल्प

1-यह भारत का पहला ऐसा तीर्थ है जहां की दान पेटी में आये दान से हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर
सभी वर्गों की असहाय,निर्धन बेटियों के विवाह कराये जा रहे हैं।
2-बागेश्वर बालाजी के इस दिव्य दरबार में आने वाले लाखों लोगों को पिछले 5 वर्षों से माता अन्नपूर्णा की कृपा से निशुल्क भंडारा कराया जा रहा है।

3-गुरुदेव ने सम्पूर्ण शिष्य मंडल एवं भक्तों के माध्यम से 11 लाख पौधे रोपित करने का अभियान चलाया है जो अनवरत जारी है।

4-गउ माता की रक्षा और उनके समुचित पालन पोषण के लिए गुरुदेव ने एक क्रांतिकारी नारा
(गौशाला नही उपाय,एक हिन्दू एक गाय)देकर हर सनातनी के घर में गाय पालन की अलख जगाई है।

5-गुरुदेव ने सदा ही दवा और दुआ के साथ मानव सेवा का समर्थन किया है।इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने छतरपुर जिले में एक कैंसर हॉस्पिटल बनवाने का संकल्प लिया है।

आज बालाजी के इस दिव्य स्थल की चर्चा समूचे विश्व में है।लोग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां दौड़े चले आ रहे है।

बालाजी की कृपा के कारण गुरुदेव ने समूचे विश्व में सनातन संस्कृति की जो गौरव पताका फहराई है वह भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर कर रही है।

भारत के प्राचीन सनातन मूल्यों की रक्षा और उनके वैभव को बढ़ाने के लिए गुरदेव ने भगवान बालाजी से भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण की कामना की है। वे सभी पंथों की सेवा और सुरक्षा के साथ ही सनातन राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर आज देश के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कुछ बेवक़ूफ़ी से भरे लोग हर तरह के झूठ मढ़कर गुरुदेव को बदनाम करना चाहते है तनाम तरह के चैलेंज देकर हार गए। उनके दिमाग में जितनी गंदगी थी सब उन पर उछाल कर देख ली लेकिन आखिर तुम्हें पराजय ही मिली।

एक हमारे गुरु हैं जो हर रोज कथा के मंच से कहते हैं

विरोध करने वालों की भी जय

यही उदारता और ह्रदय की विशालता हमें गुरुदेव का दीवाना बना देती है।

तुम अपनी जलन बरकरार रखो
हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे

जय गुरुदेव
जय बागेश्वर धाम
जय बालाजी सरकार

बागेश्वर सरकार का विरोध
जातिवादी दुकान चमकाने के अलावा कुछ नही है।

आज कुछ लोग हिंदुत्व को कमजोर करने के लिए जाति की आड़ लेकर अपनी राजनीति चमकाने के लिए उनका विरोध कर रहे हैं।

जैसे तुम्हारे भाई को तुम्हारे वेवजह विरोध की सजा नही दी जा सकती उसी तरह तुम्हे भी कोई हक नही है कि तुम शालिग्राम की करतूत के लिए बागेश्वर महाराज पर कीचड़ उछालो।

हम कल भी अपने गुरुदेव के साथ थे।हम आज भी उनके साथ हैं।भगवान विरोधियों को सद्बुद्धि दे।
सुनो विरोधियों

बागेश्वर महाराज पर कीचड़ उछालना आसान है उनके जैसा बन पाना कठिन है।

गरीब बेटियों के विवाह
हर माह लाखों लोगों को भोजन
अनाथ बच्चों की शिक्षा
हिंदुओं का जागरण
गायों का संरक्षण
पौधा रोपण
बुन्देलखण्ड में रोजगार निर्माण

तुम इनमे से कुछ नही कर सकते तुम केवल मुह चला सकते हो। लेकिन तुम भूल गए कि कुत्तों के भौकने से हाथी की चाल नही बदलती।

हम कल भी अपने गुरुदेव के साथ थे।हम आज भी उनके साथ हैं।भगवान विरोधियों को सद्बुद्धि दे।

I_Support Bageshwar Dhaam
बागेश्वर धाम सरकार

12/05/2024

पंडोखर की एक वीडियो बहुत ही बाइरल चल रही जिसको देख कर हमारी टीम और कुछ जानकारियां निकाली जिसमे सामने आया की उसी मंच से अस्लील गानों को भी गया गया गुरु शरण शर्मा की उपस्थिति मे जिसके वीडियो youtube पर डले हैं
इससे यह साफ होता है की इस तरह का अश्लील और निंदनीय कृत्य एक धार्मिक मंच से किया गया है
कयामत कयामत से लेकर __लंबा है मेडम लंबा
और भी अश्लील गाने मंच से गए गये

मुझे गर्व है खुद पर की मै ऐंसे गुरु का चेला हूँ जो बहनो बेटियों की इज्जत बढ़ाने का कार्य करते है | न की उन्हे धार्मिक मंच पर नचा कर अश्लीलता फैलाने का कार्य करते हैं |

बागेश्वर धाम सरकार
Keshav K Mehta Prashant Raj Shukla जीतू तिवारी Garg Shaligram "

 #टुकड़े-टुकड़े गैंग के द्वारा एक  #चलाया जा रहा है कि गुरु जी को अरेस्ट करो ( आप लोग ट्विटर पर हैश टैग एवं इंस्टाग्राम ...
06/04/2024

#टुकड़े-टुकड़े गैंग के द्वारा एक #चलाया जा रहा है कि गुरु जी को अरेस्ट करो ( आप लोग ट्विटर पर हैश टैग एवं इंस्टाग्राम पर एवं फेसबुक पर नीचे दिए गए # पर पोस्ट करें
अब हिंदुओं को घर से बाहर निकलना होगा
जय बागेश्वर धाम
बागेश्वर धाम सरकार
Keshav K Mehta
Prashant Raj Shukla
Hetram Bidua

निग्रहाचार्य श्रीभागवतानंद गुरु Nigrahacharya Shri Bhagavatananda Guru यही नाम है इस “बौद्धिक जुगाली वाले” पोंगा पंडित क...
01/04/2024

निग्रहाचार्य श्रीभागवतानंद गुरु Nigrahacharya Shri Bhagavatananda Guru यही नाम है इस “बौद्धिक जुगाली वाले” पोंगा पंडित का….भेष से तो सपेरा जैसे दिख रहे है लेकिन किताब और संस्कृत का ज्ञान अर्जित ज़रूर कर लिया है…..मैं इन्हें समझदार और तार्किक समझता था लेकिन बिगत दो साल से इनका सनातन उबाच सुन रहा हूँ हर किसी की बुराई…हर संत पर प्रहार…उनके ज्ञान पर अपना ज्ञान उड़ेलना…अयोध्या के संत से लेकर वृंदावन हरिद्वार कही के संत को इन्होंने नहीं छोड़ा है…हर जगह अपनी अर्धज्ञान का कचरा फैलाने का काम ये महोदय कर रहे है….कभी शंकराचार्य पर टिप्पणी कभी जगद्गुरु पर कभी रमनरेती वाले पूज्य गुरुदेव पर कभी स्वामी रामदेव के ऊपर…कभी महिला कथा वाचिका के ऊपर कभी युवा संत पर….सस्ती लोकप्रियता के लिए बकलोली की हर सीमा को पार कर चुके है….कल इन्हें बागेश्वर धाम सरकार ने “क़ायदे में रहोगे तो फ़ायदे में रहोगे” समझाया तो उन पर भी सवाल उठाने का कोशिश करने लगे….अरे भले मानव सनातन की सेवा करने आए हो कर्म करो समाज में कुछ योगदान दो सिर्फ़ अपने चमड़े का ज़बान मत चलाओ…जिन लोगो की तुम बुराई करते हो उन लोगो ने कही ना कही सनातन की सेवा की है सालो साल समाज के प्रति अपनी निष्ठा निभाई है…तुम कल के आए “बगुला भगत” सबको ज्ञान बाँच रहे हो….अगर तुम्हारे अंदर ज्ञान की आग है तो देश में विधर्मियों पर प्रहार करो ना सनातन की अलख जगाने छत्तीसगढ़ और सीमाबर्ती जगहों पर जाओ ना जहाँ सनातन हासिये पर खड़ा है यहाँ बकलोली करने से क्या होगा…जो सनातन की बात कर रहे है उनके ऊपर सवाल उठाने से तुम्हारी इज़्ज़त कम होगी…तुम्हें शायद पता नहीं लोग तुम पर हँसते है लोग तुम्हें पागल की श्रेणी में समझने लगे है अर्धविक्षिप्त समझने लगे है…आप ज्ञानी है अपने ओज को समाज हित में लगाइए बैर में नहीं…कबीर का दोहा याद होगा…
“पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ पंडित भया ना कोई”
“ढाई आखर प्रेम का पंडित भया सो होई”
जल्द से जल्द आप स्वयं में सुधार करे कही ऐसा ना हो आपका सामाजिक बहिष्कार सभी संत कर दे…
नोट-ये मेरे निजी विचार है इस लेख से मेरे किसी संस्था या किसी व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है….
बागेश्वर धाम सरकार
Keshav K Mehta
संजय नगायच शक्ति श्री धाम वृंदावन

आप सभी सादर आमंत्रित हैं
27/02/2024

आप सभी सादर आमंत्रित हैं

मंगलम ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर जाएं।
07/02/2024

मंगलम ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर जाएं।

WhatsApp Group Invite

Address

Gaisabad
Jabalpur
470775

Telephone

+919340822950

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaurang krishna tiwari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaurang krishna tiwari:

Share