RDPD Group of Educational Jahangirabad

RDPD Group of Educational Jahangirabad RDPD Girl's (PG) College, Bhaipur Doraha, Jahangirabad (BSR)

01/06/2026
नगर के रघुवर दयाल प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद के सीबीएसई 12वी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जैसे ही घोषित ह...
14/05/2026

नगर के रघुवर दयाल प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद के सीबीएसई 12वी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जैसे ही घोषित हुआ ,वैसे ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्कूल के अभिनव गर्ग ने (विज्ञान वर्ग, मैथ) में 95.4% अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया, वही लव कुमार ने (विज्ञान वर्ग, मैथ) में 86.2 प्रतिशत, नीरव सैनी ने (विज्ञान वर्ग,मैथ ) में 85.2 प्रतिशत तथा चेतन कुमार ने (विज्ञान वर्ग बायोलॉजी) में 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल के साथ-साथ नगर का नाम भी रोशन किया है। सभी विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है। प्रत्येक विद्यार्थी का सपना अपनी मेहनत के बल पर देश के उच्च पदों पर विराजमान होना है। स्कूल प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, प्रधानाचार्य सुंदर सिंह तोमर और कॉर्डिनेटर सरिता चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने भी सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर स्कूल के सभी प्राध्यापकों ने उनकी प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

14/05/2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जैसे ही घोषित किया, रघुवर दया...
25/04/2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जैसे ही घोषित किया, रघुवर दयाल प्रभु दयाल इंटर कॉलेज जहांगीराबाद के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाई स्कूल से भव्या ने 84% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, उन्नति ने 83.5 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान तथा दीपक कुमार ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही इंटरमीडिएट से कला संकाय की दीक्षा ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, रजनी ने 77.2% लाकर द्वितीय स्थान तथा मुस्कान राघव ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विज्ञान संकाय से साधना और ज्योति सैनी दोनों ही ने 84.6% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, गौरी राघव ने 84.4% लाकर द्वितीय स्थान तथा दिव्या राठौर ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ-साथ कॉलेज का भी नाम रोशन किया और उनके इस प्रतिभा को सर्वोपरि मानते हुए प्रबंधक गिरीश गर्ग,निदेशक शरद अग्रवाल,संयोजक कुलदीप गर्ग, संतोष गर्ग, प्रधानाचार्य विनय गिरी, इंटर कॉलेज कोऑर्डिनेटर पल्लवी राणा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

आज दिनांक 20.03.2026 को रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद में "विश्व गौरैया दिवस" के अवसर ...
20/03/2026

आज दिनांक 20.03.2026 को रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जहांगीराबाद में "विश्व गौरैया दिवस" के अवसर पर "कला प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत छात्राओं ने गौरैया का चित्र कागज पर उकेर कर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विलुप्त होती हुई इस नन्ही गौरैया के संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करना, उनके आवास को बचाना और शहरीकरण के दुष्प्रभावों के बारे में बताना था। गौरैया की घटती आबादी और उसके अस्तित्व पर आए संकट जैसे टावर रेडिएशन, प्रदूषण और कंक्रीट के घर कहीं ना कहीं हमें सतर्क कर रहे हैं यदि हम समय रहते सावधान नहीं हुई तो पर्यावरण का अस्तित्व पूरी तरह से परिवर्तित हो जाएगा, और इसका सीधा असर हमारे जीवन पर भी पड़ेगा। इस दिवस कृत्रिम घोसला और दाना पानी रखकर उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया जाता है। इसी श्रृंखला में महाविद्यालय की छात्राओं ने एक कड़ी और जोड़ते हुए कला प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल में योगिता शर्मा, पूजा कुमारी और मीनाक्षी शर्मा रही। प्रथम स्थान साधना शर्मा( बी ए चतुर्थ सेमेस्टर),द्वितीय स्थान शिवानी (द्वितीय सेमेस्टर ), तृतीय स्थान साक्षी शर्मा (चतुर्थ सेमेस्टर )तथा कनक अग्रवाल (प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रबंधक गिरीश गर्ग , निदेशक शरद अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ शीनू चौधरी ने कहा कि इसी छोटी सी पहल से हम अपने देश और पर्यावरण के प्रति तत्पर होकर अपने कर्तव्य का पालन कर एक सकारात्मक सोच का निर्माण कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका सीमा शर्मा रहीं।

RDPD Group of Educational Jahangirabad Annual function Program
26/02/2026

RDPD Group of Educational Jahangirabad
Annual function Program

Annual function Program...Raghuwar Dayal Prabhu Dayal Girls (PG) College, Jahangirabad
26/02/2026

Annual function Program...
Raghuwar Dayal Prabhu Dayal Girls (PG) College, Jahangirabad

Address

Bhaipur Doraha
Jahangirabad
203394

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+917500780222

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RDPD Group of Educational Jahangirabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RDPD Group of Educational Jahangirabad:

Share