Chamakta Rajasthan News Network

Chamakta Rajasthan News Network “राजनीति की हर बड़ी खबर, हर बड़ा खुलासा और हर तीखी बहस — बिना लाग लपेट के। स्वागत है ‘चमकता राजस्थान न्यूज़ नेटवर्क ’ में।”

लूट की छूट ?
13/08/2026

लूट की छूट ?

If you solve this in 10 seconds, you're a genius.What is Pikachu's weight?
12/08/2026

If you solve this in 10 seconds, you're a genius.

What is Pikachu's weight?

Make a smallest number removing one stick!!Let’s test your skills👀
12/08/2026

Make a smallest number removing one stick!!

Let’s test your skills👀

ACB ने तीन घूसखोरों को किया ट्रैप,तहसीलदार संजय कुमार,कनिष्ठ सहायक देवीलाल और दलाल अशोक ट्रैप, तीनों को 55 हजार की घूस ल...
12/08/2026

ACB ने तीन घूसखोरों को किया ट्रैप,
तहसीलदार संजय कुमार,कनिष्ठ सहायक देवीलाल और दलाल अशोक ट्रैप, तीनों को 55 हजार की घूस लेते दबोचा,आमलोदा निवासी पीड़ित ने की थी शिकायत,कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने पर मांगे थे 1 लाख रुपए ,अंत में 60 हजार पर हुए राजी और 55,000 देते समय किया ट्रैप, ACB के डीआईजी रामेश्वर सिंह के निर्देशन में एएसपी प्रशांत कुमार कौशिक नेतृत्व में डीएसपी अर्चना मीणा व ACBटीम की विराटनगर में बड़ी कार्रवाई

12/08/2026

जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के धाबास में मोटर साइकिल पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

जयपुर के करणी विहार इलाके में बुधवार शाम 5 बजे सांगानेर ओपन (खुली) जेल के कैदी मोहन कुमावत (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

धावास स्थित जानकी विहार इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की,वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वारदात के बाद इलाके में नाकाबंदी कराई,आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहन ने साल 2018 में मोती डूंगरी इलाके में महेंद्र गुर्जर की हत्या की थी। इस मामले में मोहन को सजा हो चुकी थी और वह फिलहाल सांगानेर ओपन जेल में था। बुधवार को जब वह वापस जेल की तरफ जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

12/08/2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने खेल में चयन के लिए डेढ़ लाख ₹ मांगे जाने का जिक्र करने वाली छात्रा का नया वीडियो जारी हुआ है।
घटना CM के युवा संवाद कार्यक्रम की है। CNI गर्ल्स स्कूल की छात्रा ने धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए डेढ़ लाख ₹ मांगे जाने की बात कही थी।

पहले ये कार्यक्रम BJP उत्‍तराखंड के पेज और सरकार के Uttarakhand DIPR और सरकार से जुड़े तमाम पेज पर लाइव था. अब हर जगह से ड‍िलीट हो गया है.

नया वीडियो देखिए और विश्लेषण कीजिए।

#चमकताराजस्थान

12/08/2026

सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दुकानदार से निरीक्षण के नाम पर साल में दो बार रिश्वत की मांग

जयपुर, दिनांक 12.08.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई उदयपुर द्वारा आज ट्रैप कार्यवाही करते हु घनश्याम सिंह सोलंकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर को परिवादी से 10,000/- रुपये नकद रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. कार्यालय उदयपुर को दिनांक 10.07.2026 को परिवादी द्वारा एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि उसकी ग्राम डगार स्थित पुश्तैनी किराणा दुकान एवं गौण कृषि उपज मण्डी, सलूम्बर स्थित कोका-कोला कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा निरीक्षण एवं सैम्पल लेने के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है तथा जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने एवं जेल भिजवाने की धमकी देकर साल में दो बार 10,000-10,000 रुपये रिश्वत राशि देने की मांग की गई रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

दिनांक 09.06.2026 को आरोपी अपनी टीम के साथ परिवादी की ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान पर पहुंचा तथा निरीक्षण के दौरान घी मिल्कफूड के चार पैकेट सैम्पल के रूप में साथ ले गया एवं नोटिस जारी किया। इसके बाद आरोपी द्वारा परिवादी को दुकान एवं एजेन्सी शान्तिपूर्वक संचालित करने के लिए दोनों स्थानों के 20,000-20,000 रुपये साल में दो बार देने की मांग की गई तथा रिश्वत राशि नहीं देने पर प्रकरण बनाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

शिकायत के संबंध में मांग सत्यापन के दौरान आरोपी श्री घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि की मांग किए जाने की पुष्टि हुई तथा आरोपी ने अपने सरकारी अनुबन्धित वाहन में परिवादी से डगार स्थित दुकान के 10,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त कर लिये तथा गौण कृषि उपज मण्डी, सलूम्बर स्थित एजेन्सी के 10,000/- रुपये बाद में प्राप्त करना तय किया।

मांग की पुष्टि के उपरांत ए.सी.बी. के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनन्त कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक श्री रामसुमेर मीणा मय ट्रैप टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री घनश्याम सिंह सोलंकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10,000/- रुपये नकद रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

मेयर के लिए पर्चियाँ तैयार
12/08/2026

मेयर के लिए पर्चियाँ तैयार

Move 2 matchstick to get the Maximum possible number....💬99.9% of people cannot answer this puzzle correctly!Can you do ...
12/08/2026

Move 2 matchstick to get the Maximum possible number....💬

99.9% of people cannot answer this puzzle correctly!

Can you do this?

Address

Plot No 7
Sodala
302019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chamakta Rajasthan News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chamakta Rajasthan News Network:

Shortcuts

Share