Mr. Geeta panwar

Mr. Geeta panwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mr. Geeta panwar, Social Media Agency, Jaipur.

सोने के जेवर और हमारे तेवर लोगों को अक्सर बहुत महंगे पड़ते हैं
04/01/2022

सोने के जेवर और हमारे तेवर लोगों को अक्सर बहुत महंगे पड़ते हैं

18/12/2021
** बेटी **जब रोते हुए संसार मे आई,,मुसकुराती माँ ने गोद लिया ...जब रोते हुए ससुराल मे आई,,मुसकुराती सासु माँ ने गले लगाय...
11/12/2021

** बेटी **

जब रोते हुए संसार मे आई,,
मुसकुराती माँ ने गोद लिया ...
जब रोते हुए ससुराल मे आई,,
मुसकुराती सासु माँ ने गले लगाया....

माँ ने जीवन दिया,,
सासु माँ ने जीवनसाथी दिया...

उठना,, बैठना,, चलना,, माँ ने सिखाया,,
सलीके से उठना,, बैठना,, चलना सासु माँ ने सिखाया...

माँ ने घर का काम सिखाया,,
सासु माँ ने घर चलाना सिखाया.....

माँ ने कोमल कली सा रखा,,
सासु माँ ने विशाल वृक्ष सा बनाया...

माँ ने सुख से जीना सिखाया,,
सासु माँ ने दुखः मे भी जीना सिखाया...

माँ ईशवर समान है,,
तो सासु माँ गुरु समान है.................

** बेटी **जब रोते हुए संसार मे आई,,मुसकुराती माँ ने गोद लिया ...जब रोते हुए ससुराल मे आई,,मुसकुराती सासु माँ ने गले लगाय...
11/12/2021

** बेटी **

जब रोते हुए संसार मे आई,,
मुसकुराती माँ ने गोद लिया ...
जब रोते हुए ससुराल मे आई,,
मुसकुराती सासु माँ ने गले लगाया....

माँ ने जीवन दिया,,
सासु माँ ने जीवनसाथी दिया...

उठना,, बैठना,, चलना,, माँ ने सिखाया,,
सलीके से उठना,, बैठना,, चलना सासु माँ ने सिखाया...

माँ ने घर का काम सिखाया,,
सासु माँ ने घर चलाना सिखाया.....

माँ ने कोमल कली सा रखा,,
सासु माँ ने विशाल वृक्ष सा बनाया...

माँ ने सुख से जीना सिखाया,,
सासु माँ ने दुखः मे भी जीना सिखाया...
तो सासु माँ गुरु समान है.................

 #मैं_रिश्ते_बनाए_रखना_चाहती_हूँ😊 "भाभी आपकी पिंक वाली साड़ी चाहिए, मेरी फ्रैंड की शादी है"| राधिका की ननद साक्षी ने राधि...
11/12/2021

#मैं_रिश्ते_बनाए_रखना_चाहती_हूँ😊

"भाभी आपकी पिंक वाली साड़ी चाहिए, मेरी फ्रैंड की शादी है"|
राधिका की ननद साक्षी ने राधिका से कहा तो राधिका बोली "इसमें पूछने की क्या बात है! अलमारी खुली है, जाओ ले लो|"
तो साक्षी बोली "भाभी मेकअप भी आपको करना पड़ेगा" राधिका मुसकुराते हुए बोली|
"अच्छा ठीक है" कहकर अपने अतीत में चली गई|
राधिका के दो बड़े भाई थे| उनकी शादियाँ हुई, लेकिन भाभियाँ कभी राधिका से प्यार नहीं करती थी और उसकी मम्मी से भी अच्छा व्यवहार नहीं करती थी| राधिका ने सिर्फ एक बार अपनी भाभी से बैग माँगा था तो भाभी ने बहुत अपमानित करते हुए कहा था "इतने महंगे बैग की औकात नहीं है तुम्हारी| ये मेरे मायके से मिला है"|
जबकि राधिका के भाई की तनख्वाह भी बहुत अच्छी थी, घर में कोई कमी नहीं थी, राधिका के पापा की भी बहुत अच्छी नौकरी थी| बस भाभियों को राधिका पसंद नहीं थी क्योंकि राधिका अपने भाईयों की लाडली थी| लेकिन बहुत समझदार थी, कभी भी अपने भाई से भाभी की शिकायत नहीं करती थी| राधिका के संस्कार बहुत अच्छे थे, वो रिश्ते बनाने में विश्वास रखती थी|
राधिका की शादी बहुत अच्छे परिवार में हुई, राधिका की शादी बहुत धूमधाम से हुई| उसके मम्मी पापा ने कोई कमी न रखी| उसके पति नीरज इंजीनियर थे और बहुत संपन्न परिवार था|
राधिका अपनी ननद साक्षी से बहुत प्यार करती, कभी बहन और कभी सहेलियां बन जाती वो दोनों| सासुमाँ राधिका के व्यवहार से खुश भी थी और संतुष्ट भी थी कि बहु अच्छी है तो मेरी बेटी का मायका सदा बना रहेगा| राधिका ससुराल में बहुत खुश थी और उसके व्यवहार से ससुराल वाले भी बहुत खुश थे, राधिका ने सबके दिलो को जीत लिया था|
शादी के दो महीने बाद राधिका का जन्मदिन था तो नीरज ने उसे एक बहुत ही खूबसूरत पिंक साड़ी उपहार में दी और साथ ही एक डायमंड रिंग भी| सासुमाँ ससुर जी ने भी उपहार दिया| बहुत अच्छी तरह राधिका का जन्मदिन मनाया, राधिका के मायके से भी सब आए थे|
साक्षी की फ्रैंड की शादी थी तो साक्षी वही पिंक साड़ी पहनना चाहती थी, उसने पूछा तो राधिका बोली पूछने की क्या बात है| राधिका ने साक्षी को अपने हाथो से साड़ी पहनाकर मेकअप किया| साक्षी खुश थी और राधिका की सासुमाँ बहुत खुश थी|
साक्षी घर से निकलने ही वाली थी, राधिका की भाभी अपने भाई का शादी कार्ड देने आ पहुँची और साक्षी को पिंक साड़ी पहने देखा तो राधिका को एक तरफ ले जाकर बोली "ये साड़ी तो तुम्हारे पति ने उपहार में दी है, तुमने अपनी ननद को क्यों दी?"
तो राधिका बोली "भाभी रिश्ते ऐसे ही होते हैं| प्यार, सामान से नहीं अपनों से होता है| साक्षी के पहनने से साड़ी घिस नहीं जाएगी| बस साक्षी का दिल खुश हो जाएगा| अगर वो खुश तो मैं खुश| हमारे यहाँ तेरी मेरी नहीं, सबका समान अधिकार है| आज तो साड़ी की बात है, अगर अपने गहने भी देने पड़े तो भी मैं जरूर दूँगी क्योंकि यहाँ प्यार की कमी नहीं है| मैं रिश्ते बनाए रखना चाहती हूँ| साक्षी को किसी चीज की कमी नहीं है, उसके माता-पिता और भाई सक्षम हैं, ये तो बस ननद भाभी का प्यार है"|
भाभी तो चुप हो गई, लेकिन नीरज और सासुमाँ बहुत खुश थे क्योंकि राधिका की आवाज उन तक भी पहुँच रही थी|

क्या आप राधिका की बात से सहमत हैं?
कहानी अच्छी लगी हो तो कमेंट करे ,,

Address

Jaipur
302017

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mr. Geeta panwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share