Z. News Network-ZNN

Z. News Network-ZNN � Z. News Network (ZNN) | सच सबसे पहले
राजस्थान, देश और दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें।

02/10/2026

कोटपुतली में 8 करोड़ की ठगी लक्की डरा का मामला ❤️

17 प्रकरणों में 35 लाख से अधिक प्रतिकर स्वीकृत, पीड़ितों को बड़ी राहतकोटपूतली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि ...
01/10/2026

17 प्रकरणों में 35 लाख से अधिक प्रतिकर स्वीकृत, पीड़ितों को बड़ी राहत

कोटपूतली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पात्र पीड़ितों को नियमानुसार प्रतिकर राशि उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक अनुशंसाएं की गईं।

बैठक में कुल 17 प्रकरण रखे गए। विचार-विमर्श के बाद पात्र पीड़ितों को योजना का शीघ्र एवं प्रभावी लाभ दिलाने के उद्देश्य से 35 लाख रुपए से अधिक की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई।

बैठक में जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति पारीक, बार अध्यक्ष बजरंग शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकार शहज़ाद काज़ी खोरालाड़खानी
Z. News Network-ZNN

#कोटपूतली #पीड़ितप्रतिकर #राजस्थान_न्यूज

RTI से सामने आया Vocational Trainers का मुद्दा, जवाब से निराशाराजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) क...
17/09/2026

RTI से सामने आया Vocational Trainers का मुद्दा, जवाब से निराशा

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers) के म्यूचुअल ट्रांसफर और नियमितीकरण/कैडर से जुड़े सवालों पर जवाब दिया गया है।

RTI में सामने आए प्रमुख बिंदु—

🔹 म्यूचुअल ट्रांसफर:
अलग-अलग VTP कंपनियों के बीच व्यावसायिक प्रशिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर को लेकर शिक्षा परिषद ने जवाब दिया कि “व्यावसायिक प्रशिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर हेतु कोई नीति नहीं है।” यह जवाब RTI के बिंदु संख्या 5 और 6 से संबंधित है।

🔹 नियमितीकरण/कैडर:
भविष्य में व्यावसायिक प्रशिक्षकों को नियमित करने अथवा विभाग स्तर पर पद/कैडर सृजित करने से जुड़े सवाल पर जवाब में कहा गया कि प्रश्न की प्रकृति “प्रश्नात्मक” है, इसलिए RTI अधिनियम के तहत सूचना देय नहीं है। यह बिंदु संख्या 7 से संबंधित है।

इन जवाबों के बाद Vocational Trainers के बीच निराशा देखने को मिल रही है। हालांकि RTI जवाब से वर्तमान विभागीय स्थिति की जानकारी जरूर सामने आई है।

सभी साथी RTI दस्तावेज को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विभाग की वर्तमान स्थिति को समझें।

पत्रकार शहज़ाद काज़ी खोरालाड़खानी मनोहरपुर
Z. News Network-ZNN

सुराणा में बिजली कटौती पर बवाल! लोगों ने खोरा रोड किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिसशाहपुरा/मनोहरपुर क्षेत्र के सुराणा स्थित...
11/09/2026

सुराणा में बिजली कटौती पर बवाल! लोगों ने खोरा रोड किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

शाहपुरा/मनोहरपुर क्षेत्र के सुराणा स्थित बिजली ग्रिड (GSS) पर बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने मेन खोरा रोड को जाम कर दिया।

घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश का प्रयास किया।

बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

पत्रकार शहज़ाद काज़ी खोरालाड़खानी मनोहरपुर
Z. News Network-ZNN

सुराणा में बिजली कटौती पर बवाल! लोगों ने खोरा रोड किया जाम, मौके पर...

11/09/2026

I got over 100 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

05/09/2026

जयपुर में दिखी BJP से नाराजगी, BJP से बगावत करने वाले जीतू को मनाने के लिए पहुंचे थे विधायक बाल मुकुंद आचार्य और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री, इस दौरान जीतू के ताऊ पहुंच गए और जीतू को वहाँ से उठाकर ले गए

04/09/2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री से सवाल करने की एक महिला पत्रकार को ऐसी सज़ा - की उसके शरीर पर घाव ही घाव हैं - बेहद शर्मनाक है यह सब - की महिला पत्रकार शाहीन से दिल्ली पुलिस द्वारा दिया गया व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है.

04/09/2026

महिला पत्रकारो की पिटाई पर इंटरनेशनल पत्रकार रात 2 बजे पहुची साकेत थाने, कर दिया हंगामा Huda Zariwala

01/09/2026

दुनिया की सारी दौलत एक तरफ और मेरी ये दौलत एक तरफ

विराटनगर में नाबालिग बच्चे के अपहरण की कोशिश? इको गाड़ी में जबरन बैठाने का आरोप | ZNNघटना सियावर मंदिर से मेड़ की ओर जान...
01/09/2026

विराटनगर में नाबालिग बच्चे के अपहरण की कोशिश? इको गाड़ी में जबरन बैठाने का आरोप | ZNN

घटना सियावर मंदिर से मेड़ की ओर जाने वाले रास्ते की बताई जा रही है।

महत्वपूर्ण: यह जानकारी बच्चे और परिजनों द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर आधारित है। घटना की वास्तविकता और जिम्मेदार लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

अभिभावकों से अपील: बच्चों को अकेले भेजने से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Z. News Network-ZNN
📰पत्रकार शहज़ाद काज़ी, खोरालाडखानी, मनोहरपुर
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें
🔔 Channel Subscribe करें
📲 खबर को Share करें
💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं।

विराटनगर में नाबालिग के अपहरण की कोशिश का आरोप! विराटनगर विधानसभा...

Address

खोरालाड़खानी, मनोहरपुर, शाहपुरा जयपुर राजस्थान
Jaipur
303120

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Z. News Network-ZNN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share