मरू मंच

मरू मंच मरू मंच न्यूज़ & पॉडकास्ट

06/10/2026

नोएडा के DLF मॉल में महिला पर चोरी का आरोप, CCTV फुटेज नहीं दिखा सका स्टाफ!

नोएडा सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल के एक स्टोर से महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

06/10/2026

मुंबई की कोस्टल रोड टनल में Lamborghini और BMWs की कथित रेसिंग!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लग्जरी कारें मुंबई की कोस्टल रोड टनल में तेज रफ्तार से चलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने मामले में 6–7 अज्ञात ड्राइवरों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

06/10/2026

दिल्ली से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

06/10/2026

जंतर-मंतर से सामने आया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा तेज

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सामने आए एक वीडियो में महिला पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को संभालते और उसके खिसकते कपड़ों को ठीक करने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। इसी घटनाक्रम को लेकर महिला प्रदर्शनकारी की ओर से पुलिस पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले की पूरी सच्चाई और आधिकारिक पक्ष स्पष्ट होना बाकी है।

05/10/2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच ‘कॉकरोच’ का डांस वायरल!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के बीच एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CJP ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

05/10/2026

“Delhi Police ने मेरे Breast को छुआ” — महिला प्रदर्शनकारी का गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस पर कथित तौर पर अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगा रही है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। घटना की पूरी सच्चाई और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

05/10/2026

मास्टर का छात्रा से इंस्टाग्राम आईडी मांगने का वीडियो वायरल!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक कथित तौर पर छात्रा से उसकी इंस्टाग्राम आईडी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

05/10/2026

जावरा के होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा!

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित एक होटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। वायरल वीडियो में पत्नी पति को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

02/10/2026

हिसार में दो होटलों पर पुलिस की छापेमारी!

हरियाणा के हिसार के न्यू मॉडल टाउन इलाके में पुलिस ने होटल राज और होटल 999 में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 22 युवतियों और 19 युवकों समेत 41 लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों होटलों के मैनेजरों को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

02/10/2026

जयपुर में Rado शोरूम में बड़ी चोरी!

जयपुर के टोंक रोड स्थित Rado के शोरूम में तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच चोरी की वारदात सामने आई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 250 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां चोरी हुई हैं। चोरी हुए सामान की कीमत अलग-अलग रिपोर्टों में करीब ₹2.5 करोड़ से ₹5 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Address

Jaipur
302022

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मरू मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share