Jaipur Fever

Jaipur Fever Jaipur Fever is a web design, Development and Digital Marketing Company.

We have expertise in web development, eCommerce, Search Engine Optimization (SEO), Search engine marketing (SEM), Social Branding, Content Creator and online marketing solutions.

Jaipur: The traffic wing of the Jaipur Commissionerate is set to install digital billboards at major intersections to id...
17/03/2026

Jaipur: The traffic wing of the Jaipur Commissionerate is set to install digital billboards at major intersections to identify vehicles with pending traffic challans and recover unpaid fines from defaulters. The Commissionerate on Monday signed an MoU with two organisations — Crash Free India (CFI) and EVA Bharat — to install the billboards at key intersections.
The move comes after earlier efforts such as home visits to collect outstanding penalties. The new system will use technology to display real-time information based on a vehicle’s registration number.
According to officials, the billboards will show details including the amount and duration of pending challans, the validity of the vehicle’s pollution under control (PUC) certificate and the status of its insurance.
“The system will generate real-time alerts for traffic police personnel deployed on the ground. This will enable officers to identify vehicles involved in serious or habitual traffic violations, allowing them to intercept such vehicles at the next checkpoint and take appropriate enforcement action,” said a senior traffic official.
Officials said the initiative aims to encourage vehicle owners to comply with traffic rules and clear pending penalties.
“The initiative aims to encourage vehicle owners and drivers to demonstrate a sense of responsibility by ensuring the validity of their vehicle’s PUC and insurance, as well as by settling any pending challans,” another official said.
Apart from traffic monitoring, the billboards may also be used for advertisements, creating a potential source of revenue for the department.
Officials said a pilot project will begin at two intersections, and if successful, similar billboards may be installed at more locations across the city.

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) लेकर ज...
14/03/2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत का एलपीजी (रसोई गैस) लेकर जाने वाला जहाज ‘शिवालिक’ शुक्रवार रात होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रूप से पार कर गया।

यह जहाज भारत की सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का है और इसमें करीब 55,000 टन LPG ले जाने की क्षमता है। ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए जाने वाली किसी भी आपूर्ति को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं देगा। हालांकि भारत ने इसके लिए विशेष छूट की मांग की है। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत की और खाड़ी क्षेत्र से सामान और ऊर्जा आपूर्ति के सुरक्षित आवागमन पर चर्चा की। 

जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक के अनुसार यह टैंकर 7 मार्च को कतर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले यह जहाज 2 मार्च को मुंबई बंदरगाह भी पहुंचा था।



खार्ग आइलैंड पर हमले का दावा

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग आइलैंड पर ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है।

खार्ग आइलैंड ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ईरान के लगभग 80–90% कच्चे तेल का निर्यात यहीं से होता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि संघर्ष बढ़ता है तो इस क्षेत्र के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।



ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के उस हिस्से को सील कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और वहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था।

राजस्थान में गर्मी का असर तेज, कई जिलों में पारा 40°C के पारराजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुर...
10/03/2026

राजस्थान में गर्मी का असर तेज, कई जिलों में पारा 40°C के पार

राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। सोमवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान (9 मार्च)

राज्य के विभिन्न शहरों में दर्ज अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:
• अजमेर – 37.2°C / 17.3°C
• वनस्थली (टोंक) – 39.2°C / 17.8°C
• भीलवाड़ा – 36.6°C / 15.7°C
• अलवर – 36.2°C / 16°C
• जयपुर – 37.8°C / 22.8°C
• पिलानी – 39.5°C / 18.2°C
• सीकर – 36.2°C / 14.8°C
• कोटा – 38°C / 20.3°C
• उदयपुर – 36.5°C / 16.6°C
• बाड़मेर – 40.4°C / 19.8°C
• जैसलमेर – 39°C / 19.6°C
• जोधपुर – 38.4°C / 17.4°C
• बीकानेर – 38.6°C / 22°C
• चूरू – 39.1°C / 18.2°C

जयपुर में भी बढ़ी गर्मी

राजधानी जयपुर में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर शाम तक बना रहा। साथ ही हवा में नमी का स्तर करीब 30 प्रतिशत दर्ज किया गया।

फरवरी में कम बारिश का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी महीने में उत्तर और मध्य भारत में सामान्य से कम बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सूरज की सीधी गर्मी जमीन तक पहुंचने से सतह जल्दी गर्म हो रही है।

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 10 और 11 मार्च को जैसलमेर और बाड़मेर सहित चार जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले सप्ताह में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मानसून पर भी पड़ सकता है असर

अंतरराष्ट्रीय मौसम एजेंसियों के अनुसार आने वाले महीनों में अल नीनो (El Niño) की स्थिति बन सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका असर भारत के मानसून पर भी पड़ सकता है।

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर–जोधपुर कमिश्नर बदलेजयपुर: राजस्थान सरकार ने र...
24/02/2026

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर–जोधपुर कमिश्नर बदले

जयपुर: राजस्थान सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 21 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नर सहित कई रेंज आईजी और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी शरत कविराज को दी गई है। वहीं जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

ATS की जिम्मेदारी बदली

अब तक एटीएस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स संभाल रहे विकास कुमार से एटीएस वापस लेकर उन्हें केवल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग

प्रमोशन के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है।
• सत्येंद्र सिंह को जोधपुर रेंज आईजी से RITI (राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन) का सीईओ बनाया गया है।
• अजय पाल लांबा को एसओजी जयपुर का आईजी नियुक्त किया गया।
• हेमंत कुमार शर्मा को SCRB जयपुर भेजा गया।

इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा रेंज में भी आईजी स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून व्यवस्था के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों की यह सूची गृह विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की गई है।

23/02/2026

A Royal Prelude to Holi begins with an invitation from HH Sawai Padmanabh Singh. In his esteemed presence, opens its doors to an evening where legacy sets the tone and celebration follows with quiet grandeur. As the sun descends, Pan Asian plates arrive in refined courses, root to fruit cocktails flow with character and deep house soundscapes by DJ Pranav carry the night forward.

Wednesday, 25th February
4:00 pm to 10:00 pm

To reserve your place, call +91 9611576016 and step into a Holi celebration shaped by heritage and modern elegance.

जयपुर के SKIT कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्टजयपुर (राजस्थान): जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशव...
18/02/2026

जयपुर के SKIT कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर (राजस्थान): जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SKIT) कॉलेज में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज प्रशासन को संस्थान को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया।

ईमेल में क्या लिखा था?
धमकी भरा ईमेल कथित तौर पर ‘बालूचोटन टाइगर्स DMK IT विंग’ की ओर से भेजा गया था। इसमें दावा किया गया कि कॉलेज परिसर में 6 RDX बम रखे गए हैं, जो ठीक 11:45 AM बजे फटेंगे। ईमेल की भाषा अत्यंत आपत्तिजनक और उग्र थी, जिसमें निम्नलिखित दावे किए गए:

• तमिलनाडु के कांस्टेबलों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार के विरोध में इस कॉलेज को निशाना बनाया गया है।
• परिसर में 19 RDX IED महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जा चुके हैं।
• धमकी में यह भी कहा गया कि यदि रिमोट कंट्रोल से विस्फोट नहीं हुआ, तो ‘सुसाइड ऑपरेशन’ के जरिए ब्लास्ट किया जाएगा।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

सूचना मिलते ही शिप्रापथ और जगतपुरा थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वॉयड और एटीएस (ATS) की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा घेरा बनाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
• सर्च ऑपरेशन: दोपहर तक चले सघन तलाशी अभियान में फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
• प्रारंभिक जांच: पुलिस के अनुसार, यह ईमेल किसी की शरारत या फर्जी (Hoax) हो सकता है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में जयपुर के अन्य शिक्षण संस्थानों और राजस्थान हाई कोर्ट को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल मिले हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट को भी मिली धमकी
इसी कड़ी में राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर और जोधपुर बेंच को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह हाई कोर्ट को मिली 8वीं धमकी है, जिससे न्यायिक कार्यों में भी बाधा आई। साइबर सेल अब ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक कर भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

16/02/2026

Lakshya 2026✨

15/02/2026

Lakshay2026✨

🌸 जयपुर ताड़केश्वर महादेव मंदिर अपडेटजयपुर का प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर आज विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहाँ महाशिव...
15/02/2026

🌸 जयपुर ताड़केश्वर महादेव मंदिर अपडेट
जयपुर का प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर आज विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहाँ महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं:
• 36 घंटे तक दर्शन: मंदिर के कपाट लगातार 36 घंटे तक खुले रहेंगे।
• विशेष अभिषेक: मंदिर में 51 किलो दूध, दही, शहद और घी से बाबा का विशेष अभिषेक किया जा रहा है।
• प्रसाद: श्रद्धालुओं के लिए 1100 किलो ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
• बैंडवादन: पूरे दिन शिवालय के बाहर बैंडवादन के साथ उत्सव का माहौल बना रहेगा।
🕒 चार प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त
आज रात भगवान शिव की विशेष चार प्रहर की पूजा का विधान है।
जो ऊपर पिक्चर्स में अपडेट कर दिया गया है
:
पूजा के लिए जरूरी 15 चीजें (सामग्री)
यदि आप घर पर या मंदिर में पूजा करने जा रहे हैं, तो इन 15 सामग्रियों की सूची नोट कर लें:
1. जल का लोटा
2. दूध का लोटा
3. पंचामृत की कटोरी
4. चंदन
5. फूल
6. कपूर
7. अक्षत (चावल)
8. बिल्वपत्र (बेलपत्र)
9. मिठाई
10. अबीर
11. धूपबत्ती
12. नारियल
13. गुलाल
14. दीपक
15. जनेऊ

भारत में सर्विस चार्ज , अवैध: बिल में जोड़ने पर ₹50,000 तक का जुर्मानाकेंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर के रेस्टोर...
13/02/2026

भारत में सर्विस चार्ज , अवैध: बिल में जोड़ने पर ₹50,000 तक का जुर्माना

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर के रेस्टोरेंट अब खाने के बिल में अनिवार्य (Mandatory) सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकते। बिना ग्राहक की सहमति के सर्विस चार्ज जोड़ना उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, कई रेस्टोरेंट द्वारा बिल में डिफॉल्ट रूप से सर्विस चार्ज जोड़े जाने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के तहत कुछ प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। बारबेक्यू नेशन को भी सर्विस चार्ज वसूलना बंद करने का निर्देश दिया गया, क्योंकि शिकायत में पाया गया कि बिल में अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया था।



कानून क्या कहता है?

• कोई भी होटल या रेस्टोरेंट बिल में स्वतः (डिफॉल्ट) सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकता।
• किसी अन्य नाम से भी सर्विस चार्ज नहीं वसूला जा सकता।
• सर्विस चार्ज देने से इनकार करने पर ग्राहक को सेवा देने से मना नहीं किया जा सकता।
• अवैध रूप से जोड़े गए सर्विस चार्ज पर GST लागू नहीं किया जा सकता।
• नियमों का उल्लंघन करने पर ₹50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaipur Fever posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaipur Fever:

Share