Vipra Gaurav - विप्र गौरव

Vipra Gaurav - विप्र गौरव देशहितमे हुंकार भरो
धर्महितमे हुंकार भरो
ब्राह्मणहितमे हुंकार भरो
मानवहितमे हुंकार भरो

ब्राह्मण समाज के 1,000 बच्चो को सालासर धाम में प्रोत्साहन छात्रवृति प्रदान करूँगा ! मेरे प्यारे विप्र बंधुओं और प्रिय बच...
04/08/2026

ब्राह्मण समाज के 1,000 बच्चो को सालासर धाम में
प्रोत्साहन छात्रवृति प्रदान करूँगा !

मेरे प्यारे विप्र बंधुओं और प्रिय बच्चों,
Ratan Kumar Sharma

मुझे प्रसन्नता है की अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा सिलीगुड़ी में 43 और कोलकाता में 179 बच्चों के साथ अब तक समाज के कुल 679 बच्चो के बैंक खातों में शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

इसके साथ ही, सिलीगुड़ी में शिक्षा कोष की स्थापना के लिए ₹1 लाख पुनः प्रदान करता हूँ।

मैं समाज के बच्चों से हृदय से आग्रह करता हूँ कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई एक कौशल (Skill) ज़रूर सीखें।

जब हमारे बच्चों के पास कम उम्र में ही हाथ में हुनर/काम होगा, तो हमारा समाज तेजी से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगा।

इसी संकल्प के साथ मैं घोषणा करता हूँ कि आगामी सितंबर माह में चूरू जिले के सालासर धाम में ब्राह्मण समाज के 1,000 बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित करूँगा ।

रतन कुमार शर्मा
मुख्य संरक्षक : अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
CMD – Satyam Group of Industries &
Satyaratna Group Company
Chairman – Mayfair Spring Valley
Founder Patron – Vipra Foundation
President – Rajasthan Foundation, North East Chapter

आज राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी जी के गुवाहाटी आगमन पर राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के...
05/07/2026

आज राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी जी के गुवाहाटी आगमन पर राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष श्री रतन शर्मा के नेतृत्व में उनके सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रवासी राजस्थानी समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, युवा प्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. वासुदेव देवनानी जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के मध्य सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, पर्यटन एवं आर्थिक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।

गोष्ठी में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने, राजस्थान फाउंडेशन की गतिविधियों के विस्तार तथा पूर्वोत्तर भारत में बसे राजस्थानियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय डॉ. वासुदेव देवनानी जी का मार्गदर्शन राजस्थान फाउंडेशन के कार्यों को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगा तथा राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रतन शर्मा
अध्यक्ष : राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर

जल और मिट्टी संरक्षण पर समाजसेवी मनोज शर्मा 'गौड़' का सार्थक संदेशआने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल और मिट्...
31/05/2026

जल और मिट्टी संरक्षण पर समाजसेवी मनोज शर्मा 'गौड़' का सार्थक संदेश

आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल और मिट्टी का संरक्षण केवल पर्यावरणीय विषय नहीं, बल्कि हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

समाजसेवी मनोज शर्मा 'गौड़' ने अपने विचार लेख में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण तथा मिट्टी की उर्वरता बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि आज हम प्रकृति के प्रति संवेदनशील नहीं बने, तो भविष्य की पीढ़ियां हमें इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगी।

जल बचाना, मिट्टी बचाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना ही वास्तविक विकास का आधार है।

भुवनेश्वर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका, विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ की पूर्व राष्ट्रीय ...
28/05/2026

भुवनेश्वर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका, विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ की पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु श्री परशुराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं निरंतर सामाजिक यश की मंगलकामनाएं।

तेलंगाना राजभवन में वरिष्ठ समाजसेवी बजरंगलाल शर्मा से सहपरिवार ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से की सौहार्दपूर्ण भेंटहैदर...
22/05/2026

तेलंगाना राजभवन में वरिष्ठ समाजसेवी बजरंगलाल शर्मा से सहपरिवार ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से की सौहार्दपूर्ण भेंट

हैदराबाद। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी बजरंगलाल शर्मा बसई वाले परिवार ने शिष्टाचार भेंट कर भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर बजरंगलाल शर्मा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के दीर्घ राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर युवा उद्यमी विश्वास शर्मा, गौतम शर्मा एवं प्रथम शर्मा उपस्थित रहे ।

बजरंगलाल शर्मा ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ला ने एक जनप्रतिनिधि, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यसभा सदस्य तथा विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में सदैव लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य किया है। वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करे।

इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि भारत आज विकास और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर रहा है। विकसित भारत 2027 का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्रहित में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि केवल सरकारों के प्रयासों से ही देश विकसित नहीं बनता, बल्कि सामाजिक, पारिवारिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्तर पर प्रत्येक भारतीय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होती है।

बजरंगलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, पारिवारिक संस्कार, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का भी अभियान है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करें।

विश्वास शर्मा, गौतम शर्मा एवं प्रथम शर्मा ने भी राज्यपाल के समक्ष सामाजिक एकता, युवाओं की सहभागिता तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट, सिलीगुड़ी के लिए एक अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन रहा। समाज सेवा, शिक्षा संवर्धन...
22/05/2026

उत्तर बंग गौड़ ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट, सिलीगुड़ी के लिए एक अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन रहा। समाज सेवा, शिक्षा संवर्धन एवं अपनी सनातन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री राजू बिस्टा जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से माननीय सांसद महोदय को खादा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्तर बंगाल के इतिहास में पहली बार आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक एवं संस्कृत शिक्षा को जोड़ने वाली हमारी महत्वाकांक्षी “गुरुकुल परियोजना” का संकल्प पत्र भी उन्हें सौंपा गया।

✨ बैठक की मुख्य बातें:
• संस्कार और शिक्षा का संगम: इस गुरुकुल में हमारे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेद, पुराण, शास्त्र एवं भारतीय जीवन-दर्शन का श्रेष्ठ ज्ञान प्रदान किया जाएगा।

• भूमि की तलाश जारी: ट्रस्ट इस पावन एवं ऐतिहासिक कार्य हेतु उपयुक्त भूमि की खोज में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।

यह गुरुकुल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हमारे गौड़ समाज के गौरव, नैतिक उत्थान एवं सामाजिक समरसता का एक सशक्त केंद्र बनेगा। समाज के इस पुनीत एवं ऐतिहासिक अभियान में आप सभी का सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत वंदनीय एवं प्रेरणास्रोत है।

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं यशस्वी धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा का दांपत्य जीवन केवल एक वैवाहिक...
18/05/2026

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं यशस्वी धर्मपत्नी श्रीमती गीता शर्मा का दांपत्य जीवन केवल एक वैवाहिक बंधन नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और भारतीय संस्कृति के आदर्शों का प्रेरणादायी प्रतीक है।

मंगल परिणयोत्सव के इस पावन अवसर पर प्रभु से यही प्रार्थना है कि आपका साथ यूँ ही सदैव प्रेम, आत्मीयता और संस्कारों की सुगंध से महकता रहे।

आप दोनों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाश बनकर निरंतर मार्गदर्शन करता रहे।

माँ कामाख्या एवं भगवान परशुराम की कृपा आप दोनों पर सदैव बनी रहे।हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🙏

जयपुर के पूर्व सांसद एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक रामचरण बोहरा के मुंबई आगमन पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय स...
09/05/2026

जयपुर के पूर्व सांसद एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक रामचरण बोहरा के मुंबई आगमन पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सीए सुनील शर्मा ने अपने आवास पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक श्रीकिशन जोशी, अशोक नंदवाना एवं श्रीमती वनिता सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

डॉ. सीए सुनील शर्मा ने कहा कि श्री रामचरण बोहरा के सांसद कार्यकाल में जयपुर शहर ने अभूतपूर्व विकास देखा। विशेष रूप से जयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण आज जयपुर विश्व के प्रमुख पर्यटन एवं एयर ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री बोहरा का विकासवादी दृष्टिकोण, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती के लिए भी उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस दौरान समाजहित, संगठन विस्तार एवं युवा नेतृत्व को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई तथा सभी ने समाज के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Address

Jaipur
302020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipra Gaurav - विप्र गौरव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share