03/09/2025
कृपा
आखिर क्या होती है कृपा! सिर्फ ईश्वर की कृपा कि उसके अलावा भी कोई कृपा होती है जीवन में?
ईश्वर की कृपा तो मुख्य केंद्र है कृपा की, लेकिन उसके चारों ओर अन्य कई प्रकार की कृपा होती हैं,
सामाजिक कृपा
आर्थिक कृपा
मानसिक कृपा
शारीरिक कृपा
नैसर्गिक कृपा
पारिवारिक कृपा
भौतिक कृपा
रचनात्मक कार्य करने की कृपा
आध्यात्मिक कृपा
समय की कृपा आदि आदि
उपर्युक्त सभी कृपाओं के बराबर भरे रहने से ही हमारा जीवन पूर्ण होता है। कोई एक भी अगर खाली होता है, या कोई एक ही भरा होता है तो हमारा जीवन एक अस्थाई नींव पर खड़ा है। ये कभी भी धराशाई हो सकता है।
जीवन में सब प्रकार की कृपा मिले इसके लिए संयमित जीवन शैली, संयमित भाषा शैली का होना अति आवश्यक है।
जीवन में जब भी हम किसी भी चीज की सीमा को लांघते हैं, तो कहीं ना कहीं हम जीवन में असंयमित जीवन शैली को आमंत्रण दे रहे हैं।