Azad Reporter Jamshedpur

Azad Reporter Jamshedpur News
(1)

दुर्गा पूजा और दिवाली में यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 2 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनेंजमशेदपुर। दुर्गा पूजा ...
25/09/2026

दुर्गा पूजा और दिवाली में यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 2 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा और दिवाली के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें शालीमार-खुर्दा रोड और संतरागाछी-दीघा के बीच निर्धारित दिनों में चलेंगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा और यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा।

शालीमार-खुर्दा रोड के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 08043 शालीमार-खुर्दा रोड पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन शालीमार से शाम 5:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08044 13 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को खुर्दा रोड से सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 3 बजे शालीमार पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशन पर होगा।

संतरागाछी-दीघा के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

दूसरी पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 02847/02848 संतरागाछी और दीघा के बीच चलेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 02847 संतरागाछी से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे दीघा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02848 दीघा से दोपहर 1:10 बजे खुलेगी और शाम 4:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव उलुबेरिया, बागनान, मेचेदा, तमलुक और कांथी स्टेशन पर होगा।

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन दोनों जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

25/09/2026

Jamshedpur:- सुनसुनिया गेट के पास दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हुआ हमला...

25/09/2026

Jamshedpur:- बैंक लूट के दूसरे दिन गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी...

25/09/2026

जमशेदपुर के मानगो में एक और विकास का उदाहरण, बीच सड़क पर खुले है मैनहोल

चाकुलिया स्कूल से पंखे चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चार पंखे और बाइक बरामदचाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत स्थित ...
25/09/2026

चाकुलिया स्कूल से पंखे चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चार पंखे और बाइक बरामद

चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत स्थित रूपुषकुंडी मध्य विद्यालय से 13 पंखों की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम के आवेदन पर चाकुलिया थाना में कांड संख्या 52/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले सापधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पाण्डु महतो और झारग्राम थाना क्षेत्र के बलरामडीही निवासी काशीनाथ मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों के पास से चोरी के पंखे और पंखा खोलने के औजार बरामद किए गए थे।

इसी मामले में फरार चल रहे पाकुड़िया गांव निवासी भवेश महतो को भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर चोरी के चार पंखे और घटना में इस्तेमाल की गई एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी भवेश महतो को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

25/09/2026

जमशेदपुर के मानगो बागानशाही रोड नंबर 7 स्टार किड्स स्कूल के पास का हाल

Address

Azad Reporter, Aviskar Heights, Road No/15, Jawahar Nagar, Mango
Jamshedpur
832110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad Reporter Jamshedpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Azad Reporter Jamshedpur:

Shortcuts

Share