01/04/2025
झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट स्टेशन के पास में मंगलवार सुबह एक भीषण ट्रेन हा दसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंजनों में आग लग गई और वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में 2 लोको पायलट की दर्द नाक मौ त हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में रेफर कर दिया गया
घटना एनटीपीसी फाटक के पास हुई, जहां लमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही एक मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से इंजन में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया और रेल पटरियों पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में सीआईएसएफ के चार जवान भी घायल हो गए। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इंजन पटरी से उतरकर बुरी तरह क्षतिग्र स्त हो गया और कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इसके चलते इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। रेल कर्मियों का कहना है कि जल्द से जल्द को फिर से पहले तरह चालू कर दिया जाएगा