I Support Jamshedpur

I Support Jamshedpur Movies Clips

नाम... सूर्यकुमार यादव। काम...गेंद 42...रन 80...चौके 9 और छक्के 4...! स्ट्राइक रेट 190.38...! सूर्यकुमार यादव पहली बार भ...
24/11/2023

नाम... सूर्यकुमार यादव। काम...गेंद 42...रन 80...चौके 9 और छक्के 4...! स्ट्राइक रेट 190.38...! सूर्यकुमार यादव पहली बार भारत के लिए कप्तानी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 मैच में टीम इंडिया को 209 का बड़ा लक्ष्य हासिल करना था। 2.3 ओवर में ही 22 पर भारत ने 2 विकेट खो दिए थे। अब मैदान पर सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई। जेसन बेहनड्रॉफ के चौथे ओवर की अंतिम बैक ऑफ लेंथ गेंद डाउन लेग थी। सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से पुल शॉट पर छक्का जड़ा। सीन एबॉट के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद सूर्यकुमार यादव के पैड्स पर हाफ फॉली थी। सूर्यकुमार यादव ने इस गेंद पर डीप मिडविकेट स्टैंड में छक्का जड़ा। एबॉट ने ओवर की अंतिम गेंद ऑफ स्टंप पर धीमी गति के साथ डाली। सूर्यकुमार यादव ने परफेक्ट टाइमिंग के बूते डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया, उनके पास ताकत के साथ नजाकत की कोई कमी नहीं है। नाथन एलिस के छठी ओवर की तीसरी गेंद फुलर लेंथ डाउन लेग साइड थी। सूर्यकुमार यादव ने परफेक्ट लेग ग्लांस के साथ शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट किया और चौका अपने नाम कर लिया। इस ओवर की पांचवीं गेंद मिडिल स्टंप पर हाफ फॉली थी। सूर्यकुमार यादव ने मिड विकेट की दिशा में गैप ढूंढा और चौका हासिल कर लिया। बेहनड्रॉफ के आठवें ओवर की दूसरी गेंद पिच्ड अप फुलर लेंथ आउटसाइड ऑफ थी। सूर्य कुमार यादव ने ड्राइव करने का प्रयास किया, बल्ले का बाहरी किनारा विकेटकीपर के बगल से 4 रन के लिए सीमा रेखा पार चला गया। मार्कस स्टोइनिस के 11वें ओवर की दूसरी लेंथ डिलीवरी पर सूर्यकुमार यादव ने शफल किया। शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चौक हासिल कर लिया।

सीन एबॉट के 14वें ओवर की दूसरी गेंद फुलर लेंथ ऑन मिडिल स्टंप थी। सूर्यकुमार यादव ने लॉन्गऑन के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट पर छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। हाई एल्बो के साथ सूर्यकुमार यादव ने शॉट खेलने के बाद शानदार फॉलो थ्रू भी दिखाया। मार्कस स्टोइनिस ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद लेंथ डिलीवरी आउटसाइड ऑफ डाली। सूर्यकुमार यादव ने पॉइंट की दिशा में रूम बनाकर चौका जड़ दिया। नाथन एलिस ने 17वें ओवर की पहली गेंद जूसी हाफ फॉली आउटसाइड ऑफ डाली। सूर्यकुमार यादव ने मिड ऑन के ऊपर से चौका लगा दिया। नाथन एलिस ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ की रखी। सूर्यकुमार यादव ने वाइडर लॉन्गऑन के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। 17वें ओवर की चौथी गेंद धीमी गति के साथ शॉर्ट बॉल थी। सूर्यकुमार यादव ने इंतजार किया और थर्ड मैन बाउंड्री के ऊपर से स्लाइस करते हुए चौका लगा दिया।

सूर्यकुमार यादव रुकने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। वह किसी भी कीमत पर जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहते थे। बेहनड्रॉफ के 18वें ओवर की दूसरी फुलर लेंथ गेंद को सूर्यकुमार यादव ने डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। हालांकि चौथी धीमी गेंद पर सूर्या मिडऑन में लपके गए। सूर्यकुमार यादव के जाने के बाद जीत के लिए 16 गेंद पर सिर्फ 15 रन की दरकार थी। रिंकू सिंह ने 4 चौकों की मदद से 22* रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन नो बॉल के कारण भारत पहले ही जीत गया था। वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद पहली बार भारतीय टीम कोई मैच खेल रही थी। नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह बड़ी अग्नि परीक्षा थी। अपने बल्ले के दम पर सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी में जीत के साथ शुरुआत की। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ❤️

मानसून और जमशेदपुर
28/06/2023

मानसून और जमशेदपुर

जमशेदपुर में बना कोरोनावारियर्स पार्क
21/02/2023

जमशेदपुर में बना कोरोनावारियर्स पार्क

Please like and subscribe for my Bestie 🇮🇳❤️
15/08/2022

Please like and subscribe for my Bestie 🇮🇳❤️

it's a song dedicated to our nation on its . by for more videos please like share and comments. ...

29/05/2022

राजस्थान को हरा गुजरात ने जीता IPL 2022 की ट्रॉफी

  🙏🙏
09/12/2021

🙏🙏

🔥😍
06/10/2021

🔥😍

Happy New Year to All 😊
01/01/2019

Happy New Year to All 😊

Address

Jamshedpur
831004

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Support Jamshedpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share