Daily Nation

Daily Nation राष्ट्र की बात आपके साथ

22/08/2026

जुगसलाई पुलिस पर 70 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, जांच का थाना प्रभारी ने दिया भरोसा

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से पुलिस कर्मियों पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान 70 वर्षीय मोहम्मद अकबर के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।

घायल मोहम्मद अकबर के मुताबिक, जनवरी 2026 में उनका बेटा साजिम उर्फ पतलू कुछ युवकों के साथ डिमना लेक पिकनिक मनाने गया था, जहां किसी विवाद की बात सामने आई थी। उनका कहना है कि उस समय पुलिस घर पर पहुंची थी और स्कूटी की तस्वीर लेकर चली गई थी।

मोहम्मद अकबर ने बताया कि 22 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे बोड़ाम थाना और जुगसलाई थाना की पुलिस उनके घर पहुंची और स्कूटी की चाबी मांगने लगी। विरोध करने पर एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई।

घायल बुजुर्ग का आरोप है कि इसके बाद वही पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए और किसी को घटना की जानकारी देने से मना किया।

वहीं, इस मामले में जब जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस बोड़ाम थाना में दर्ज एक मामले में साजिम उर्फ पतलू की गिरफ्तारी के लिए गई थी। इस दौरान उसके पिता द्वारा विरोध किया गया और इसी क्रम में वह गिरकर घायल हो गए।

थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई निर्दोष व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना हुई है तो यह गलत है। उन्होंने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच करने की बात कही है।

22/08/2026
22/08/2026

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम: ज़ाकिर नगर क़ब्रिस्तान के पास रातो रात हुए सड़क मरम्मत कार्य से आज़ाद समाज पार्टी के पूर्वी सिंहभूम कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अकरम दिखे नाराज़

RVSCET के सेमिनार में गोविंद विद्यालय तमोलिया का शानदार प्रदर्शन, तीन पुरस्कारों पर जमाया कब्जाजमशेदपुर: RVSCET जमशेदपुर...
22/08/2026

RVSCET के सेमिनार में गोविंद विद्यालय तमोलिया का शानदार प्रदर्शन, तीन पुरस्कारों पर जमाया कब्जा

जमशेदपुर: RVSCET जमशेदपुर द्वारा 21 अगस्त 2026 को “सस्टेनेबिलिटी और मॉडल मेकिंग फॉर ए रेसिलिएंट फ्यूचर” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें 14 विद्यालयों के 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गोविंद विद्यालय तमोलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए।

ग्रुप ‘ए’ (कक्षा 1 से 9वीं) में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 6000 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

वहीं, ग्रुप ‘बी’ (कक्षा 10 से 12वीं) में आफिया नाज़ ने प्रथम स्थान हासिल कर 8000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों ने शिक्षिका साजिया सुल्तान एवं शिक्षक राहुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में सचिव अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्या कृष्णा मोदक, हेड ऑफ एचओडी नौशाद रजिया, सीनियर कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षिका साजिया सुल्तान, शिक्षक राहुल विश्वकर्मा एवं विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विजेता विद्यार्थी

ग्रुप ‘ए’ — प्रथम स्थान: एमडी समद, एमडी जैद खान, जोया इंशाह एवं सोफिया सज़द।

ग्रुप ‘ए’ — द्वितीय स्थान: सना आयत, गौशिया फिरदौस, उमेरा फातिमा एवं उषा महतो।

ग्रुप ‘बी’ — प्रथम स्थान: आफिया नाज़।

22/08/2026

The viral Face of Jharkhand
ZAIN AQDAS HAIDER

Gen-z की आवाज़,Zain के साथ
Location:- The Cennet inn Road no 17 jawaharnagar Mango jamahedpur

सामाजिक कार्यकर्ता जीशान कमर ने विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह से मुलाकात कर ओल्ड पुरुलिया रोड की बदहाल सड़क की स्थिति से उ...
21/08/2026

सामाजिक कार्यकर्ता जीशान कमर ने विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह से मुलाकात कर ओल्ड पुरुलिया रोड की बदहाल सड़क की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। जीशान कमर ने कहा कि इलाके की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही इलाके में नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

जीशान कमर ने बताया कि उनके द्वारा दिया गया यह लिखित आवेदन विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के माध्यम से विधायक सरयू राय तक पहुंचेगा। अब देखना होगा कि स्थानीय लोगों की इन मांगों पर कब तक कार्रवाई होती है।

21/08/2026

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जुडको द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लेकिन पाइपलाइन के लिए सड़कों की खुदाई के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कपाली नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी गई हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर गीली मिट्टी और कीचड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब बरसात के मौसम में सड़कें पहले से ही खराब हैं, तो ऐसे समय में पाइपलाइन का काम क्यों कराया जा रहा है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क पर बालू लदा एक वाहन भी मिट्टी में फंस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल और मस्जिद जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि काम जल्द पूरा कर सड़क को चलने लायक बनाया जाए, ताकि बरसात में उनकी परेशानी और न बढ़े।

अब सवाल यह है कि विकास के नाम पर चल रहे इस काम के दौरान आम लोगों की सुविधा का ध्यान कब रखा जाएगा?

21/08/2026

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना: गोलगप्पा बेचने वाले से लूट के बाद चाकू से हम₹ला, राहुल पात्रो उर्फ कल्लू समेत दो गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्द...
21/08/2026

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कुकडू अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के डांटम जंगल में छापेमारी कर करीब 5,000 CFT अवैध बालू जब्त किया।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में अवैध बालू के उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन और परिवहन की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और नियम के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

21/08/2026

जुगसलाई नगर परिषद में सफाई व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

डोर-टू-डोर कचरा उठाने के काम में लगातार मिल रही शिकायतों पर अध्यक्षा के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

संबंधित कचरा उठाने वाली कंपनी का टेंडर रद्द, नए सिरे से जारी होगा टेंडर

जमशेदपुर/जुगसलाई: जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्षा नौशीन खान की पहल पर शहर की डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। 14 जुलाई 2026 को हुई नगर परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्षा नौशीन खान द्वारा रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद वर्तमान कचरा उठाने वाली कंपनी M/S Cube Adityapur Waste Management Pvt Ltd के टेंडर को रद्द करने की कार्रवाई की गई है।

बोर्ड बैठक के बाद अध्यक्षा नौशीन खान ने जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक लिखित पत्र भी भेजा था। इस पत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के काम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें उठाई गई थीं। पत्र में कहा गया था कि संबंधित कंपनी द्वारा कई दिनों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।

पत्र में यह भी बताया गया कि इस मामले में पहले ही 2 मई 2026 को पत्र के माध्यम से संबंधित कंपनी का टेंडर रद्द करने की बात कही गई थी। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को हुई नगर परिषद की बोर्ड बैठक में इस मामले को फिर गंभीरता से उठाया गया। बैठक में वर्तमान कंपनी का टेंडर रद्द करने और किसी दूसरी कंपनी को टेंडर के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम देने का प्रस्ताव रखा गया।

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से संबंधित टेंडर को रद्द करने की कार्रवाई की गई। इस फैसले को जुगसलाई शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अध्यक्षा नौशीन खान द्वारा रखे गए प्रस्ताव में मुख्य रूप से शहर के लोगों को बेहतर सफाई सुविधा देने और कचरा उठाने की व्यवस्था को नियमित करने पर जोर दिया गया था। डोर-टू-डोर कचरा उठाने में लापरवाही या देरी के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए टेंडर रद्द करने के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब नौशीन खान की इस पहल के बाद नगर परिषद के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि नए टेंडर के माध्यम से ऐसी एजेंसी का चयन किया जाए, जो शहर के हर क्षेत्र से नियमित रूप से कचरा उठाए, सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए और लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे।

वहीं, अध्यक्षा नौशीन खान ने जुगसलाई की जनता से इस फैसले में सहयोग करने और थोड़ा सब्र रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इसका उद्देश्य जुगसलाई को सफाई के मामले में एक बेहतर व्यवस्था देना है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस फैसले का साथ दें और कुछ समय धैर्य रखें, ताकि आने वाले समय में जुगसलाई को साफ-सफाई के मामले में एक बेहतर कल मिल सके।

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखे जाने और उसके बाद टेंडर रद्द करने की कार्रवाई से यह साफ है कि नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर है। नौशीन खान द्वारा इस मामले को बोर्ड के सामने रखना और प्रस्ताव को मंजूरी दिलाना जुगसलाई में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्षा नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई शहर के लोगों को साफ-सुथरा और बेहतर वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के काम में लगातार लापरवाही और लोगों की ओर से मिल रही शिकायतों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है।

नौशीन खान ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या कंपनी को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि जुगसलाई के लोगों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है। नए टेंडर के माध्यम से ऐसी एजेंसी का चयन होना चाहिए, जो नियमितता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ हर घर से कचरा उठाने का काम करे।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई के लोगों की सुविधा, शहर की सफाई और एक बेहतर नागरिक व्यवस्था के लिए जहां भी जरूरत होगी, नगर परिषद कड़े और प्रभावी फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि इस फैसले में नगर परिषद का साथ दें, थोड़ा सब्र रखें और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए होने वाले बदलाव का हिस्सा बनें, ताकि जुगसलाई को साफ-सफाई के मामले में एक बेहतर कल मिल सके।

Address

Mango
Jamshedpur
832110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Daily Nation:

Shortcuts

Share