08/08/2015
लाइजिनिंग के लिए अनुभवी पत्रकार की खोज क्यो
इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी लोगों से रु-बरु होकर हमलोगों को काफी ख़ुशी का अनुभव हो रहा है . हमे ऐसा लगता है की अपने अब तक के पत्रकारिता और कार्पोरेट जीवन में जो कुछ भी अनुभव हासिल किया है उसे नयी पीढ़ी के साथ साझा करें .
पत्रकारिता और कार्पोरेट जगत के तीन दशको के संयुक्त अनुभव से हमलोगों ने जो ज्ञान हासिल किया है उसको मूर्त रूप देने का एक सशक्त माध्यम है ये वेबसाइट . आज भारत में कई ऐसे उद्योगपति हैं जिनके पास पूँजी है और वे अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं मगर सही दिशा के अभाव में उनके सपने मूर्त रूप लेने से पहले ही धराशाई हो जा रहे हैं . इसका मुख्य कारण है भूमि सम्बन्धी जानकारी का अभाव और पेचीदगी भरी प्रक्रियाएं .
उद्योगपतियों के पास पूँजी है मगर वे भूमि सम्बन्धी पेचीदगी को देख कर अपने सपनो को मन में दबाये बैठे हैं , हम अपने अनुभवों से उनके सपनो को उड़ान देंगे और विकासशील भारत के विकास में सहयोगी बनेंगे . इससे बेरोजगारी तो दूर होगी ही साथ ही एक नए औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात होगा ।