Jamui Top News

Jamui Top News Repoter
(1)

24/06/2026

भरत तिवारी इनकाउंटर के सवाल पर चुप्पी साधे निकल गए CM सम्राट चौधरी, श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे गिद्धौऱ कि नयागांव

24/06/2026

जमुई: BDO और थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक कर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की

मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर टाउन थाना परिसर में मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद तक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीडीओ, थानाध्यक्ष के अलावा समाजसेवी हिफजूर रहमान, व्यवसायिक संघ के महासचिव शंकर साह, वार्ड पार्षद, मुखिया पंकज यादव के अलावा महिसौड़ी, भछियार, निमारंग, लोहरा, मड़वा, नवीनगर, मंझवे समेत विभिन्न गांव से आये दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मोहर्रम पर्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी लोगों ने अपने- अपने इलाके के हालात की जानकारी दी साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की गई। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की मोहर्रम त्यौहार के मौके पर कोई भी गलत हरकत करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनपर सामाजिक और कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दोनो पक्ष के कई गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी बातों को रखा और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और सौहार्दपूर्वक पर्व संपन्न कराने का संकल्प लेते हुए पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बीडीओ और थनाध्यक्ष ने कहा कि कोई मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना। मोहर्रम पर्व आपसी भाई चारे और शांति का संदेश देता है। वहीं पदाधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द और भाईचारे को खत्म करने का प्रयास करने वालों को चिन्हित करें। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आपलोगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बक्शे नहीं जाएंगे। वैसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। आगे थनाध्यक्ष ने कहा कि चिन्हित जगहों पर व लोगों की मांग पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। अखाड़ा जुलूस चिन्हित मार्गों से जाएगी और जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों व हुड़दंगियों पर कार्रवाई होगी।

24/06/2026

जमुई: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार साला और बहनोई को रौंदा, हुई द^र्द^ना^क मौ^/त

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी डैम के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार साला और बहनोई की घटना स्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^/त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर मृ^त-क दोनों साला और बहनोई के श^व को मंगलवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पो^स्ट-मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। इस दौरान कर्मा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव भी मौजूद रहे। मृ^त^क साला की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बूढ़ी खांड़ गांव निवासी विष्णुदेव मांझी के पुत्र मनोज मांझी और बहनोई की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के खुर्द महापुर गांव निवासी रामबरन मांझी के पुत्र सहदेव मांझी के रूप में हुई है।

23/06/2026

जमुई: 24 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि में गिद्धौऱ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

जमुई के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि बुधवार की सुबह 8:00 बजे से गिद्धौऱ इलाके के नागी-नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होकर दिग्विजय सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसकी तैयारी मंगलवार की शाम 5:00 के बाद तक पूरी कर ली गई है।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में उनके समर्थक, शुभचिंतक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।

पुण्यतिथि समारोह को लेकर प्रशासनिक एवं संगठनात्मक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जमुई पुलिस ने आम नागरिकों के लिए यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा, संरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ से गुगुलडीह चौक, नयागांव होते हुए रतनपुर चौक तक तथा रतनपुर चौक से मिंटो टॉवर होते हुए गिद्धौर थाना तक मुख्य सड़क पर यातायात को बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियंत्रित एवं विनियमित किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि 24 जून को किसी भी अत्यावश्यक यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

23/06/2026

जमुई: मोहर्रम पर्व पर चौकीटांड़ में लगना था मेला, झूला लगाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र के चौकिटांड़ गांव में मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित होने वाले मेला में मंगलवार की शाम 4:00 बजे झूला लगाने के दौरान 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर की मौ^/त हो गई, जबकि एक ना^बा^लि^ग झु^ल^स गया। मृतक दोनों म^ज^दू^र के श^व को और झु^ल^से ना^बा^लि^ग को सदर अस्पताल लाया गया, जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मृ^त^क मजदूरों की पहचान नालंदा जिले के बिहार शरीफ क्षेत्र निवासी सोमर कुमार और मनीष कुमार उर्फ मोनी के रूप में हुई है, जबकि सदर अस्पताल में इलाजरत ना^बा^लि^ग की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचलोबा गांव निवासी बेचन मांझी के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।

23/06/2026

जमुई: शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जा^न

जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर के पास सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और युवक के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार की सुबह 7 बजे डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृ^त^क युवक की पहचान शहर के महिसौड़ी निवासी दिनेश साह के 25 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार साह के रूप में हुई है। #

21/06/2026

जमुई के मनीष सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लहराया परचम, कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रौशन

जमुई के शीतल कॉलोनी निवासी मनीष सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हए जमुई को गौरवांवित किया है। कोलकाता में आयोजित ईंडियन एथलेटिक्स सीरीज-11 में मनीष सिंह ने 61.63 मीटर का भाला फेंक कर तीसरा स्थन प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाडियों ने भाग लिया था. जिसके बीच मनीष ने बेहतरीन ग्रदशन कर पदक हासिल किया। मनीष सिंह का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से लगातार बेहतर रहा है। हाल ही में आयोजित 92वीं बिहार जूनियर एव सीनियर एथलेटिक्स " चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने 66.93 मीटर का भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शंन भी है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक ह्यसिलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवा लिया।

दरअसल साघारण परिवार से आने वाले मनीप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने क्हा कि उनका लक्ष्य भारत का प्रतिनिष्चित्व करते हए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना है। उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने खशी ख़ुर्शी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है। खेल विशेषज्ञो का मानना है कि बेहतर सुविधा और अवसर मिलने ' पर मनीष आने वाले समय में राष्ट्रीय और अतरराष्ट्राय स्तर पर बड़ा उपलब्धि ह्मसिल कर सकते हैं।

जमुई: गरही के देवलाटांड़ के रहने वाले सचिन ने रेलवे ग्रुप- D के बाद BPSC परीक्षा में 104 वां रैंक लाकर बने SDMहौसला बुलंद...
21/06/2026

जमुई: गरही के देवलाटांड़ के रहने वाले सचिन ने रेलवे ग्रुप- D के बाद BPSC परीक्षा में 104 वां रैंक लाकर बने SDM

हौसला बुलंद हो तो मंजिलें आसान हो जाती हैं। कदम बढ़ाने की जरूरत है रास्ता खुद मंजिल तक पहुंचा देती है। यह कर दिखया है जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड के गरही देवलाटांड़ के सुरेश दास के पुत्र सचिन कुमार ने जो 70वीं BPSC परीक्षा में 104वां रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल कर जिले को गौरवांवित किया है। पूर्व में सचिन रेलवे ग्रुप डी में पदस्थापित थे लेकिन कुछ बेहतर और बड़ा करने की दिलों में अरमान लिए सचिन ने हौसला टूटने नहीं दिया, फिर राजस्व पदाधिकारी के रूप में भी सेवा दिए और अब एसडीएम बनकर परिवार के साथ साथ क्षेत्र व जिले का नाम रौशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले सचिन कुमार की सफलता संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरक कहानी है। सचिन की कामयाबी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।

21/06/2026

जमुई: अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में आयोजित योग शिविर में शांति का दिया गया संदेश

कभी नक्सली गतिविधियों और नक्सली प्रशिक्षण शिविरों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा गांव अब जिला प्रशासन के प्रयास से शांति के साथ खुशियां छाई हुई है। यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दिन के 11:00 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर यह संदेश दिया कि अब यह इलाका हिंसा और भय नहीं, बल्कि विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की राह पर आगे बढ़ रहा है।
जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित गुरमाहा के उसी ऐतिहासिक मैदान में योग शिविर आयोजित किया गया, जहां कभी नक्सलियों का 9वां कांग्रेस अधिवेशन हुआ था और हिंसक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। जिला प्रशासन द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि गुरमाहा की धरती पर योग शिविर का आयोजन परिवर्तन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र तक पहुंचना और लोगों से संवाद करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नल-जल योजना का उद्घाटन किया गया है, बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में कार्य चल रहा है, नए विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं तथा उप स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि गुरमाहा में आज तक कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। “मैं यहां केवल मंत्री नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की बेटी बनकर आई हूं और इसके विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं,। उन्होंने योग को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से नियमित योग अपनाने की अपील की।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि योग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के रूप में भी पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने योग में विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि गुरमाहा में योग शिविर आयोजित करने का उद्देश्य केवल योग का प्रचार-प्रसार नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि जमुई अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई कहानी लिख रहा है। गुरमाहा में आयोजित यह कार्यक्रम इसी बदलाव का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज योग और विकास की नई धारा बह रही है।

21/06/2026

जमुई: बिहार पुलिस पर ITBP जवान ने लगाए कई गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए और महिला दारोगा पर भी आ^प^त्ति^ज^न^क टिप्पणी करते हुए एक ITBP जवान का वीडियो जमुई में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो रविवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। उक्त ITBP जवान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव के रहने वाले राजकुमार दास बताए जाते हैं।

वायरल वीडियो में जवान ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भोजपुर के शाहपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर भी उसने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में उसने पुलिस के साथ-साथ एक महिला पुलिस पदाधिकारी को लेकर भी आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। लिहाजा, मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार दास फिलहाल सिक्किम में तैनात बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में वह खुद को गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताते हुए कहता है कि समाज के लिए लड़ने वाले व्यक्ति पर गोली चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि बिहार पुलिस ने किसी के इशारे पर गोली चलाई होगी। बहरहाल, वीडियो में उसने भरत भूषण तिवारी को एक क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ, वह पूरी तरह गलत है।

इस पूरे मामले में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित जवान जहां भी तैनात है, वहां के उसके वरीय अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, उसके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। लिहाजा, पुलिस अब इस मामले को केवल वायरल वीडियो तक सीमित न रखकर विभागीय और कानूनी पहलुओं से भी परखने में जुट गई है।

Address

Jamui(Bihar)
Jamui

Telephone

+917070802319

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamui Top News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share