RAtan Badshahpur

RAtan Badshahpur earning much & More Money

सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी/दशहरा की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु ...
12/10/2024

सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी/दशहरा की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें।

भारतीय अर्थव्यवस्था के गौरव, विश्वविख्यात उद्योगपति और अपनी सादगी से सबको प्रेरित करने वाले श्री रतन टाटा का देहावसान एक...
10/10/2024

भारतीय अर्थव्यवस्था के गौरव, विश्वविख्यात उद्योगपति और अपनी सादगी से सबको प्रेरित करने वाले श्री रतन टाटा का देहावसान एक राष्ट्रीय क्षति है। उनके कर्मठ जीवन को कृतज्ञ श्रद्धांजलि.....

05/09/2024

मेरे जीवन में सद्भावों की वृष्टि व सन्मार्ग पर अग्रसर करने वाले सभी शिक्षकों व गुरुजनों को

🙏🙏💐💐सादर नमन 💐💐🙏🏻🙏🏻

बड़ी खबर!पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तारदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, UP और झारखंड STF के ...
22/08/2024

बड़ी खबर!

पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, UP और झारखंड STF के सहयोग से बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है।

टीम ने आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान के भिवाड़ी से 6 और झारखंड व UP से 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद सहित विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

भारत बंद किया गया है 👎दिल्ली मुम्बई कोलकाता चेन्न्रई जैसे बडे शहरो की सारी दुकाने खुली है, किसी के बाप का भारत है क्या ज...
21/08/2024

भारत बंद किया गया है 👎
दिल्ली मुम्बई कोलकाता चेन्न्रई जैसे बडे शहरो की सारी दुकाने खुली है, किसी के बाप का भारत है क्या जब मर्जी आई बंद करा देंगे, आरक्षण पा के भी आरक्षण पे मरते हो, सवर्णो ने कभी आरक्षण की भीख का कटोरा कहीं नहीं फैलाया इतिहास गवाह रहा है ...
काबिलियत बढ़ाओ फजीहत नहीं

बौद्ध धर्म अपनाने वाले सुने
एक बौद्ध भिक्षु 🚩🚩

जब इनसे पूछा गया की आप किनका पूजन करते है तब इन्होने अपने बांहों पर बने इस चित्र को दिखाया और कहा, मैं भगवान श्री गणेश का पूजन करता हूं

प्रश्न : लेकिन आप तो बौद्ध भिक्षु है?
उन्होंने कहा, बुद्ध भी हिंदू थे और वह भगवान नही अपितु संत थे जो भगवान का रास्ता खोजने के लिए निकले थे, मैंने उनके चरित्र को माना और बौद्ध भिक्षु बना, मैं भी उन्हीं की तरह ईश्वर की प्राप्ति चाहता हूं

मेरे आराध्य श्री गणेश की उपासना का मार्ग चाहता हूं, इसी कारण बौद्ध भिक्षु हूं, बौद्ध कोई धर्म नही अपितु इश्वर प्राप्ति का एक मार्ग हैं।

11/08/2024

लोकसभा में 24 मुस्लिम सांसद है
और वफ्फ बोर्ड कानून संशोधन का विरोध 232 सांसद कर रहे है…!
ये 208 सांसद कौन है…?
जाहिर है कि हिंदू ही है-

यही हिंदु प्रजाति की विडंबना है

11/08/2024

हिंडनबर्ग रिसर्च अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी है। रिसर्च फर्म का फोकस एक्टिविस्ट शॉर्ट-सेलिंग पर है। यह 2017 में नाथन एंडरसन द्वारा स्थापित किया गया था, और यह न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के 15 पहलू...
1- सेबी चेयरपर्सन और उनके पति पर गंभीर आरोप
हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति धवल बुच के पास उस विदेशी कोष में हिस्सेदारी है, जिसका उपयोग अडानी समूह में कथित धन की हेराफेरी को लेकर इस्तेमाल किया गया.
2- 'आरोप निराधार, तनिक भी सच्चाई नहीं'
सेबी प्रमुख और उनके पति ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट में लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है. इनमें तनिक भी सच्चाई नहीं है. हमारा जीवन और वित्तीय स्थिति एक खुली किताब की तरह है. सभी आवश्यक खुलासे पहले ही वर्षों से सेबी को दिए जा चुके हैं. हमें किसी भी वित्तीय दस्तावेजों का खुलासा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है.’’
3- 'जारी किया था कारण बताओ नोटिस, अब चरित्र हनन की कोशिश'
बुच ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ सेबी ने प्रवर्तन कार्रवाई की है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उसी के जवाब में हमें ही घेरने और चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण पारदर्शिता को ध्यान में रखकर, नियत समय में एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा.
4- कांग्रेस कर रहा मामले की जांच करने की मांग

कांग्रेस ने केंद्र से अडानी समूह की नियामक जांच में हितों के सभी टकराव को खत्म करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. विपक्षी दल ने देश के शीर्ष अधिकारियों की कथित मिलीभगत का पता लगाने और ‘घोटाले’ की पूरी जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की भी मांग की है.

5- सेबी पर अडानी के खिलाफ जांच ना करने का आरोप

हिंडनबर्ग ने अडानी पर अपनी पिछली रिपोर्ट के 18 महीने बाद एक ब्लॉगपोस्ट में आरोप लगाया, “सेबी ने अडानी के मॉरीशस और विदेशी मुखौटा इकाइयों की कथित अघोषित ‘जाल’ की जांच में आश्चर्यजनक रूप से रुचि नहीं दिखाई है.”

6- घोटाले वाले ऑफशोर फंड में सेबी प्रमुख की हिस्सेदारी का आरोप
हिंडनबर्ग ने ‘व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों’ का हवाला देते हुए कहा, “सेबी की वर्तमान प्रमुख बुच और उनके पति के पास अडानी समूह में धन के हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए दोनों अस्पष्ट ‘ऑफशोर फंड’ में हिस्सेदारी थी.”

7- हिंडनबर्ग के अनुसार पैसों की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल होते थे ये फंड

कथित तौर पर समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी अस्पष्ट विदेशी कोष बरमूडा और मॉरीशस कोषों को नियंत्रित करते थे. हिंडनबर्ग का आरोप है कि इन कोषों का इस्तेमाल धन की हेराफेरी करने और समूह के शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए किया गया था.

8- दंपति की कुल संपत्ति एक करोड़ डॉलर

हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, “आईआईएफएल में एक प्रमुख के हस्ताक्षर वाले फंड की घोषणा में कहा गया है कि निवेश का स्रोत ‘वेतन’ है और दंपति की कुल संपत्ति एक करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है.” रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है, “दस्तावेजों से पता चलता है कि हजारों अच्छे साख वाले भारतीय म्यूचुअल फंड उत्पादों के होने के बावजूद, सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति के पास कम परिसंपत्तियों के साथ एक बहुस्तरीय विदेशी कोष में हिस्सेदारी ली थी. ”

9- गौतम अडानी और विनोद अडानी पर गंभीर आरोप

हिंडनबर्ग ने कहा कि इनकी परिसंपत्तियां उच्च जोखिम वाले अधिकार क्षेत्र से होकर गुजरती थीं. इसकी देखरेख घोटाले से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी करती थी. यह वही इकाई है, जिसे अडानी के निदेशक चलाते थे और विनोद अडानी ने कथित अडानी नकदी हेरफेर घोटाले में महत्वपूर्ण रूप से उपयोग किया था. ऐसे फंड जो विदेशी बाजारों में निवेश करते हैं, उन्हें ऑफशोर फंड कहते हैं. इन्हें विदेशी कोष भी कहते हैं.

10- उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया

रिपोर्ट में उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया गया है. जिसमें यह कहा गया था कि सेबी इस बात की जांच में खाली हाथ रहा कि अडानी के कथित विदेशी शेयरधारकों को किसने वित्तपोषित किया. हिंडनबर्ग ने कहा, “अगर सेबी वास्तव में विदेशी कोष धारकों को ढूंढना चाहता था, तो शायद सेबी चेयरपर्सन खुद को आईने में देखकर इसकी शुरुआत कर सकती थीं.”

11- बरमूडा और मॉरीशस फंड में हिस्सेदारी छुपाने का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया, “हमें यह आश्चर्यजनक नहीं लगता कि सेबी उस मामले का पीछा नहीं करना चाहता था, जो उसके अपने प्रमुख तक जाता था.” हिंडनबर्ग ने कहा, “मौजूदा सेबी चेयरपर्सन और उनके पति धवल बुच ने उसी अस्पष्ट अपतटीय बरमूडा और मॉरीशस फंड में अपनी हिस्सेदारी छिपाई, जो विनोद अडानी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक ही जटिल ढांचे में पाए गए थे.”

12- ‘व्हिसलब्लोअर’ से प्राप्त दस्तावेजों में बड़ा खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक एक ‘व्हिसलब्लोअर’ से प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि 22 मार्च, 2017 को बुच को सेबी चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने से कुछ ही हफ्ते पहले धवल बुच ने मॉरीशस फंड प्रशासक ट्राइडेंट ट्रस्ट को ईमेल लिखा था. यह ईमेल ग्लोबल डायनेमिक ऑपर्च्युनिटीज फंड (जीडीओएफ) में उनके और उनकी पत्नी के निवेश के बारे में था.

13- अडानी पर ‘खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ का आरोप

इससे पहले हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अडानी समूह ‘खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल रहा है. हालांकि, समूह ने इस आरोप को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था. उसने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि उसकी शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचाने के गलत इरादे से किया गया है. उस समय अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाने की तैयारी कर रही थी.

14- अडानी ने कहा था रिपोर्ट गलत और निराधार सूचनाओं पर आधारित

बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे समूह ने कहा था, ‘‘रिपोर्ट कुछ और नहीं बल्कि चुनिंदा गलत और निराधार सूचनाओं को लेकर तैयार की गयी है और जिसका मकसद पूरी तरीके से दुर्भावनापूर्ण है. जिन बातों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गयी है, उसे भारत की अदालतें भी खारिज कर चुकी हैं.’’ रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर लुढ़क गये थे, हालांकि बाद में यह नुकसान से उबरने में कामयाब रहा.

15- Adani Group बदलना चाहता है SEBI चीफ?

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप अपनी 'फॉल बैक' स्थिति के लिए योजना बनाने में जुट गया है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अडानी समूह अब आगामी सेबी अध्यक्ष (SEBI Chairman) के पद पर अपने किसी व्यक्ति को बैठाना की कोशिश कर रहा है. सूत्रों की मानें तो इसमें एक नाम सामने भी आया है. अडानी समूह दिनेश खारा (Dinesh Khara), जो हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन के पद से रिटायर हुए हैं, उनको इस पद के लिए देख रहा है और उनका नाम आगे बढ़ा रहा है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, अडानी समूह SEBI में अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए चेयरमैन पद पर अपने किसी व्यक्ति को नियुक्त करना चाहता है ताकि उनके कारोबार को किसी भी नियामक कार्रवाई से बचाया जा सके.

देश हित, राष्ट्र हित की बात कभी करते नहींयही वो लोग है जो स्वहित हेतु देश तोड़ने से भी डरते नहीं...वक्फ बोर्ड के कतरे जा...
05/08/2024

देश हित, राष्ट्र हित की बात कभी करते नहीं
यही वो लोग है जो स्वहित हेतु देश तोड़ने से भी डरते नहीं...

वक्फ बोर्ड के कतरे जाएंगे पर, शक्तियों पर लगाम के लिए बिल लाने की तैयारी कर रही मोदी सरकार, वक्फ बोर्ड के असीमित अधिकारों को कम करने की दिशा में केंद्र सरकार ने संशोधन प्रस्तावित किए हैं इनमें वक्फ संपत्तियों की अनिवार्य वेरिफिकेशन शामिल है इससे संपत्तियों के दुरुपयोग पर रोक लगाने की कोशिश होगी।
लेकिन....
वक्फ बोर्ड के काले कानून को बचाने के लिए सारे कालनेमि आज संसद में काले कपड़े पहन कर आएंगे...??? जैसे 5 अगस्त 2022 को राम मंदिर शिलान्यास के दिन पहुंचे थे।

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानियां  को इजराइल ने मार गिराया....ऐक्यूरेट निशाना..मिसाइल ठीक बिल्डिंग ...
01/08/2024

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानियां को इजराइल ने मार गिराया....

ऐक्यूरेट निशाना..मिसाइल ठीक बिल्डिंग के उसी फ्लोर, उसी फ्लैट, उसी जगह पर जाकर गिरी जहाँ वो आराम फरमा रहा था...ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति के बंगले से महज़ 200 मीटर दूर उसे रुकवाया था....

सुरक्षा फुल टाइट थी.... एयर डिफेन्स सिस्टम भी था... और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हमास प्रमुख के रुकने के भी ठिकाने आखिरी समय पर तय हुए...
सिर्फ 5 मिनट पहले ही वो अपने कमरे में घुसा था....

पर कोई फायदा न हुआ सब धरा रह गया.... चच्चा पेल दिये गए...
अब ईरान की सबसे बड़ी बेइज्जती की बात ये है कि उन्हें ये तक पता नहीं कि मिसाइल कहाँ से दागी गयी और कौन सी मिसाइल का इस्तेमाल हुआ....

खैर ईरान ने एलान ए जंग कर दिया है.... इजराइल के खिलाफ़....
अब घोड़ी को देख मेंढकी भी उछलकर बकलोली करने को आगे आ गयी हैं.... लेबनान और यमन ने भी जंग का एलान कर दिया....

परिणाम सबको ज्ञात है...
सारे कटपीस को फिर कूटेगा इजराइल....
इसको आप थोक ठोंक पीट बोल सकते हैं....

बाकी बड़ा मज़ा आने वाला है...

लौटेंगे फिर एक दिन उसी अंदाज में,कही बादल छाने से सूरज का अस्तित्व खतम होता है।
30/07/2024

लौटेंगे फिर एक दिन उसी अंदाज में,
कही बादल छाने से सूरज का अस्तित्व खतम होता है।

यू हीं गिरते-गिरते एक दिन 'संभल' जाएंगे बदला नहीं लेंगे किसी से बस बदल जाएंगे
18/07/2024

यू हीं गिरते-गिरते एक दिन 'संभल' जाएंगे
बदला नहीं लेंगे किसी से बस बदल जाएंगे

उत्तर प्रदेश में CM योगी के विरुद्ध उछल कूद करने वाले तत्वों को शांत कर दिया गया है।अच्छे से बता दिया गया है कि संगठन व ...
17/07/2024

उत्तर प्रदेश में CM योगी के विरुद्ध उछल कूद करने वाले तत्वों को शांत कर दिया गया है।

अच्छे से बता दिया गया है कि संगठन व सरकार एक दूसरे के पूरक हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं। योगी सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं के असम्मान का प्रश्न ही नहीं उठता, कार्यकर्ताओं को भड़कायें नहीं।

विरोधी दल कोई अन्यथा दिव्य स्वप्न भी न देखें।

उत्तर प्रदेश में योगीअिदित्यनाथ् से अधिक कोई लोकप्रिय नेता किसी भी दल में आज नहीं है।

अन्य सरकारों के दौरान होने वाली गुंडागर्दी, भूमि पर जबरन क़ब्ज़े, घोर जातिवाद आदि को यूपी की जनता भूली नहीं है। साथ ही, कैसे जिहादी गुंडे सिर पर चढ़कर नाचते थे, बहू बेटियों को खींच ले जाते थे, लोग भूले नहीं हैं?

Address

Mungra Badshahpur
Jaunpur
222202

Telephone

+919793249543

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RAtan Badshahpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RAtan Badshahpur:

Share