Aslam Patrakar

Aslam Patrakar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aslam Patrakar, Advertising/Marketing, Mohalla Bagh Hashim, Jaunpur.

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम पहुंचे विश्वविद्यालयकुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया स्वागत, वरिष्ठ एन...
26/07/2026

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम पहुंचे विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया स्वागत, वरिष्ठ एनसीसी अधिकारी भी रहे साथ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, अपर महानिदेशक (एडीजी), एनसीसी उत्तर प्रदेश का विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ ग्रुप कैप्टन विकास पंजियार, ग्रुप कमांडर, एनसीसी वाराणसी ग्रुप ‘बी’ तथा कर्नल आलोक सिंह धर्मराज, कमांडिंग ऑफिसर, 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर भी विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय की ओर से उनका भी स्वागत किया गया।
कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी उपस्थित थे।

अगस्त में उत्तर प्रदेश में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त), दूसरा शनिवार (8 अगस्त), स्...
26/07/2026

अगस्त में उत्तर प्रदेश में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त), दूसरा शनिवार (8 अगस्त), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), चौथा शनिवार (22 अगस्त), रक्षाबंधन (28 अगस्त) और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (31 अगस्त) की छुट्टियां शामिल हैं। इन दिनों बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इसलिए ग्राहकों को चेक, नकद जमा-निकासी और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेने चाहिए। हालांकि, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के अनुपालन में जनहित में कल  दिनांक 27 जुलाई 2026 को समस्त विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तक प्रातः ...
26/07/2026

जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के अनुपालन में जनहित में कल दिनांक 27 जुलाई 2026 को समस्त विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तक प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे.उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

17/07/2026

30वें दीक्षांत समारोह के गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ताओं की अनंतिम सूची जारी।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के 30वें दीक्षांत समारोह-2026 में विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की अनंतिम सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा समिति की 09 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में यह सूची प्रकाशित की गई है। यदि किसी छात्र-छात्रा को सूची में अंकित नाम, अनुक्रमांक, प्राप्तांक अथवा अन्य किसी विवरण के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वह अपने साक्ष्य एवं प्रमाणों सहित 20 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता/सकती है। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन ई-मेल [email protected] पर भी भेज सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के उपरांत प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित छात्र-छात्राओं से समय रहते अपनी आपत्तियां एवं आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा कृषक विकास समित निःशुल्क वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।ज...
08/07/2026

मेडिकल कालेज जौनपुर द्वारा कृषक विकास समित निःशुल्क वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।
जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 आर0 बी0 कमल के दिशा निर्देश में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 ए0ए0 जाफरी एवं जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विनोद कुमार* के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 08 जुलाई, 2026 को कृषक विकास समित निःशुल्क वृद्धाश्रम सैय्यद अलीपुर, सदर जौनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
0यह स्वास्थ्य शिविर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा जनहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु मेडिकल कालेज जौनपुर प्रशासन से अनुरोध किया। परिषद के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम को भेजा गया जिसमें नेत्र रोग विभाग, जनरल मेडिसिन विभाग, क्षय एवं वक्ष रोग विभाग (टीबी एवं चेस्ट), सामुदायिक चिकित्सा विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य सामान्य रोगों की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो० आर० बी० कमल ने वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कृति एवं मूल्यों के अमूल्य धरोहर हैं। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने शिविर में सहभागी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की सामाजिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए0 ए0 जाफरी* ने वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के वरिष्ठ नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा आवश्यक परामर्श से उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर चिकित्सक डा0 अमित पटेल, डा0 नितेश कुमार यादव, डा0 निहारिका, डा0 अक्षय सिंह, डा0 संदीप सिंह एवं फार्मासिस्ट व कर्मचारी तथा गिरिजेश राय (संरक्षक), हरिशंकर (प्रधान), रविकुमार (केयर टेकर), महिमा चौबे (केयर टेकर)], अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय सदस्य हर्षवर्धन, प्रखर, अक्षत व अर्जुन आदि लोग उपस्थित रहें।

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की मौत भतीजा गंभीर रूप से घायल।जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौ...
05/07/2026

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चाचा की मौत भतीजा गंभीर रूप से घायल।

जौनपुर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर शीतला चौकिया के रहने वाले जिला सोनकर 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल और उनका भतीजा नरेश सोनकर 29 वर्ष पुत्र लालता सोनकर कल शनिवार की शाम बाइक से चाचा भतीजा चंदवक किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के मुढेना बडउ बाबा मजार के पास पहुंचे सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा जहां पर चाचा जिला सोनकर की मृत्यु हो चुकी थी और भतीजा नरेश सोनकर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है वाहन स्वामी वाहन के साथ पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

30/06/2026

यूपी के 36 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी।

जौनपुर मौसम विभाग के सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। विभाग ने जौनपुर सहित 36 जिलों में बिजली कड़कने, मध्यम से तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार जौनपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, झांसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और मुरादाबाद के कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक खराब हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Address

Mohalla Bagh Hashim
Jaunpur
222001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aslam Patrakar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share