30/04/2026
हरियाणा सरकार ने 1 मई, 2026 यानी शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हरियाणा के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह एक गजटेड (सार्वजनिक) अवकाश है, इसलिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। विभाग को शिकायतें मिली थीं कि कुछ निजी स्कूल छुट्टियों के दिन भी अतिरिक्त कक्षाओं व अन्य आयोजनों के बहाने छात्रों को बुलाते हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी स्कूल इस दिन विद्यार्थियों को बुलाता हैं, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।