Bundeli Uncut

Bundeli Uncut Bundeli Uncut is an independent digital media platform. All content is based on facts, public interest, and ground reporting.

We do not promote hate, violence, or misinformation.
“Fearless Bundeli Journalism — Raw, Aggressive and Only Ground Reality.”

20/02/2026

झाँसी में “फैशन बदलो, पहचान बदलो” गैंग की बुर्के वाली सदस्य धरी गयी

झाँसी – शहर के बाजारों में इन दिनों “शॉपिंग स्पेशलिस्ट” के नाम से मशहूर एक बुर्के वाली चोरनी आखिरकार जनता की नजरों से बच न सकी। महिलाओं के बैग को एटीएम समझने वाली इस मैडम को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया जाता है कि मैडम का टैलेंट किसी फैशन इन्फ्लुएंसर से कम नहीं था—कभी बुर्का, कभी सलवार सूट, तो कभी अलग-अलग रंगों के दुपट्टों का कलेक्शन साथ रखती थीं। चोरी के बाद “हुलिया अपडेट” कर ऐसा गायब होती थीं जैसे मोबाइल में ऐप अपडेट हो गया हो!

जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 40 हजार रुपये और कुछ जेवर बरामद हुए। यानी मैडम का “मोबाइल वॉलेट” काफी भरा हुआ था। सूत्रों की मानें तो यह कोई पहली किस्त नहीं थी, पहले भी पुलिस से मुलाकात हो चुकी है।

लेकिन इस बार जनता की पैनी नजर और पुलिस की तेज कार्रवाई ने उनके “फैशन शो” पर ब्रेक लगा दिया। फिलहाल मैडम अब नए कलेक्शन की जगह नए “केस कलेक्शन” की तैयारी में हैं।

बाजार में चर्चा है—अब खरीदारी के साथ-साथ बैग की रखवाली भी ज़रूरी है, वरना कोई और “फैशन अपडेट” आपके पर्स से होकर गुजर सकता है!





भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं व बुन्देली अनकट के सभी दर्शकों...
15/02/2026

भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन महापर्व महाशिवरात्रि की सभी श्रद्धालुओं एवं व बुन्देली अनकट के सभी दर्शकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा आप सभी के घर-आंगन में बनी रहे, आप सभी के घर में सुख, समृद्धि व खुशहाली हो, आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों, शिवशक्ति से यही प्रार्थना है।

हर हर महादेव!













𝙼𝚊𝚑𝚊𝚍𝚎𝚟

14/02/2026

झाँसी में इलाज नहीं, गुंडई का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा था।
डेंटिस्ट साहब ने ड्रिल नहीं — पत्थर और लोहे की छड़ से “इलाज” शुरू किया।

झाँसी में सिरफिरे डॉक्टर ने स्कूटी, मेडिकल स्टोर और कानून — तीनों तोड़ डाले।

किराया विवाद बना बहाना, हिंसा बनी पहचान।
सीसीटीवी ने डॉक्टर का नकाब उतारा, वीडियो हुआ वायरल।

अब सवाल झाँसी की कानून व्यवस्था का है —
डिग्री वाला गुंडा बचेगा या कानून जागेगा?

(झाँसी — उत्तर प्रदेश)

13/02/2026

झाँसी में चलती ट्रेन से गिरे यात्री को आरपीएफ जवान ने मौत के मुंह से खींचा, वीडियो हुआ वायरल

झाँसी — एक पल की चूक और बड़ा हादसा… लेकिन साहस और सतर्कता ने एक यात्री की जान बचा ली। झाँसी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा यात्री अचानक फिसलकर नीचे गिर पड़ा।

घटना 11 फरवरी की है और स्थान था झाँसी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 2। नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जा रही ट्रेन के रवाना होते समय कानपुर निवासी 51 वर्षीय अनुराग दौड़कर चढ़ने लगे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे ट्रेन के नीचे आने ही वाले थे।

इसी क्षण ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान राजीव शर्मा ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया। कुछ सेकेंड की यह बहादुरी एक जिंदगी बचाने के लिए काफी साबित हुई।

पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग आरपीएफ जवान की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे “मौत को चकमा देने वाला पल” बता रहे हैं।

यह घटना न सिर्फ सतर्क सुरक्षा बल की मिसाल है, बल्कि यात्रियों के लिए भी सबक है कि चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक हो सकता है।





09/02/2026

झाँसी में चलती कार बनी आग का गोला

झाँसी - झाँसी में एक चलती हुई कार आग के गोले में तब्दील हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपरी बाजार स्थित ओबर ब्रिज से के नीचे से गुजर रही एक कार में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी को ही अपनी जद में ले लिया। कार सवारों ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गयी। मौके पर पहुँची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।





04/02/2026

ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप की लत या अन्य किसी वजह ने ली तीन नाबालिगों की जान, तीनों बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

गाजियाबाद - गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 907 की नौवीं मंजिल से तीन सगी नाबालिग बहनों ने छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना तकरीबन रात 2:30 की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, वहीं इस हृदय विदारक घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बहनें अपने माता-पिता के साथ भारत सिटी में रहती थीं। घटना के बाद तीनों बहनों को अचेतावस्था में एंबुलेंस की मदद से तत्काल ही 50 शैय्या अस्पताल, लोनी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग बहनें एक कोरियन ऑनलाइन गेमिंग ऐप की आदी थीं और कोरियन गेम कल्चर से प्रभावित थी । आशंका जताई जा रही है कि इसी ऑनलाइन गेम से जुड़े किसी टास्क या मानसिक दबाव के चलते बच्चियों ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि घटना के पीछे कोई अन्य एंगल भी सामने आ सकता है। पुलिस ने बच्चियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उनकी सर्च हिस्ट्री, ऐप एक्टिविटी और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। हालांकि आत्महत्या के पीछे अन्य कारणों की भी जाँच की जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस को एक पेज का नोट भी मिला है, जिस पर सिर्फ “मम्मी पापा सॉरी” लिखा हुआ है। इस नोट ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अन्य सभी संभावित एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

हृदय विदारक घटना के बाद लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। नाबालिग बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कई लोग घटना के पीछे अन्य कारणों की भी बात कर रहे हैं।





03/02/2026

टहरौली तहसील की ग्राम पंचायत बमनुआं में बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धारकों पर चला तहसील प्रशासन का बुलडोजर। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बमनुआं की आराजी संख्या - 242 (खलिहान) की भूमि पर रास पहाड़िया निवासी एक महिला और उसके पति द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके अपनी भूमि में मिला लिया था। क्षेत्रीय लेखपाल दिव्यांशु मिश्रा ने दल - बल के साथ मौके पहुँच कर, बुलडोजर चलवाकर मौके से कब्जा हटवाया।





03/02/2026

झाँसी जिला के टहरौली में युवाओं ने यूजीसी के खिलाफ फिर भरी हुंकार। विरोध प्रदर्शन करके लगाये नारे।



ritesh





31/01/2026

जिला - झाँसी के थानाक्षेत्र टहरौली में तहसील भवन के पीछे, बेखौफ व बेरोकटोक कच्ची शराब बेचती कुछ महिलाएं।

सूत्रों के अनुसार, कच्ची शराब के खुले खेल में जिम्मेदारों को मोटा माल देकर, ही यह सब मुमकिन हो रहा है।





Address

Jhansi
Jhansi
284202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bundeli Uncut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share