Jind City News

Jind City News Media House Jind

11/04/2026

जींद विकास रैली 2026 वीडियो | Krishan Midda का धमाका! BJP रैली का लाइव व्यू 🔥

Total Part 10


11/04/2026

📢 **बड़ा खुलासा: जींद रैली का असली सच!** 📢

क्या आप जानते हैं **जींद रैली** की पर्दे के पीछे की सच्चाई? किसने शराब पी और किसने पिलाई? जनता के बीच क्या बातें हुईं? 🧐

हरियाणा की आवाज़, **हरियाणा रिपोर्ट (Haryana Report)** लेकर आ रहा है एक विशेष ग्राउंड रिपोर्ट! लेकिन यह वीडियो तभी आएगा जब आप अपनी एकता दिखाएंगे।

# # # **🎯 हमारा लक्ष्य (Target):**
अगर अगले **2 दिनों** में आप सभी के सहयोग से:
✅ **10,000** नए सब्सक्राइबर्स जुड़ते हैं।
✅ वीडियो पर **1 लाख** से ज्यादा व्यूज आते हैं।
✅ और **20,000** से ज्यादा शेयर होते हैं।
..तो **15 तारीख** को यह सनसनीखेज वीडियो जारी कर दिया जाएगा! 🎥

#"यह आपका आदेश होगा!"**यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो हम मान लेंगे कि जनता यह सच नहीं देखना चाहती और जनमत का सम्मान करते हुए वीडियो साझा नहीं किया जाएगा।

अगर आप चाहते हैं कि रैली में पहुंचे किसान, फौजी और आम जनता के असली विचार दुनिया के सामने आएं, तो अभी साथ दें!

# # # **कैसे जुड़ें?**
👉 अभी हमारे **YouTube Channel: Haryana Report** को सब्सक्राइब करें।

चैनल Link
https://youtube.com/

👉 इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
**आपका सहयोग ही हमारी ताकत है!** 🤝

कल ( 11-04-2026 ) देखे जींद रैली की सच्चाई बयां करती कुछ वीडियो । क्यों , कैसे , और कौन आए थे जींद की रैली में , कल देखे...
10/04/2026

कल ( 11-04-2026 ) देखे जींद रैली की सच्चाई बयां करती कुछ वीडियो । क्यों , कैसे , और कौन आए थे जींद की रैली में , कल देखे Haryana Report के यूट्यूब चैनल पर (पूर्ण सत्य) देखने के लिए सब्सक्राइब करे ।।

हरियाणा रिपोर्ट – आपकी आवाज़, आपकी पहचान। हरियाणा रिपोर्ट एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहितैषी न्यूज़ चैनल है जो हरि....

https://www.facebook.com/HaryanaReportआप सभी के लिए आपके जिले और प्रदेश की एक बुलंद आवाज हरियाणा रिपोर्ट आज ही follow कर...
08/02/2026

https://www.facebook.com/HaryanaReport

आप सभी के लिए आपके जिले और प्रदेश की एक बुलंद आवाज हरियाणा रिपोर्ट आज ही follow करें।

08/12/2025
17/08/2025

🚨 #जींद से #सनसनीख़ेज़ #खुलासा ! 🚨
की “गंगा” बन गई सीवरेज – #पवन अहलावत का ऑफिस बना #साज़िश का #शिकार!

हरियाणा रिपोर्ट : जींद: राजनीति की पटकथा अब सीधे आम आदमी के दफ़्तर तक पहुँच चुकी है। मामला सीधा-सपाट है—MLA कृष्ण मिड्ढा और पवन अहलावत के बीच चल रही तनातनी अब उस स्तर पर पहुँच चुकी है जहाँ सीवरेज का पानी भी गंगा का दर्जा पा गया। विधायक जी ने खुलेआम कहा कि “यदि किसी के घर दिक़्क़त हो जाए, तो पता नहीं क्या-क्या तोड़ना पड़ जाए”… और इशारा? सीधा पवन अहलावत की तरफ़!

👉 आरोपों की बौछार
पवन अहलावत का कहना है कि बदले की राजनीति में उनके ऑफिस को जान-बूझकर पानी में डुबोया गया। झूठी FIR दर्ज करवाई गई, घर के बाहर अवैध कब्ज़ा करवाया गया, मंडी और मंदिर बनाने की आड़ में परिवार को परेशान करने का खेल रचा गया। इतना ही नहीं—यूनिवर्सिटी की कैंटीन, जो अहलावत ने पूरी ईमानदारी से खुली बोली में ली थी, उसे भी साज़िश के तहत बंद करवा दिया गया।

💰 आर्थिक चोट
कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करवाना, सरकारी ऑफिसो से काम व सरकारी बिल को रोकना, व्यापारिक नुकसान पहुँचाना—ये सब मिलकर पवन अहलावत को आर्थिक रूप से तोड़ने की कोशिश बताई जा रही है।

⚠️ “आवाज़ दबाने की कोशिश”
पवन अहलावत कहते हैं कि—“सच लिखने नहीं देते, ग़लत लिखने के लिए दबाव डालते हैं। जयजयकार करूँ तो चैन मिले, सवाल उठाऊँ तो साज़िशें शुरू हो जाती हैं। यह कैसी राजनीति है? यह तो लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही है।”

🗣️ जनता से अपील
अब सवाल जनता से है—क्या एक व्यक्ति को सच बोलने की कीमत इतनी भारी चुकानी पड़ेगी? क्या राजनीति में विरोध का मतलब सिर्फ़ प्रताड़ना और डराना है?

🗣️ जान का खतरा
यदि पवन अहलावत या उसके पूरे परिवार में से किसी को कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेवार केवल कृष्ण मिड्ढा , उसका परिवार , उसके सहयोगी , जींद यूनिवर्सिटी प्रशासन, तंग करने वाले अधिकारी , साथ ही धमकी देने वाले लोग होंगे जो आज मिड्ढा साहब के इशारे पर काम कर रहे है ।

🔥 जींद में सियासी जंग अब पानी की बाढ़ से भी ज़्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुँच चुकी है।

पवन अहलावत की आवाज़ दबाने की कोशिशें क्या सफल होंगी? या जनता न्याय का बिगुल बजाएगी?

सौजन्य :खबर पंजाब केसरी की वीडियो और दिए बयान के माध्यम से , गुप्त सूत्रों की रिपोर्ट ओर कार्य में आ रही बाधा, पवन अहलावत के स्वयं के अनुभव से ।

आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे चैनल हरियाणा रिपोर्ट को सब्सक्राइब करें । आपका एक सब्सक्रिप्शन हमें और बेहतर समाचार व जानकारी देने की प्रेरणा और सहयोग देगा । "

#हरियाणा_रिपोर्ट #हरियाणारिपोर्ट #रिपोर्ट #हरियाणा Haryana Report

ाल_का_विकास_नहीं_सत्यानाश
#जींद_में_और_नींद_में_कुछ_नहीं_होना
#नेता_नहीं_आपका_बेटा_नहीं_आपका_ठेकेदार_है
#जींद_का_विकास_बेरोजगार_है
#जींद_का_विकास_भूखा_है
#जींद_का_विकास_अशिक्षित_है
#जींद_का_विकास_लाईलाज_है
#हरियाणा_रिपोर्ट Haryana Report
#जींद_का_विकास_असुरक्षित_है
#जींद_का_विकास_असहाय_है

https://youtube.com/shorts/iG7IjCCmeRo?si=GaeMcuYfaOKpugLN

12/08/2025

#कांग्रेस ने जारी की #जिला #अध्यक्षों की सूची, #जींद की कमान #ऋषि पाल #सरपंच के हाथों में

जींद, 12 अगस्त – कांग्रेस पार्टी ने आज जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है, जिसमें जींद जिले की जिम्मेदारी ऋषि पाल सरपंच को सौंपी गई है। ऋषि पाल सरपंच अपने गांव में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, ऋषि पाल सरपंच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाते हैं। उनके नियुक्त होने से जींद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि ऋषि पाल सरपंच के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को लाभ पहुंचाया जाएगा।

04/08/2025

दोस्तों नमस्कार , मुझे 31 जुलाई 2025 को दोपहर 01 बजे से रात 11:30 बजे तक सिटी थाने में रखा गया और उसके बाद छोड़ा गया था अब में सही सलामत हूं ।

उस समय से 2 अगस्त 2025 तक मेरा मोबाइल भी पुलिस ने ले लिया था जो 12:30 PM पर वापस किया ।

धन्यवाद करता हूं INLD का जो कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी थी और जिला प्रधान श्रीमान बिजेंद्र सिंह रेढू भाई का जो थाने में भी साथ थे जब तक में रहा ।

पुलिस का रवैया बहुत ही बढ़िया था भाई मनीष सहारण साहब का खास धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे समझा और समझाया ।

धन्यवाद करना चाहता हूं , सतपाल ब्रह्मचारी जी MP सोनीपत का व धन्यवाद हमारे आदरणीय जय प्रकाश जी MP साहब के जिन्होंने सदन से बाहर आकर मेरी बात सुनी और जब तक में घर नहीं पहुंचा मुझसे संपर्क में रहे और पूरा साथ दिया ।

धन्यवाद करता हूं किसान नेताओं का , खापों का , जितेंद्र छातर का, साथ देने वाले पत्रकारों का , संगठनों का , भाई बिन्दर इंटेल व दलाल साहब , ढंडा साहब , प्रधान नरेंद्र नड्डा का आदि ।

विषय क्या था जिस कारण से विवाद हुआ :

मैने एक पोस्ट डाली थी जिसमें शराब पार्टी होने की बात कही गई थी उस पोस्ट पर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर का फोटो लगाया था। उस पार्टी में न तो मिड्ढा साहब मौजूद थे और न ही उससे उनका कोई संबंध था , मैने एक अन्य चैनल के माध्यम से यह खबर मिली थी उस चैनल ने भी यही खबर मेरे से पहले लगाई थी जिसमें हरियाणा के CM की फोटो लगाकर चलाई थी, जिसमें उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।

में यह स्वीकार करते हुए अपनी पोस्ट में लगाए गए फोटो को वापस लेता हूं । उस पोस्ट पर मिड्ढा साहब का फोटो लगाना गलत था जिसे पंचायत ने भी माना जिसका मैने व अन्य हम सभी ने स्वागत किया ।

पवन अहलावत पर पैसे लेने का झूठा आरोप लगाया था उसे भी पंचायत में माना की वह गलत आरोप लगाया गया था । कभी भी किसी से भी पैसे या अन्य की डिमांड पवन अहलावत द्वारा नहीं की गई ।

साथ ही धन्यवाद करना चाहता हूं मिड्ढा साहब का जिन्होंने FIR को वापस लेते हुए सब कुछ भूल कर पंचायत के फैसले का मान रखा ।

परिवार की जिन्दगी और उनके भविष्य को देखते हुए मैने पंचायत की बात को माना और उसपर फूल चढ़ाए ।

जींद के विकास करने के लिए व जींद की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए मिड्ढा साहब ने सहयोग मांगा और मैने आश्वासन दिया की समस्याओं को वीडियो के माध्यम से आपतक पहुंचता रहूंगा और आप उसे दूर करवाने की कृपया करें ।

में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पत्रकारिता करता हूं , साथ ही शहर की सभी समस्याओं को और अन्य मुद्दों को उठाने का कार्य करता हूं ।

अब हरियाणा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा जी ने FIR वापस ले ली है और हमारा पंचायती समझौता हो गया है ।

पुनः सभी का धन्यवाद जिन्होंने मेरा साथ दिया और जो मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे ।
पुनः कृष्ण मिड्ढा जी व INLD के जिला प्रधान भाई विजेंद्र रेढू जी का धन्यवाद ।

जींद के , #डिप्टी_स्पीकर #कृष्ण_मिड्ढा व
ावत का #पंचायती #समझौता

JusticeForPawanAhlawat

#जस्टिस_फॉर_पवनअहलावत
#हरियाणा_रिपोर्ट

#हरियाणा #डिप्टी #स्पीकर #बीजेपी #हमला #सिस्टम #भ्रष्ट, #अफसर #काम"
#हरियाणा_रिपोर्ट #हरियाणारिपोर्ट #रिपोर्ट #हरियाणा

https://youtu.be/Em9wFbqL9D8

जींद यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का अड्डा बना डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस, रवि भूषण पर गंभीर आरोपकैंटीन के ठेकेदार से माँगे 10...
03/06/2025

जींद यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का अड्डा बना डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस, रवि भूषण पर गंभीर आरोप

कैंटीन के ठेकेदार से माँगे 10 हजार रुपये महीना, कार के टायर डलवाने तक की डिमांड, हर सामान पर कमीशनखोरी का आरोप | भर्ती प्रक्रिया पर भी उठे सवाल

जींद। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU), जींद एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार रवि भूषण पर कई आपत्तिजनक आरोप लगे हैं, जिनमें पद के दुरुपयोग, ठेकेदारों से अवैध वसूली, व्यक्तिगत लाभ के लिए दबाव, और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता शामिल हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कैंटीन के ठेकेदार ने बाकायदा लिखित शिकायत में खुलासा किया है कि रवि भूषण ने उससे हर महीने ₹10,000 की अवैध मांग की थी। यही नहीं, उन्होंने ठेकेदार से अपनी निजी कार के टायर डलवाने तक का दबाव बनाया। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि रवि भूषण हर प्रकार की खरीद और आपूर्ति में कमीशन लेते हैं, जिससे न केवल संस्थान की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों को भी प्रभावित किया जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
रवि भूषण की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति में नियमों की अनदेखी की गई थी और इसमें प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई है। कई कर्मचारी और प्रोफेसर इस संबंध में चर्चा करते रहे हैं, लेकिन खुलकर बोलने से डरते हैं।

जाँच की माँग हुई तेज
कैंटीन ठेकेदार द्वारा लिखित शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी के कुछ आंतरिक लोग और छात्र संगठन इस मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि रवि भूषण अक्सर अपने प्रभाव और धनबल से खुद को बचा ले जाते हैं, जबकि विश्वविद्यालय की गरिमा को लगातार ठेस पहुँच रही है।

प्रोफेसरों की जाँच पर भी सवाल
छात्रों और कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के ही कुछ प्रोफेसरों को जाँच सौंपी जाती है, जो रवि भूषण के करीबी होते हैं या आर्थिक लाभ लेते हैं। ऐसे में निष्पक्ष जाँच संभव नहीं है और रवि भूषण हर बार साफ-सुथरे बच निकलते हैं।

मौन है प्रशासन
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को सब कुछ पता होते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रशासन भी इस भ्रष्टाचार में कहीं न कहीं शामिल है?

अगर समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई तो यह न केवल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करेगा, बल्कि युवाओं के भविष्य पर भी गंभीर असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा विभाग और विजिलेंस विभाग से माँग है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।

जींद यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार का अड्डा बना डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफिस, रवि भूषण पर गंभीर आरोपउपशीर्षक:कैंटीन के ठे...

Address

Jind

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jind City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share