भारतीय सेना - Indian Army

भारतीय सेना - Indian Army भारतीय सेना से प्रेरित

कल देश ने अपने वीर सपूत Captain Aman Singh को खो दिया… उनकी शहादत सिर्फ एक खबर नहीं, पूरे देश का दर्द है। सच में, वही पत...
04/04/2026

कल देश ने अपने वीर सपूत Captain Aman Singh को खो दिया… उनकी शहादत सिर्फ एक खबर नहीं, पूरे देश का दर्द है। सच में, वही पत्थर दिल होगा जो इस बहादुर जवान को श्रद्धांजलि न दे। आइए, उनके बलिदान को दिल से नमन करें और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें। 🙏🇮🇳

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना की एक गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में ...
23/01/2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना की एक गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह के अनुसार, सड़क पर जमी बर्फ के कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन खाई में जा गिरा। सेना के मुताबिक, गाड़ी में कुल 21 जवान सवार थे, जो डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। फिलहाल शहीद और घायल जवानों के गृह राज्यों की जानकारी साझा नहीं की गई है।
खन्नी टॉप क्षेत्र समुद्र तल से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां मौसम तेजी से बदलता है। यहां संकरी सड़कें, तीखे मोड़ और गहरी खाइयां हैं, जिससे बर्फबारी के बाद यह मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है। हादसे के बाद सेना, प्रशासन और राहत एजेंसियों ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।









Address

Near Bus Stand
Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय सेना - Indian Army posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share