04/05/2026
110 मामलों में 130 आरोपी गिरफ्तार
20 लाख 51 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद,
26 बेलजंपर व 19 पीओ तथा 2 मोस्ट वांटेड अपराधी भी किए गए काबू,
पुलिस द्वारा जिला में अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के अतिरिक्त नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर अपराध से अवगत करवाने के लिए जागरूक करने सहित एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन करते हुए अप्रैल माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 110 मामलों में 130 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह दौरान संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 36 मामलों में 47 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 20 लाख 51 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत 17 मामले दर्ज करके 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 42.835 किलोग्राम चूरा पोस्त, 360.502 किलोग्राम डोडा पोस्त, 7.150 किलोग्राम गांजा, 180 ग्राम अफीम, 15 किलो 130 ग्राम अफीम पौधे, 421 ग्राम चरस तथा 29.181 ग्राम हैरोइन सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। अप्रैल माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 52 मामलों में 54 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 363 बोतल देशी, 830 बोतल हथकढी शराब तथा करीब 4 हजार लीटर लाहण बरामद हुआ। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 4 अवैध देसी पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के 3 मामलो में 3 आरोपियों को काबू करके 7720 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अप्रैल माह दौरान पुलिस द्वारा 26 बेल जंपर व 19 पी.ओ. आरोपी तथा 2 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी काबू किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को नही बीगडने दिया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।