Kaithal BAG News

Kaithal BAG News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kaithal BAG News, Social Media Agency, Kaithal.
(5)

कैथल शहर, गांव और देहात की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले...
🏙️ कैथल की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दे
🌾 गांव-देहात की जमीनी रिपोर्ट
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ और जनहित की खबरें
🎥 वीडियो रिपोर्ट और ग्राउंड कवरेज

आपकी आवाज़, आपका प्लेटफॉर्म
- Kaithal BAG News

कैथल शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने वाली सरकारी बसें पिछले करीब 10 दिनों से शहर के बीचों-बीच से होकर नहीं गु...
23/05/2026

कैथल शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने वाली सरकारी बसें पिछले करीब 10 दिनों से शहर के बीचों-बीच से होकर नहीं गुजर रही हैं। इसके चलते जिले के अलग-अलग गांवों से पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को कैथल बस स्टैंड से अपने कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ रहा है, वहीं समय की बर्बादी भी झेलनी पड़ रही है।

कैलरम, बालू और चौशाला गांव की छात्राएं ईशा, कोमल और स्माइल ने बताया कि वे प्रतिदिन कैथल शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने आती हैं। सरकार द्वारा बस पास सुविधा दिए जाने के बावजूद उन्हें बस स्टैंड से कॉलेज तक पहुंचने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। छात्राओं ने बताया कि पहले सरकारी बसें शहर के बीच से होकर गुजरती थीं, जिससे उन्हें काफी सुविधा रहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रूट बदलने के कारण उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

अपनी मांगों को लेकर छात्राएं वीरवार को कैथल लघु सचिवालय पहुंचीं और एसपी व एडीसी से मुलाकात कर समस्या रखी। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की थी कि सरकारी बसों को दोबारा पुराने रूट से चलाया जाए ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके। छात्राओं का कहना है कि अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया था।

हालांकि शुक्रवार को भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। छात्राओं की बसें शहर के बाहर वाले मार्ग से होकर ही कैथल बस स्टैंड पहुंचीं। इस संबंध में जब कैथल डिपो के जनरल मैनेजर कमलजीत चहल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रोडवेज विभाग छात्राओं को शहर के अंदर से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से लिखित निर्देश मिलने तक बसों का संचालन पुराने रूट से नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि शहर के अंदर से बसें चलाने पर कई बार ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान कर दिए जाते हैं, जिससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण मजबूरी में बसों को शहर के बाहरी मार्ग से चलाना पड़ रहा है।

अब विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं ने सोमवार को दोबारा जिला उपायुक्त और एडीसी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाने का निर्णय लिया है।

#कैथल #हरियाणा #कैथल_न्यूज #रोडवेज #छात्राएं ेवा #शिक्षा

23/05/2026

चौशाला और वजीर नगर में बेटियों को बचाने का संघर्ष

23/05/2026

शहर के अंदर सरकारी बसों की एंट्री बंद
- कॉलेज की छात्राएं परेशान

हरियाणा के कैथल के युवकों की उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्...
23/05/2026

हरियाणा के कैथल के युवकों की उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्वस्त्र कर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अन्य लोगों संग मिलकर कैथल के युवकों को बुरी तरह लात घूंसों से पीटा था। कपड़े फाड़कर नंगा कर बाजार में घुमाया था।

इस संबंध में एसपी देहात ऋषिकेश जया बलूनी ने पत्रकार वार्ता की है। उन्होंने बताया है कि युवकों को पीटना सही नहीं था। अगर कोई बात थी, तो पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है।

इस मामले में कैथल के सतबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 20 मई को वह अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। वहां पर एक महिला ने उनकी गाड़ी रोकी, जिसके साथ एक बच्ची भी थी। दोनों की बहस होने लगी और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। दोनों पक्षों की बात हो रही थी कि तभी कुछ लोगों ने इन युवकों से मारपीट शुरू कर दी।

एसपी के मुताबिक, युवकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जानलेवा हमले की कोशिश की गई। इनकी गाड़ी भी तोड़ दी। वहां पर जो महिला थी, उसने 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों को छुड़वाया। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कुछ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

एसपी के मुताबिक, कैथल के सतबीर सिंह की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी, सोशल मीडियो से मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों ऋषिकेश निवासी अशोक थापा और नरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो में कुछ लोगों को संलिप्तता भी दिखाई दे रही है, जिनकी पहचान की जा रही है।

कैथल के सतीश कुमार के मुताबिक, 20 मई को वह अपने दोस्त सतबीर के साथ ऋषिकेश घूमने गए थे। बुधवार शाम वेन्यू गाड़ी (HR08AL9398) में सवार काली के ढाल के पास पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने अपनी मां के साथ आई एक 8 वर्षीय लड़की की तरफ कुछ इशारे किए। इसी दौरान भीड़ ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। वेन्यू कार पर पथराव किया। पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। फिर दोनों को गाड़ी से बाहर घसीट लिया। उसके बाद शर्ट उतारकर पीटने लगे।

सतीश कुमार के मुताबिक, भीड़ ने दोनों युवकों के कपड़े उतारकर सड़क पर नंगा कर घुमाया। भीड़ को बढ़ता देख महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आईडीपीएल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पर्यटकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि HR नंबर की गाड़ी देखकर हमें टारगेट किया गया था। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे किसी नाबालिग को परेशानी हो। हमने ऋषिकेश पुलिस को शिकायत दी है। अब उत्तराखंड में हरियाणा के टूरिस्टों को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं लड़की की मां ने एक वायरल वीडियो के माध्यम से बताया था कि गाड़ी में सवार युवकों ने उसकी बेटी को कुछ इशारा किया था। इस पर महिला ने गाड़ी रुकवाई। उनकी बातचीत के दौरान ही लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

एसपी ने कहा कि मामले में मुख्य बात यह है कि जिस प्रकार भीड़ में शामिल लोगों ने युवकों से मारपीट की, वह उचित नहीं है। अगर कोई छेड़खानी जैसी घटना थी, तो पहले पुलिस को बताना चाहिए था। कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

23/05/2026

युवाओं को रोजगार की राह दिखा रही बालू गांव की Music Academy

23/05/2026

"एलिवेटेड ट्रैक को लेकर कैथल BJP का कोई साथ नहीं मिला...

22/05/2026

कैथल के दो गांवों में बेटियों का संकट

22/05/2026

कैथल में नवीन बुक डिपो पर छापेमारी में मिली 483 नकली NCERT किताबें

22/05/2026

खड़ालवा मंदिर में डकैती की साजिश को Kaithal Police ने नाकाम किया

22/05/2026

कैथल में एलिवेटेड ट्रैक की मांग को लेकर DC से मिले शहरवासी

22/05/2026

एलिवेटेड ट्रैक की मांग को लेकर नगर सुधार समिति सड़कों पर - LIVE

Address

Kaithal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaithal BAG News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share