KTL News

KTL News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KTL News, Social Media Agency, Kaithal.

*थाना चीका पुलिस द्वारा प्लॉट खरीदने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी काबू*कैथल, 29 अप्रैल ( ) आमजन से धोखाधड़ी क...
29/04/2026

*थाना चीका पुलिस द्वारा प्लॉट खरीदने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी काबू*

कैथल, 29 अप्रैल ( ) आमजन से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश अनुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही चीका क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी शंकर गर्ग कि शिकायत अनुसार वह अपनी पत्नी रिम्पी के नाम अमर सिटी, चीका में 5 मरले का प्लॉट खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात विजय कुमार से हुई, जिसने उचित दाम पर प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। विजय कुमार ने परमिंदर कौर का प्लॉट दिखाकर सौदा तय कराया। 23 जनवरी 2025 को दोनों पक्ष तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां स्टांप पेपर और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाई गई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही। बाद में 24 जनवरी 2025 को इकरारनामा तैयार कर 28 फरवरी 2025 तक रजिस्ट्री करने की बात तय की गई। इस दौरान उसने आरोपियों को 6 लाख रुपए नकद बतौर बयाना दे दिए जांच में सामने आया कि संबंधित प्लॉट पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन मामले से जुड़ा हुआ था। जोकि नवंबर 2024 में यह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड हो चुका था और उसका इंतकाल भी दर्ज हो चुका था। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में थाना चीका एसएचओ एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड नं 3 चीका निवासी विजय कुमार व गांव रामनगर भूना निवासी भोलाराम को काबु कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

कैथल वालो बताओ करनाल रोड पर ओवर ब्रिज बनना चाहिए तो लाइक कीजिए अगर नहीं बनना चाहते तो कमेंट कीजिए।
29/04/2026

कैथल वालो बताओ करनाल रोड पर ओवर ब्रिज बनना चाहिए तो लाइक कीजिए अगर नहीं बनना चाहते तो कमेंट कीजिए।

*थाना कलायत पुलिस द्वारा चोरी के 2 अलग अलग मामलों में 4 आरोपी काबू*कैथल, 29 अप्रैल ( ) चोरी की वारदात करने वाले अपराधियो...
29/04/2026

*थाना कलायत पुलिस द्वारा चोरी के 2 अलग अलग मामलों में 4 आरोपी काबू*

कैथल, 29 अप्रैल ( ) चोरी की वारदात करने वाले अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत कलायत क्षेत्र में चोरी करने के 2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी तरसेम कुमार की शिकायत अनुसार वह एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। 25 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह अपने परिवार सहित गांव सलेमपुर ब्राह्मणा जिला पटियाला पंजाब में आयोजित जागरण में शामिल होने गए थे। अगले दिन सुबह जब उसकी पत्नी घर की सफाई करने के लिए पिछले कमरे की ओर गई तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें पेटी में रखे गत्ते के डिब्बे से मंगलसूत्र, चैन सेट, सोने की बालियां, दो लेडीज अंगूठियां, सोने के टॉप्स, चांदी की पाजेब, चांदी की गले की चैन तथा चांदी का सिक्का अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में थाना कलायत पुलिस प्रभारी एसआई सुभाष चंद्र की अगुवाई में एएसआई सुखदेव की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव कैलरम निवासी संदीप व सोनू उर्फ सन्नी को काबु कर लिया गया। उक्त मामले आरोपी संदीप व सोनू के कब्जे से चोरीशुदा एक सोने का चैन सेट, 2 मनके व एक अंगूठी बरामद कर ली गई। दुसरे मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कमालपुर डेरा में रह रहे बाबा राजगिरी की शिकायत अनुसार 28 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे 2 लड़के डेरा में आए और गेहूं का कट्टा चोरी करके ले जाने लगे। जिनको मैंने व बलवान सिंह ने दोनों लड़को को मौके पर ही काबु कर लिया गया। जिनकी पहचान गांव बालू निवासी जयदेव व संदीप के रूप में हुई। जिस बारे थाना कलायत में सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे थाना कलायत पुलिस के एसआई विजय कुमार की टीम द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को काबु कर लिया गया। सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। # # # #

श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने अपने समर्थकों के साथ बीजेp ज्वाइन करी इस मौके पर प्रदेश क...
29/04/2026

श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने अपने समर्थकों के साथ बीजेp ज्वाइन करी इस मौके पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ओर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली जी ने पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया इस मौके पर प्रधान मनोज सिंगला ने कहा कि वो पूरी लगन मेहनत से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे

*कैथल में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी के नेतृत्व में भाजपा का लगातार कुनबा बढ़ रहा है। उसी क्रम में कलायत और कैथल के कई नेत...
29/04/2026

*कैथल में जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी के नेतृत्व में भाजपा का लगातार कुनबा बढ़ रहा है। उसी क्रम में कलायत और कैथल के कई नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन की।

अखिलेश यादव का पुतला फूंक रही थी भाजपा नेत्री मुंह झुलस गया अखिलेश पहुंचे पता लेने    #वायरल
29/04/2026

अखिलेश यादव का पुतला फूंक रही थी भाजपा नेत्री मुंह झुलस गया अखिलेश पहुंचे पता लेने #वायरल

28/04/2026

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में स्कूल के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता इनाम #यूनिट हेड रोहित मेहता

28/04/2026

राहुल गांधी का पुतला फूका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लाइव।

आज सदन में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के किसी भी लाभार्थी परिवार का BPL कार्ड निरस्त नहीं ...
27/04/2026

आज सदन में यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के किसी भी लाभार्थी परिवार का BPL कार्ड निरस्त नहीं किया जाएगा।

कैथल में विकास कार्यों को गति दे रहे कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड 4, सुभाष नगर, गली...
27/04/2026

कैथल में विकास कार्यों को गति दे रहे कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड 4, सुभाष नगर, गली न. 0 में नवनिर्मित पेवर ब्लॉक गली का किया उद्घाटन

कैथल, 27 अप्रैल 2026
कैथल विधानसभा से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने वार्ड नंबर 4, सुभाष नगर, गली न. 0 में नवनिर्मित पेवर ब्लॉक गली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद महेश गोगिया और क्षेत्र के वार्डवासियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और पार्षद महेश गोगिया ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का अभिनंदन किया और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल हलके के गांवों व प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मैं कैथल हल्के के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

पार्षद महेश गोगिया ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद आदित्य सुरजेवाला कैथल हल्के में विकास कार्य करवा रहे हैं। यह उनकी जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस नवनिर्मित पेवर ब्लॉक गली से वार्डवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही आसान हो जाएगी।

युवा व सबसे लोकप्रिय विधायक आदित्य सुरजेवाला लगातार क्षेत्र के विकास पर फोकस कर रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला अभी तक गांव जसवंती, बलवंती, खुराना, फ़्रांसवाला, सांगन, दुंधरेहडी, जगदीशपुरा व कैथल शहर में वार्ड 21, वार्ड 11, वार्ड 13, वार्ड 5, वार्ड 3 में भी करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करवा चुके हैं। वार्ड 4, सुभाष नगर में यह कार्य उनके सक्रिय प्रयासों का नतीजा बताया जा रहा है। वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद महेश गोगिया, रामकुमार चहल, सतप्रकाश शर्मा सुरजाखेड़ा, भूषण शर्मा, अन्नपूर्णा शर्मा, कमला वर्मा, सुशीला बंसल, राजीव धीमान, परमवीर मलिक, रुपिन्द्र लक्की, राजिन्द्र, विक्की वर्मा, प्रदीप कुंडू सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

*ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.39 लाख रुपये की ठगी*  ‌                                                ऑस्ट्रेलिया भेजने...
27/04/2026

*ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.39 लाख रुपये की ठगी* ‌ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.39 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन सैल द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 27 अप्रैल ( ) विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के एक मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गढौलिया फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी कमलजीत सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव बोपुर निवासी गुरजीत कौर की शिकायत अनुसार वह जीएनएम नर्सिंग पास है तथा विदेश (ऑस्ट्रेलिया) स्टडी वीजा पर जाने की इच्छुक थी। उसकी एक सहेली के माध्यम से उसका संपर्क मोहाली स्थित “बाज इंटरनेशनल” नामक इमिग्रेशन कंपनी से हुआ। आरोपी कमलजीत सिंह व प्रियंका शर्मा ने उसे स्टडी बेस पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया और इसके लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। मई 2024 में शिकायतकर्ता अपने परिजन के साथ मोहाली स्थित कार्यालय गई, जहां आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर उसके शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग समय पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कहने पर विभिन्न तिथियों में कुल 7,39,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी कमलजीत सिंह 20 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता के घर आया और स्टडी वीजा की कॉपी दिखाकर विश्वास में लेते हुए 10 लाख रुपये नकद ले गया। बाद में आरोपी ने फ्लाइट टिकट भी दिखाई, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों की जांच करवाई तो वीजा, टिकट व अन्य कागजात फर्जी पाए गए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने, मानव तस्करों को बेचने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाद में पंचायत के दबाव में आरोपी ने पैसे लौटाने के लिए दो चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए। उक्त शिकायत पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। # # # #

27/04/2026

गांव जगदीशपुर में ब्लॉक की गली का निर्माण करवाया आदित्य सुरजेवाला

Address

Kaithal
136027

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KTL News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share