Nation Breaking

Nation Breaking मैं निष्पक्ष पत्रकारिकता को चुनता हूं
गोदी मीडिया का बहिष्कार करता हूं
कीमत कुछ भी चुकानी पड़े।
देश सर्वप्रथम समाज सेवा और प्रेम भाव

31/08/2026

जातिवाद की भेंट चढ़ा एक बिजली विभाग का बड़ा दलित अधिकारी ।आज रिटायरमेंट के दिन किया सुसाइड।

31/08/2026

सफाई कर्मचारियों ने क्यों फूँका मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला।

महापौर ने किया संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का अभिनंदन, सांगठनिक मजबूती और जनसेवा पर मंथन• महापौर बोलीं—वरिष्ठ नेतृत्व ...
31/08/2026

महापौर ने किया संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का अभिनंदन, सांगठनिक मजबूती और जनसेवा पर मंथन

• महापौर बोलीं—वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में भरता है नई ऊर्जा, सेवा के संकल्प को मिलती है मजबूती

• फणींद्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर किया मार्गदर्शन, भावी गतिविधियों पर विमर्श

करनाल। भाजपा संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने को लेकर पार्टी नेताओं के बीच संवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को चौधरी कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने भी संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का अभिनंदन किया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि फणींद्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन और सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने में वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति में संगठन की मजबूती के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव सर्वोपरि है।
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ। संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि संगठन की शक्ति, सेवा का संकल्प और राष्ट्रहित की भावना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने के साथ उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

मार्गदर्शन के लिए आभार
भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का करनाल आगमन एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आत्मीय संवाद से संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह और मजबूत होता है।

31/08/2026

🚨 नीलोखेड़ी रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा!
ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग व्यक्ति, मौके पर मचा हड़कंप। क्या हुआ था? देखिए पूरी खबर।

हरियाणा के पत्रकारों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करे सरकार : संजय राठीचंडीगढ़, 30 अगस्त। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट...
30/08/2026

हरियाणा के पत्रकारों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करे सरकार : संजय राठी

चंडीगढ़, 30 अगस्त। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने हरियाणा सरकार से प्रदेश के पत्रकारों की लंबे समय से लंबित मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में दिन-रात जनहित के मुद्दों को सरकार और समाज के सामने उठाते हैं, लेकिन स्वयं पत्रकारों की अनेक बुनियादी समस्याएं वर्षों से लंबित हैं।

संजय राठी ने कहा कि हरियाणा में पत्रकारों की मान्यता समिति पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से अस्तित्व में नहीं है। इसके कारण पत्रकारों को मान्यता, नवीनीकरण और अन्य सुविधाओं से जुड़े मामलों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को बिना किसी और विलंब के प्रभावी और नियमित पत्रकार मान्यता समिति का गठन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा किए जाने के बावजूद पत्रकारों को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस सुविधा को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए तथा मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने राज्य के विश्राम गृहों में कमरा आरक्षित कराने की समस्या का भी उल्लेख किया। संजय राठी ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सरकारी विश्राम गृहों में कमरे की बुकिंग के दौरान कई बार अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकार को पत्रकारों के लिए सरल, पारदर्शी और प्राथमिकता आधारित आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा आज एक गंभीर विषय है। समाचार संकलन और जनहित के मुद्दों को उठाते समय पत्रकारों को कई बार धमकियों और दबाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने पत्रकारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा, समूह दुर्घटना बीमा, सम्मानजनक पेंशन, पत्रकार कल्याण कोष को मजबूत करने तथा पत्रकारों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

संजय राठी ने कहा कि सरकार को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक बुलाकर सभी लंबित मामलों पर समयबद्ध निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सुविधाएं देना किसी पर उपकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करेगी और प्रदेश के पत्रकारों को घोषित सुविधाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करेगी।

संजय राठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स

मोदी जी पूरे देश का लोन भी 1% लेकर खत्म कर दो जैसे Zee न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा का कर दिया। जनता कहती हैं।
30/08/2026

मोदी जी पूरे देश का लोन भी 1% लेकर खत्म कर दो जैसे Zee न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा का कर दिया। जनता कहती हैं।

*सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दे राज्य सरकार – दुष्यंत चौटाला* *फ्रीडम ऑफ स्पीच को खत्म करने पर ...
29/08/2026

*सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दे राज्य सरकार – दुष्यंत चौटाला*

*फ्रीडम ऑफ स्पीच को खत्म करने पर आमादा है भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला*

*चंडीगढ़, 29 अगस्त।* हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बार मानसून के कमजोर पड़ने और नहरों के माध्यम पर्याप्त सिंचाई का पानी न मिलने के कारण प्रदेश में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सूखाग्रस्त घोषित करके राज्य आपदा प्रबंधन फंड के माध्यम से प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके। शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ऐलनाबाद हलके के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की सबसे बड़ी ताकत फ्रीडम ऑफ स्पीच को त्रस्त कर दिया है। सरकार जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ जनता की भी आवाज को दबा रही है। भाजपा सरकार चर्चा करने की बजाय विषयों को भटकाने की नीति अपनाती है, लेकिन देश का युवा मैदान में उतरकर अपने हक की बात उठाना जानता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उन्हें नेम करके सदन से बाहर भिजवा रही है ताकि वास्तविक मुद्दों पर जवाब न दिया जा सके।

भाजपा शासित राज्यों के खराब हालातों के बारे में बताते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्कूलों में अभिभावकों की बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है ताकि शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर न किया जा सके। दुष्यंत ने सवाल किया कि क्या जनता के टैक्स से बनने और चलने वाले स्कूलों का हाल जानने का अधिकार जनता के पास नहीं है ? उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग जाग चुका है, जो शासन यह कहता था कि उनके यहां इस्तीफे नहीं होते, युवाओं ने वह काम भी कर दिखाया। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद देश में तेल के दामों में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की गई है जिसके चलते देशवासियों की जेबों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग अब भाजपा से मुक्ति चाहते है और बदलाव चाहते हैं। प्रदेश में कांग्रेस के हालात किसी से छिपे नहीं हैं क्योंकि उसमें फूट पड़ी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन की ओर से अनेक शर्तें लगाकर गरीबों के पीले राशन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार की खराब नीतियों का ही परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में पटवारी और सफाई कर्मी भी हड़ताल पर हैं।

🔥 “महंगाई डायन खाए जात है…”चाय में चीनी महंगी, तड़के में प्याज महंगा…अब आम आदमी सोचे—चाय मीठी करे या सब्जी का स्वाद बचाए...
29/08/2026

🔥 “महंगाई डायन खाए जात है…”
चाय में चीनी महंगी, तड़के में प्याज महंगा…
अब आम आदमी सोचे—चाय मीठी करे या सब्जी का स्वाद बचाए? 😄
🍵 चीनी ने चाय की मिठास बिगाड़ी,
🧅 प्याज ने तड़के का स्वाद!
महंगाई डायन सच में खाई जावत है! 😂
#महंगाई #चीनी #प्याज #आमआदमी #महंगाईडायन #व्यंग्य

29/08/2026

🦚 करनाल में 5 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव! 🦚
इस्कॉन करनाल का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव अनमोल गार्डन, सेक्टर-5 में होगा। भजन संध्या, कथा, कलश अभिषेक, महाआरती, रॉक बैंड कीर्तन और भंडारा प्रसाद रहेगा।
📍 5 सितंबर | अनमोल गार्डन, सेक्टर-5, करनाल
🙏 परिवार सहित जरूर पहुंचें और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लें।
#जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #नंदोत्सव #करनाल

29/08/2026

Address

Sector 4
Karnal
132001

Telephone

+919350390906

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nation Breaking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nation Breaking:

Shortcuts

Share