J.k khabar

J.k khabar J.k. Khabar

all relevant news here
thanks for your support guys
सबसे भरोसेमंद

नङाना-तरावड़ी रॉड पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पर पड़े सरियों से बिगड़ा संतुलन, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत...
24/05/2026

नङाना-तरावड़ी रॉड पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पर पड़े सरियों से बिगड़ा संतुलन, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

तरावड़ी(जोगिंद्र चौहान)नडाना-तरावड़ी रोड पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सड़क पर पड़े लोहे के सरियों के कारण हुआ, जिससे साइकिल सवार का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।मृतक की पहचान गांव काछवा स्थित राय फार्म निवासी 42 वर्षीय रिंका के रूप में हुई है। बताया गया है कि रिंका एक राइस मिल में कार्य करता था और अविवाहित था। शनिवार देर रात वह साइकिल पर सवार होकर तरावड़ी से नडाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे दुकानों के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर लोहे के सरिये पड़े हुए थे। सरियों से बचने के प्रयास में उसकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रिंका सड़क पर गिरा, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सब-इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्चरी भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।राहगीर इंदर सिंह ने बताया कि सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था और सरियों को काटने के लिए उन्हें सड़क पर ही रखा गया था। उन्हीं सरियों की वजह से यह हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि रिंका परिवार का बड़ा बेटा था, जबकि उसके छोटे भाई की भी दो वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब दूसरे बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गई है।

23/05/2026

ट्रैन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत ,घर से झगड़े के बाद निकला था युवक।






ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौतघर में विवाद के बाद निकला था युवक, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शवनीलोखेड़ी, (जोगिंद्र च...
23/05/2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
घर में विवाद के बाद निकला था युवक, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

नीलोखेड़ी, (जोगिंद्र चौहान)। नीलोखेड़ी में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महात्मा गांधी बस्ती निवासी प्रवीन कुमार (23) के रूप में हुई है। वह पुट्टी-लिपाई का काम करता था और शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे का पिता भी था।जानकारी के अनुसार, रात के समय घर में किसी बात को लेकर प्रवीन का परिजनों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।सुबह परिजनों को सूचना मिली कि प्रवीन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही Government Railway Police (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

23/05/2026

तरावड़ी के रास-बसेरा स्थित कंफर्ट इन होटल में केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar ने तखाना खालसा के लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता की आवाज सीधे मंत्री तक पहुंची, जिससे लोगों में उम्मीद और विश्वास बढ़ा 🇮🇳🙏

#मनोहरलालखट्टर #जनसमस्या #हरियाणा

521 बासमती चावल के निर्माता पंकज गोयल  प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी से परिवार सहित मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद ...
23/05/2026

521 बासमती चावल के निर्माता पंकज गोयल प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी से परिवार सहित मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। परिवार ने पंडित जी का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। 🙏

21/05/2026

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल ❤️
तरावड़ी बिजली बोर्ड परिसर में भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी, सेठ पन्ना लाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से लगाया गया शीतल जल सेवा हेतु वाटर कूलर।
अब राहगीरों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को तपती गर्मी में मिलेगा ठंडे पानी का सहारा। ☀️💧

समाजसेवा की इस अनोखी पहल ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच सेवा की हो तो छोटी पहल भी हजारों लोगों को राहत पहुंचा सकती है।
जनहित में किए गए ऐसे कार्य समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का काम करते हैं। 🙏

20/05/2026

P.M. मोदी ने P.M. मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की।






19/05/2026

सांसद हेमा मालिनी ने किया के-ऑटो से सफर।





19/05/2026

करनाल में कथा कार्यक्रम बना अखाड़ा! 😮
पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान VIP पास को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी लाठी-डंडों तक पहुंच गई, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पास वितरण में गड़बड़ी और लाखों रुपये के गबन के आरोपों ने पूरे मामले को और गरमा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या धार्मिक आयोजनों में VIP संस्कृति विवाद की वजह बनती जा रही है? 🤔

18/05/2026

जब एम.एस. धोनी बस पर चढ़ रहे थे।तो फेन्स ने मचाया धोनी -धोनी का शोर।







18/05/2026

“सड़क पर नमाज” को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले — नियमों का पालन जरूरी, नहीं तो सरकार अपनाएगी सख्त कदम। बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज।

Address

Taraori(Karnal)
Karnal
132116

Telephone

+919896836896

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when J.k khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to J.k khabar:

Share