Rajasthani besan

Rajasthani besan Rajasthani Is Committed For 100%Pure & Natural ChanaDal Besan.Undoubtedly The Best Quality Brand In Besan.Perfect For Any Mouthwatering Besan Based Dishes.

09/09/2020

क्या आज देश में सबसे महत्वपूर्ण समस्या SSR मर्डर केस ही है या देश का मिडीया सबको गुमराह कर रहा है ।

(यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिः भवति भारत, अभि-उत्थानम् अधर्मस्य तदा आत्मानं सृजामि अहम् । परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुस्...
12/08/2020

(यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिः भवति भारत, अभि-उत्थानम् अधर्मस्य तदा आत्मानं सृजामि अहम् । परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुस्-कृताम्, धर्म-संस्थापन-अर्थाय सम्भवामि युगे युगे ।) ...
अर्थात: जब जब भी धर्म का विनाश हुआ, अधर्म का उत्थान हुआ, तब तब मैंने खुद का सृजन किया, साधुओं के उद्धार और बुरे कर्म करने वालो के संहार के लिए, धर्म की स्थापना के प्रयोजन से, मै हर युग में, युग युग में जनम लेता रहूँगा।

जानें दो दिन जन्माष्टमी मनाने को लेकर क्यों है उलझन———————————————————-कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर इस साल भी दो मत...
11/08/2020

जानें दो दिन जन्माष्टमी मनाने को लेकर क्यों है उलझन
———————————————————-

कृष्ण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर इस साल भी दो मत हैं. ज्यादातर पंचांगों में 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी है, लेकिन ऋषिकेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाने की तैयारी है. वहीं, जगन्नाथपुरी में 11 अगस्त की रात को कृष्ण जन्म होगा. वहीं, काशी और उज्जैन जैसे शैव शहरों में भी 11 को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी. कृष्ण जन्म की तिथि और नक्षत्र एक साथ नहीं मिल रहे.

11 अगस्त को अष्टमी तिथि सूर्योदय के बाद लगेगी, लेकिन पूरे दिन और रात में रहेगी. भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस साल जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण की तिथि और जन्म नक्षत्र का संयोग नहीं बन रहा है. इस बार 11 अगस्त, मंगलवार को अष्टमी तिथि पूरे दिन और रातभर रहेगी, इसलिए जगन्नाथपुरी में 11 अगस्त यानि कल अष्टमी तिथि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

फ़िल्म में काम करने वाले सिर्फ़ कलाकार हैं हीरो नहीं
06/08/2020

फ़िल्म में काम करने वाले सिर्फ़ कलाकार हैं हीरो नहीं

02/08/2020
राजा बलि और लक्ष्मी मां ने शुरू की भाई-बहन की राखीराजा बली बहुत दानी राजा थे और भगवान विष्णु के अनन्य भक्त भी थे। एक बार...
02/08/2020

राजा बलि और लक्ष्मी मां ने शुरू की भाई-बहन की राखी

राजा बली बहुत दानी राजा थे और भगवान विष्णु के अनन्य भक्त भी थे। एक बार उन्होंने यज्ञ का आयोजन किया। इसी दौरान उनकी परीक्षा लेने के लिए भगवान विष्णु वामनावतार लेकर आए और दान में राजा बलि से तीन पग भूमि देने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने दो पग में ही पूरी पृथ्वी और आकाश नाप लिया। इस पर राजा बलि समझ गए कि भगवान उनकी परीक्षा ले रहे हैं। तीसरे पग के लिए उन्होंने भगवान का पग अपने सिर पर रखवा लिया। फिर उन्होंने भगवान से याचना की कि अब तो मेरा सबकुछ चला ही गया है, प्रभु आप मेरी विनती स्वीकारें और मेरे साथ पाताल में चलकर रहें। भगवान ने भक्त की बात मान ली और बैकुंठ छोड़कर पाताल चले गए। उधर देवी लक्ष्मी परेशान हो गईं। फिर उन्होंने लीला रची और गरीब महिला बनकर राजा बलि के सामने पहुंचीं और राजा बलि को राखी बांधी। बलि ने कहा कि मेरे पास तो आपको देने के लिए कुछ भी नहीं हैं, इस पर देवी लक्ष्मी अपने रूप में आ गईं और बोलीं कि आपके पास तो साक्षात भगवान हैं, मुझे वही चाहिए मैं उन्हें ही लेने आई हूं। इस पर बलि ने भगवान विष्णु को माता लक्ष्मी के साथ जाने दिया। जाते समय भगवान विष्णु ने राजा बलि को वरदान दिया कि वह हर साल चार महीने पाताल में ही निवास करेंगे। यह चार महीना चर्तुमास के रूप में जाना जाता है जो देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठानी एकादशी तक होता है।

अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम मसऊदी, इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र ...
27/07/2020

अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम मसऊदी, इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे।

जन्म: 15 अक्तूबर 1931, रामेश्वरम शहर
मृत्यु: 27 जुलाई 2015, शिलांग
पूर्ण नाम: Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam
शिक्षा: मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, अन्ना युनिवर्सिटी (1955–1960)

"अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।" - अब्दुल कलाम जी कुछ इसी तरह के विचार भारत रत्न अब्दुल कला...
27/07/2020

"अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।" - अब्दुल कलाम जी कुछ इसी तरह के विचार भारत रत्न अब्दुल कलाम जी ने हमसे साझा किए उन्होंने हमें खुली आंखों से स्वप्न देखने का सुझाव दिया ।
कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् - शत् नमन। आपका अतुल्य योगदान, आपकी स्मृति हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन करते है नतमस्तक है हमऋणी है हमजय हिंद जय जवान
26/07/2020

कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन करते है
नतमस्तक है हम
ऋणी है हम
जय हिंद जय जवान

🌹आओ सखी तीज मनाए🌹आओ सखी इस बार कुछ खास तीज मनाए।कर बाबुल को याद एक सुन्दर पौध लगाए।बैठकर निज घर पर ही सबका मंगल गाए।आओ स...
22/07/2020

🌹आओ सखी तीज मनाए🌹
आओ सखी इस बार कुछ खास तीज मनाए।
कर बाबुल को याद एक सुन्दर पौध लगाए।
बैठकर निज घर पर ही सबका मंगल गाए।
आओ सखी इस बार कुछ खास तीज मनाए।
हाथों में लगाकर मेंहदीं अपने
माँ की सुगन्ध उसमें पाएँ।
भर नैनों में नीर उनकी यादों में खो जाएँ।
आओ सखी इस बार कुछ खास तीज हम मनाएँ।
कर के भैया को याद हम कुशल उसकी मनाएँ।
आना है भैया तुमको जीवन भर ऐसा हम समझाएँ।
आओ सखी इस बार तीज कुछ खास मनाएँ
न भेजो माँ घेवर ,गुजिया,मेंहदी सिंदारा इस बार,
बस मंगलकामना ही भेजो।
बना रहे सौभाग्य हमारा बस
कामना इसकी ही सदा करना।
आओ सखी इस बार कुछ खास अंदाज में ही तीज मनाना।
झूले के पेंगों का मन करे तो
साजन से बातें करना,
ऊँची पेंगों के लिए प्यार की पेंग बढ़ाना।
इस बार सखी कुछ खास अंदाज में तीज मनाना।
सुख-दुख जीवन के दो पक्ष होते
सदा एक सा नहीं जीवन चलता,
आज अगर मिल रहा है सासूमाँ का प्यार तो
अगले बरस माँ से लाड़ करना।
कुछ दिनों की ही बात है,पलक झपकते बीत जाएगा यह
कोरोना का काल भी ।अगले बरस जाकर मायके,सखियों संग खूब झूले की पेंग बढ़ाना।
पर सखी इस बरस कुछ खास अंदाज़ में ही तीज मनाना ।रहे सुरक्षित अपना मायका व ससुराल इसका ध्यान तुम रखना।फिर तो बरसोंबरस तीज का परब
सब सखियों संग मिलकर ही मनाना।
तीज की शुभकामनI

21/07/2020

This video can help us in keeping ourselves safe

Address

Moradabad Road
Kashipur
244713

Telephone

919837059298

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthani besan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share