Umeed Ki Kiran

Directions

Umeed Ki Kiran Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Umeed Ki Kiran, Social Media Agency, केंद्रीय विद्यालय न. 1 कालोनी, राजस्थान, Jodhpur.

जोधपुर सालावास रोजाना हो रहे एक्सीडेंट प्रशासन लापरवाही बर्तन रहा है पिछले दो साल से एक तरफा चल रहा है ट्रेफिक है बड़ी व...
02/10/2026

जोधपुर सालावास रोजाना हो रहे एक्सीडेंट प्रशासन लापरवाही बर्तन रहा है पिछले दो साल से एक तरफा चल रहा है ट्रेफिक है बड़ी वजह भैरव नाले का निर्माण ले डुब दस से ज्यादा जिंदगीया।

जोधपुर से साबरमती जाने वाली वंदे भारत 🚆 | 12461 Vande Bharat Express | टाइमिंग और रूटजोधपुर से साबरमती जाने वाले यात्रिय...
02/10/2026

जोधपुर से साबरमती जाने वाली वंदे भारत 🚆 | 12461 Vande Bharat Express | टाइमिंग और रूट

जोधपुर से साबरमती जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी रेलवे जानकारी 🚆

गाड़ी संख्या 12461 जोधपुर–साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 6:05 बजे रवाना होती है और दोपहर 12:05 बजे साबरमती पहुंचती है।

📍 मुख्य स्टॉपेज:
जोधपुर → पाली मारवाड़ → फालना → आबू रोड → पालनपुर जंक्शन → महेसाणा जंक्शन → साबरमती

🚆 इस वीडियो में आपको 12461 ट्रेन की टाइमिंग, रूट और प्रमुख स्टॉपेज की जानकारी मिलेगी।

रेलवे और वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए हमें Follow/Subscribe करें।

🚆 उम्मेद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग 🚆📢 उम्मेद रेलवे स्टेशन (जोधपुर मंडल) क्षेत्र के समस्त ग्रामव...
02/10/2026

🚆 उम्मेद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग 🚆
📢 उम्मेद रेलवे स्टेशन (जोधपुर मंडल) क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों की प्रमुख मांग
उम्मेद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द किया जाए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं हमारे माननीय सांसद महोदय का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार, जिन्होंने पूर्व में उम्मेद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव करवाया। इससे आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिली है।🙏 अब एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता
वर्तमान समय में महंगाई के दौर में उम्मेद रेलवे स्टेशन क्षेत्र से प्रतिदिन जोधपुर एवं अन्य शहरों में आने-जाने वाले मजदूर वर्ग, रोजगार के लिए यात्रा करने वाले आम नागरिक, विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं/कोचिंग की तैयारी करने वाले युवाओं को आवागमन में काफी परेशान�।।

20/09/2026

पिछले हफ़्ते मुझे अपनी पोस्ट्स पर 50 से ज़्यादा रिएक्शन मिले! मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद! 🎉

खबरों से अंजान मत बनिए.....                                सर्तकता जरूरी है भविष्य में समझदारी से काम करें!....
05/09/2026

खबरों से अंजान मत बनिए..... सर्तकता जरूरी है भविष्य में समझदारी से काम करें!....

*पाली-स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतःपटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर*..
05/09/2026

*पाली-स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतःपटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर*..

04/09/2026

Umeed ki Kiran

जोधपुर की उदयमंदिर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार रोडवेज की कंडक्टर विमला को पकड़ा। विमला 8 माह से फरार थी।
26/01/2026

जोधपुर की उदयमंदिर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार रोडवेज की कंडक्टर विमला को पकड़ा। विमला 8 माह से फरार थी।

 #एक करोड़ के बादाम और 23 लाख की लौंग से भरा ट्रक लापता, ड्राइवर का फोन भी स्विच ऑफ #दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का 1...
25/01/2026

#एक करोड़ के बादाम और 23 लाख की लौंग से भरा ट्रक लापता, ड्राइवर का फोन भी स्विच ऑफ

#दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के बादाम और लौंग से भरा ट्रक गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र से लापता हो गया।

गुरुग्राम से 1.25 करोड़ रुपये के बादाम-लौंग से भरा ट्रक लापता

मुंबई से कुंडली जा रहा था ट्रक, ड्राइवर का फोन बंद

ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने ड्राइवर पर चोरी का केस दर्ज कराया

गुरुग्राम। दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक जो मुंबई नवासिवा पोर्ट से एक करोड़ से ज्यादा के ड्राइफ्रूट लेकर चला था, लेकिन वह गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में अचानक लापता हो गया था। ट्रक ड्राइवर का फोन भी स्विच ऑफ है।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने बिलासपुर थाने में ट्रक चोरी होने का केस दर्ज कराया। उन्होंने ट्रक ड्राइवर पर इसका शक जताया है।

दिल्ली के संजय ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले प्रवीण सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपना निजी ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। उनकी एक गाड़ी मुंबई नवासिवा पोर्ट से 14 जनवरी को चली थी। ट्रक में नौ सौ बैग बादाम और 65 बैग लौंग थी। इनका गोदाम कुंडली है। ट्रक कुंडली के लिए चला था,

उन्होंने बताया कि बादाम की कीमत लगभग 1,02,75,560 रुपये व 65 बैग लौंग की कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। बताया कि ट्रक पर ड्राइवर नूंह के सेवका गांव का रहने वाला रिजवान था।

बताया कि 17 जनवरी को 12 बजे गाड़ी की जीपीएस लोकेशन बंद हो गई। अंतिम लोकेशन जयपुर दिल्ली हाईवे पर बिलासपुर में बसंत ढाबा के पास की पाई गई। जब ड्राइवर से संपर्क किया गया तो उसका फोन भी बंद मिला। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। viral post ..

जोधपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला: मार्च 2026 तक जारी होंगे सभी लंबित कृषि कनेक्शन, बिजली समस्याओं के समाधान हेतु कड़े निर्दे...
25/01/2026

जोधपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला: मार्च 2026 तक जारी होंगे सभी लंबित कृषि कनेक्शन, बिजली समस्याओं के समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी

​जोधपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए लंबित कृषि और घरेलू कनेक्शनों को जल्द जारी करने सहित विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संभागीय मुख्य अभियंता प्रेम सिंह चौधरी द्वारा जारी इन आदेशों के बाद अब किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
​मार्च 2026 तक मिलेंगे 1454 लंबित कृषि कनेक्शन
​डिस्कॉम ने स्पष्ट किया है कि जोधपुर जिला वृत्त में मांग पत्र जमा कराने के बावजूद लंबित 1454 कृषि विद्युत कनेक्शनों को मार्च 2026 तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। विभाग के पास इसके लिए पर्याप्त मात्रा में विद्युत सामान उपलब्ध है और कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं।
​किसानों की समस्याओं पर विभाग के कड़े निर्देश:
​घरेलू कनेक्शन: दूरदराज की ढाणियों में 5 या अधिक के समूह में लंबित घरेलू कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
​अघोषित कटौती से राहत: ग्रामीण क्षेत्रों में एलआरपी और सिंगल फेज फीडरों पर हो रही बिजली कटौती को रोकने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में सुधार किया जाएगा।
​नए सब-स्टेशन का निर्माण: उमागिरी जी की ढाणी (बावड़ी), बावड़ी कस्बा, कालाऊना (बिलाड़ा), और रामसर (चामू) में नए 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाने हेतु 15 दिनों के भीतर तकनीकी प्रस्ताव मांगे गए हैं।
​ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि: मणई और मूलों जी की बेरा सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
​वोल्टेज समस्या का समाधान: 220/132 केवी जीएसएस पर वोल्टेज की समस्या को दूर करने हेतु 5 दिन का 'ऑवरली' रिकॉर्ड तैयार कर उचित टैप सेटिंग करवाई जाएगी।
​जवाबदेही तय: अब हर महीने होगी बैठक
​किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ हर माह बैठक करेंगे। साथ ही, कृषि ट्रांसफार्मरों के लिए तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उपखंड स्तर पर रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।
​फीडर सुधार और रख-रखाव
​आरडीएसएस योजना के अंतर्गत खराब वीसीबी (VCB) को बदलने और अधिक भार वाले फीडरों के सुधार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लूणी उपखंड के खेजड़ली उपचौकी के फीडरों के उचित रख-रखाव की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

📢 ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए पेज को Follow करें
🔁 पोस्ट को Share करें ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचे..see more 👉
#किसानहित #विद्युतविभागन्यूज़

Address

केंद्रीय विद्यालय न. 1 कालोनी, राजस्थान
Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Umeed Ki Kiran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share