nider india bhartiya janta ki awaz

nider india bhartiya janta ki awaz

27/01/2026

guru

24/01/2026
18/01/2026
18/01/2026

संत kabir nagar me जमीनी विवाद

17/01/2026

*व्यापारी संवाद कार्यक्रम में कर व्यवस्था पर खुला संवाद*

*राज्य कर विभाग ने दी GST, समाधान योजना व NEXT GEN GST 2.0 की जानकारी

संत कबीर नगर।
ऑडिटोरियम कबीर अकादमी, मगहर में राज्य कर विभाग, संत कबीर नगर द्वारा “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-1, राजेश कुमार पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-2 विनय कुमार गुप्त, टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश कुमार खेतान, श्रवण कुमार अग्रहरी एवं पतंजलि अग्रहरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।

अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य कर विभाग व्यापारियों के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने व्यापारियों से अधिकाधिक पंजीकरण कराने तथा नियमानुसार कर अदायगी कर कर आधार बढ़ाने का आह्वान किया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप व्यापारियों को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके पश्चात उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-1, राजेश कुमार पाण्डेय ने GST पंजीयन के लाभ, पंजीयन प्रक्रिया, रिटर्न दाखिले की सुविधा, पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्थाएं, समाधान योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, NEXT GEN GST 2.0 सुधार योजना, ईंट निर्माता व्यापारियों की कर व्यवस्था एवं ई-इनवॉयस जैसे विषयों पर विस्तृत व विधिक जानकारी दी।

विशेषज्ञ सत्र में अधिवक्ता अभिनव अग्रवाल ने समाधान योजना पर तथा सीए श्रवण अग्रवाल ने NEXT GEN GST 2.0 सुधार योजना एवं कर दरों में परिवर्तन के बाद आमजन व व्यापारियों को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधि सर्वदानन्द पाण्डेय ने राज्य सरकार एवं राज्य कर विभाग को धन्यवाद देते हुए समाधान योजना की कर देयता 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत किए जाने का सुझाव ज्ञापन के माध्यम से दिया।

प्रदेश महामंत्री, उ०प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बनर्जी लाल अग्रहरी ने संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए ITC रिटर्न के साथ GST नोटिस मैनुअली हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। अखिल भारतीय व्यापारी उद्योग मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कार्यक्रम को शासन की पारदर्शिता का प्रतीक बताया। वहीं प्रदेश महामंत्री श्रवण अग्रहरी ने छोटे व्यापारियों के लिए त्रैमासिक रिटर्न व्यवस्था, समाधान योजना की सीमा 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक GST एमनेस्टी योजना लागू करने की मांग रखी।

उ०प्र० इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक ने IGST की कर देयता के CGST व SGST में सेटऑफ से संबंधित जानकारी प्राप्त की। संत कबीर नगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पतंजलि अग्रहरी ने कोविड काल के दौरान 2020-21 व 2021-22 में ब्याज व अर्थदंड माफी के साथ एमनेस्टी योजना लागू करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उठाए गए सभी प्रश्नों पर उपायुक्त राज्य कर खण्ड-1 राजेश कुमार पाण्डेय एवं उपायुक्त राज्य कर खण्ड-2 विनय कुमार गुप्त ने सरल, व्यावहारिक एवं सारगर्भित उत्तर दिए। अंत में विनय कुमार गुप्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार नायक, प्रमोद कुमार राय, मो० फुजेल सहित टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश कुमार खेतान, पतंजलि अग्रहरी, अभिनव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, श्रवण अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

17/01/2026
05/11/2025

#








Address

Khalilabad
Khalilabad
272175

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when nider india bhartiya janta ki awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share