Parisangh It Cell

Parisangh It Cell DOMA PARISANGH OFFICIAL IT CELL PAGE

03/06/2026
आज डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक में दिल...
03/06/2026

आज डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से डोमा परिसंघ के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान 18 से 21 जून तक कश्मीर में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर को सफल बनाने हेतु विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया। मीटिंग का संचालन डोमा परिसंघ राष्ट्रीय को आर्डिनेटर सतीश सांसी जी ने किया। मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज जी अपने विचार रखे । डोमा परिसंघ राष्ट्रीय महासचिव शाहिद अली जी ने अपने विचार रखे । इस चिंतन शिविर में पूरे देश से दलित ओबीसी मुस्लिम आदिवासी समाज के लोग एकजुट होंगे ।

डोमा परिसंघ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हित में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

DOMA का राष्ट्रीय विचार-मंथन सम्मेलन कश्मीर-श्रीनगर में 18, 19, 20 जून, 2026 को।वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर है, और लोग हतो...
01/06/2026

DOMA का राष्ट्रीय विचार-मंथन सम्मेलन कश्मीर-श्रीनगर में 18, 19, 20 जून, 2026 को।

वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर है, और लोग हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र—ये सभी विनाश की ओर बढ़ते प्रतीत हो रहे हैं। संख्या में कम होने के बावजूद, मनुवादी संगठित हैं, जबकि बहुजन समाज छोटे-छोटे समूहों और संगठनों में बंटा हुआ है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर एक नई वैचारिक और रणनीतिक चर्चा की आवश्यकता है। एक शांत वातावरण में गहन चिंतन के लिए, अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से कुछ समय निकालना महत्वपूर्ण है। चूंकि लोग आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करते हैं, इसलिए इस अवसर का सार्थक रूप से उपयोग किया जा सकता है।

यह प्रस्ताव है कि सभी प्रतिनिधि 18 जून, 2026 की सुबह श्रीनगर पहुंचें। परिचयात्मक सत्र के बाद, प्रतिभागी 18 और 19 जून को गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर के उद्यानों का भ्रमण करेंगे। 20 जून को सुबह ठीक 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन (विचार-मंथन सत्र) आयोजित होगा, और उसके बाद जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ज़ेहनपोरा (उशकारा) में स्थित, लगभग 2,000 वर्ष पुरानी बौद्ध बस्ती और कुषाण काल ​​के स्तूपों के हाल ही में खोजे गए अवशेषों का भ्रमण किया जाएगा।
21 जून को वापसी होगी।

अब तक, 50 लोगों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 100 प्रतिनिधियों की आवश्यकता है। इसलिए, सभी से अनुरोध है कि यह जानकारी मिलते ही तुरंत पंजीकरण करवा लें।

रहने की जगह पर आवास, बेड-टी, नाश्ता और रात के भोजन का, तथा सम्मेलन स्थल पर दोपहर के भोजन का अनुमानित खर्च लगभग ₹10,000 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है; यदि खर्च बढ़ता है, तो अतिरिक्त राशि की मांग की जाएगी। खर्चों को यथासंभव कम रखने का प्रयास किया जाएगा। स्वाभाविक रूप से, किसी भी निजी यात्रा पर इससे भी अधिक खर्च आएगा। यह समागम सभी प्रतिभागियों को डॉ. उदित राज के साथ समय बिताने और विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

पंजीकरण और अधिक विवरण के लिए, मैं अपने जम्मू-कश्मीर परिसंघ (Confederation) का खाता संख्या और QR कोड भेज रहा हूँ। अपने टिकट बुक करने के बाद, कृपया पंजीकरण शुल्क हस्तांतरित करें और उसका स्क्रीनशॉट मुझे व्यक्तिगत रूप से भेजें। व्यवस्थाएं करने हेतु लिया गया पंजीकरण शुल्क (Enrolment fees) अप्रतिदेय (non-refundable) है। सादर,
आर.के. कलसोत्रा
राज्य अध्यक्ष, DOMA जम्मू और कश्मीर
मो. 094191 82452

01/06/2026

📢 ऐतिहासिक राष्ट्रीय चिंतन शिविर – श्रीनगर, कश्मीर 🏔️

दलित, ओबीसी, माइनॉरिटीज़ और आदिवासी (डोमा) परिसंघ समाज की एकता, अधिकार और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में आपका स्वागत है।

✊ एकता हमारी ताकत, अधिकार हमारा लक्ष्य

📅 18, 19, 20 जून 2026
📍 श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

माननीय डॉ. उदित राज जी, पूर्व सांसद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डोमा परिसंघ) के नेतृत्व में देशभर से प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

आइए, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और बहुजन एकता के लिए मिलकर नई दिशा तय करें।

पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को ज़्यादा पानी पीने और बहुत ज़रूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। N...
30/05/2026

पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रियों को ज़्यादा पानी पीने और बहुत ज़रूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
NEET, CBSE और SSC परीक्षाओं में गड़बड़ी, महंगाई, बेरोज़गारी, रुपये का अवमूल्यन आदि तो मानो बेकार की बातें हैं; सबसे ज़्यादा ज़रूरी है पानी पीना।
भूख लगे, बीमार हों, बेरोज़गार हों, पेपर लीक हो जाए या कोई और समस्या हो बस पानी पीजिए। और बाहर मत निकलिए, क्योंकि गर्मी है

कश्मीर में डोमा की राष्ट्रीय चिंतन बैठकवर्तमान हालात बहुत ख़राब हैं और लोग निराश हैं। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र — सभी ...
30/05/2026

कश्मीर में डोमा की राष्ट्रीय चिंतन बैठक

वर्तमान हालात बहुत ख़राब हैं और लोग निराश हैं। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र — सभी खात्मे की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मनुवादियों की संख्या कम होने के बावजूद वे संगठित हैं, जबकि बहुजन समाज छोटे-छोटे संगठनों में बंटा हुआ है। इन समस्याओं से लड़ने के लिए नए राष्ट्रीय चिंतन की आवश्यकता है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी से कुछ समय निकालकर एकांत में गंभीर चिंतन करने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में लोग छुट्टियों में घूमने जाते हैं, इसलिए इस अवसर का बेहतर लाभ उठाया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर डोमा के अध्यक्ष श्री आर. के. कलसोत्रा ने प्रस्ताव रखा है कि यह चिंतन बैठक श्रीनगर में आयोजित की जाए। कहने की आवश्यकता नहीं कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है।

प्रस्ताव है कि 18 जून 2026 की सुबह सभी प्रतिनिधि श्रीनगर पहुँचें। परिचय सत्र के उपरांत जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ज़ेहनपोरा (उष्कारा) में स्थित कुषाण काल की लगभग 2,000 वर्ष पुरानी बौद्ध बस्ती और स्तूपों के हाल ही में मिले अवशेषों को देखने जाया जाएगा।

19 जून को ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र होगा और 20 जून को शहर भ्रमण एवं पर्यटन का कार्यक्रम रहेगा। इसके अगले दिन सुबह वापसी होगी।

अभी तक 35 लोगों की सहमति प्राप्त हो चुकी है और कम-से-कम 100 प्रतिनिधियों की आवश्यकता है। इसलिए यह सूचना मिलते ही अपना पंजीकरण तुरंत कराएँ।

ठहरने, भोजन और हॉल आदि का खर्च लगभग ₹10,000 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। कोशिश रहेगी कि खर्च कम-से-कम हो। निजी यात्रा पर जाने पर इससे अधिक खर्च होना स्वाभाविक है। इस अवसर पर हम सभी को डॉ. उदित राज के साथ समय बिताने और विचार-विमर्श करने का अवसर भी मिलेगा।

आयोजक एवं जम्मू-कश्मीर डोमा के अध्यक्ष श्री आर. के. कलसोत्रा जी से संपर्क करें: 094191 82452

*कार्यकारी सचिव*
*मुकेश सैनी, डोमा परिसंघ 9415037180*

संविधान को पढ़ें तो न्यायपालिका का अधिकार केवल जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाए गए कानूनों की व्याख्या तक ही सीमित है, लेकिन अ...
30/05/2026

संविधान को पढ़ें तो न्यायपालिका का अधिकार केवल जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाए गए कानूनों की व्याख्या तक ही सीमित है, लेकिन अब ये स्वयं ही देश का कानून बनाने लगे हैं।

30/05/2026

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती मासूम जिंदगियां!

यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब ढहने से 6 बेकसूर मजदूरों की मौत हो गई। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकारी संरक्षण में हुआ संस्थागत मर्डर है!

कभी बिहार में पुल गिरते हैं, कभी यूपी में फ्लाईओवर ढहते हैं, तो कभी नए बने एक्सप्रेसवे धंस जाते हैं।

देश का इंफ्रास्ट्रक्चर ‘विकास’ की नहीं, बल्कि BJP के ‘कमीशनराज’ और धांधली की गवाही दे रहा है।

जनता टैक्स दे रही है और बदले में क्या मिल रहा है? मौत! नेता और ठेकेदार मिलकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं और खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है। नरेंद्र मोदी जी, इसी ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ भारत का ढिंढोरा आप पीटते थे? देश का भट्ठा बैठ चुका है!

KKC मृतक मजदूरों के परिवारों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हादसे की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी गरीब मजदूर की जान भ्रष्टाचार की बलि न चढ़े।


Address

Kharagpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parisangh It Cell posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Parisangh It Cell:

Share